Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

जनता से मिले मुख्यमंत्री धामी, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

भीमताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को हल्द्वानी पहुंचे, जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों व जनता ने उनका स्वागत किया। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत व आईजी रिद्धिमा अग्रवाल ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस हल्द्वानी में जनता से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। विभिन्न क्षेत्रों व संगठनों से आए प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। इस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई और समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, विधायक कालाढुंगी बंशीधर भगत, विधायक लालकुआं डॉ. मोहन सिंह [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

राज्य में बढ़ती बेरोजगारी और नशे के खिलाफ NSUI ने निकाला मार्च

देहरादून। बेरोजगारी और बढ़ते नशे की प्रवृति के खिलाफ ’’खुली जंग’’ कार्यक्रम के तहत आज एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आज गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिम के सामने धरना देने के बाद डिस्पेसरी रोड स्थित राजीव गांधी काम्प्लेक्स तक मार्च निकाला। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आज जितनी तेजी से बेरोजगारी का ग्राफ बढ़ता जा रहा है, उससे युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। देश-प्रदेश की सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। प्रदेश में भर्ती परीक्षा पेपर जिन व्यक्तियों द्वारा षडयंत्रपूर्वक लीक कराये जा रहे हैं, उन्हें प्रदेश सरकार का बरदहस्त प्राप्त [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

राज्य कर्मचारियों के लंबित प्रकरणों पर 15 अक्टूबर को शासन में महत्वपूर्ण बैठक

देहरादून। राज्य कर्मचारियों के विभिन्न लंबित प्रकरणों का लेकर सचिव (कार्मिक) शैलेश बगौली की अध्यक्षता में 15 अक्टूबर 2025 को सचिवालय में विभिन्न विभागों के प्रमुखों की राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों के साथ में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश प्रवक्ता आरपी जोशी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बताया कि राज्य कर्मचारी सयुंक्त परिषद कर्मचारी हितों से जुड़े प्रकरणों को लगातार शासन एवं सरकार के समक्ष रखकर उन्हें हल कराने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में राज्य कार्मिकों को दीपावली बोनस एवं केंद्र सरकार बढ़ोतरी की गई दरों पर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सहकारिता ही सामाजिक एकता और आर्थिक स्वावलंबन की आधारशिला: मुख्यमंत्री

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को आवास विकास मैदान श्रीनगर में आयोजित नौ दिवसीय सहकारिता मेले में विभिन्न विभागों/समूहों/संस्थाओं द्वारा लगाए गए स्थानीय उत्पादों के स्टॉलों का निरीक्षण कर स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने तथा उन्हें बाजार से जोड़ने के प्रयासों के लिए काश्तकारों एवं स्वयं सहायता समूहों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य में सहकारिता आंदोलन ग्रामीण विकास एवं महिला सशक्तिकरण का प्रेरक सूत्र बनने के साथ सामाजिकता तथा आंशिक स्वावलंबन का आधार भी है। सहकारिता समाज को जोड़ने और आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा के धौलादेवी ब्लाक में सक्रिय हुआ स्वास्थ्य विभाग, संदिग्ध मृत्यु वाले क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण जारी

जिला स्तरीय रैपिड रिस्पांस टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया और संभावित कारणों की जांच की अल्मोड़ा / देहरादून। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के दिशा-निर्देशों के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें अल्मोड़ा जिले के विकासखंड धौलादेवी के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय हो गई हैं। हाल के दिनों में प्राप्त हुई संदिग्ध मौतों की सूचना के बाद विभाग ने त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला व ब्लॉक स्तरीय चिकित्सा दलों को मौके पर भेजा। इन टीमों ने प्रभावित गांवों— काफड़ी, फाकरखोली और देवलीबाग में घर-घर जाकर जांच, जल सैंपल परीक्षण और स्वास्थ्य सर्वेक्षण की कार्रवाई की है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी में खेलोत्सव 2025 का भव्य आगाज

युवा जोश, अनुशासन और खेल भावना से गूंजा विश्वविद्यालय परिसर हज़ारों छात्र-छात्राएं करेंगे मानसिक-शारीरिक श्रेष्ठता का प्रदर्शन देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में सोमवार को वार्षिक खेलकूद महोत्सव ‘खेलोत्सव-2025’ का शानदार शुभारंभ हुआ। पूरे परिसर में ढोल, नगाड़ों, बैंड की मधुर धुनों और युवा ऊर्जा की गूंज ने माहौल को उत्साह से भर दिया। विश्वविद्यालय के एन.सी.सी. बैंड, एन.एस.एस. स्वयंसेवकों तथा 11 संघटक स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने अनुशासित परेड प्रस्तुत कर उद्घाटन सत्र की शोभा बढ़ाई। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के  प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी खिलाड़ियों, आयोजन समिति, संकाय सदस्यों व छात्र-छात्राओं को [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिले 9 और विशेषज्ञ चिकित्सक

देहरादून। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में संविदा के आधार पर 9 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अनुमोदन दे दिया है। विभिन्न संकायों में इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती से मेडिकल कॉलेज में जहां शैक्षणिक गतिविधियों में व्यापक सुधार होगा वहीं कॉलेज में अध्ययनरत एमबीबीएस छात्रों को बेहतर प्रशिक्षण भी मिल सकेगा। सूबे के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में संकाय सदस्यों की कमी को दूर करने के लिये राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में कॉलेजों में फैकल्टी की नियुक्ति के लिये हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

रायपुर में विधानसभा भवन के लिए फ्रिज जोन में छोटे घरों के निर्माण की मिली अनुमति

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्य्क्षता में सोमवार को आहूत कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी  सचिव गृह शैलेश बगौली ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने उत्तराखण्ड महिला एवं बाल विकास अधीनस्थ सुपरवाइजर सेवा नियमावली 2021 के संशोधन को मंजूरी दी। सुपरवाइजर सेवा नियमावली के अंतर्गत सुपरवाइजर के पदों पर 50% सीधी भर्ती से एवं 40% आंगनबाड़ी कार्यकर्ती एवं शेष 10% मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के पदोन्नति से भरे जाते थे। भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार राज्य के समस्त मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्रों में उच्चीकृत किया जाना है। ऐसे में मिनी आंगनबाड़ी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

STF का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, 45 लाख रुपए की हीरोइन के साथ एक गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स(ANTF) की कुमाऊं यूनिट और नानकमत्ता पुलिस ने नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार करते हुए उधमसिंह नगर जिले के किच्छा थाना क्षेत्र से 151.17 ग्राम अवैध हीरोइन हीरोइन के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई हीरोइन का बाजार मूल्य करीब 45 लाख रुपए बताया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए नशा तस्कर ने पूछताछ में बताया कि उसको यह हीरोइन नानकमत्ता के प्रिंस सिंह ने दी थी। प्रिंस सिंह की मां सुरेंद्र कौर उर्फ जमुना पर नानकमत्ता थाने में हेरोइन तस्करी का मुकदमा दर्ज है। आरोपी ने बताया कि [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने की मुख्यमंत्री से भेंट, परीक्षा रद्द होने पर जताया आभार

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड बेरोजगार संघ व तकनीकी डिप्लोमा प्राप्त छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया कि राज्य सरकार ने युवाओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितताओं की शिकायतों पर गंभीरता से संज्ञान लिया और संबंधित परीक्षा को निरस्त करने का निर्णय लिया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार द्वारा परीक्षा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदम युवाओं में विश्वास और आशा का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जिस तत्परता [more…]