Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

पलायन रोकने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक जनपद तैयार करे ठोस रणनीति

देहरादून। ग्राम्य विकास सचिव धीराज गर्ब्याल की अध्यक्षता में शुक्रवार के सिविल सर्विस इंस्टिट्यूट में सभी 13 जनपदों के मुख्य विकास अधिकारियों के साथ ग्राम विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति एवं भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की गई। एनआरएलएम, महात्मा गांधी नरेगा, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, ग्रामीण अवस्थापना, मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम, मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, महात्मा गांधी नरेगा, मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना आदि के साथ राज्य पोषित योजनाओं तथा वाइब्रेंट ग्राम योजना/मॉडल की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देशित [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार आज के जीवन का अभिन्न अंगः मुख्य सचिव

देहरादून। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद(यूकॉस्ट) देहरादून स्थित आंचलिक विज्ञान केंद्र में दो दिवसीय नवाचार महोत्सव का आज से शुभारंभ हो गया है। महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने किया। सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नितेश कुमार झा कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने अपने संबोधन में कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार आज के जीवन का अभिन्न अंग हैं तथा विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच और नवाचार की दिशा में सक्रिय रूप से आगे बढ़ना चाहिए। सचिव नितेश कुमार झा ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित

देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पुलिस विभाग में कांस्टेबल जनपदीय पुलिस (पुरुष) के 1600 और कांस्टेबल पीएसी/आईआरबी (पुरुष) के 400 पदों की भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इन पदों के लिए 24 फरवरी, 2025 से 04 अप्रैल, 2025 तक शारीरिक माप जोख एवं दक्षता परीक्षा और शारीरिक परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की 03 अगस्त, 2025 को लिखित प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई थी। शारीरिक एवं लिखित प्रतियोगी परीक्षा के संयुक्त प्राप्तांकों के आधार पर 29 दिसंबर, 2025 को अभिलेख जांच के लिए औपबंधिक श्रेष्ठता सूची जारी की गई। 12 जनवरी, 2026 से 18 फरवरी, 2025 [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

आंवला एकादशी से पहाड़ों में खड़ी होली की शुरुआत, भीमताल ब्लॉक में जनप्रतिनिधियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर दी शुभकामनाएं

भीमताल। आंवला एकादशी के पावन अवसर से पहाड़ों में पारंपरिक खड़ी होली की विधिवत शुरुआत हो गई। इसी क्रम में विकास खंड भीमताल परिसर में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा आपसी सौहार्द का संदेश दिया।ब्लॉक प्रमुख भीमताल ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों का आह्वान करते हुए कहा कि रंगों का यह पावन पर्व आपसी मतभेद भुलाकर एकता और भाईचारे के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सद्भाव का प्रतीक है।जिला पंचायत सदस्य बिपिन सिंह जंतवाल ने कहा [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

धनंजय चतुर्वेदी होंगे पिथौरागढ़ के नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश

देहरादून। प्रमुख सचिव विधायी एवं संसदीय कार्य धनंजय चतुर्वेदी का तबादला पिथौरागढ़ के जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर किया गया है। वर्तमान में पिथौरागढ़ में जिला एवं सत्र न्यायाधीश शंकर राज कल 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

ध्यानी कार्यमुक्त, IAS बिष्ट को पिटकुल के MD का चार्ज

देहरादून। शासन में पावर ट्रान्समिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लिमिटेड (पिटकुल) के प्रभारी प्रबन्ध निदेशक पीसी ध्यानी को कार्यमुक्त कर दिया है। अपर सचिव, ऊर्जा मेहरबान सिंह बिष्ट को शासकीय कार्यहित में नितान्त अस्थाई व्यवस्था के तहत नई नियुक्ति होने अथवा शासन के अग्रिम आदेशों तक प्रबन्ध निदेशक, पिटकुल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

डामटा में कार यमुना में गिरी, सेना के जवान समेत दो युवकों की मौत

डामटा। दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा के पास एक कार अनियंत्रित होकर यमुना नदी में गिर गई। हादसे में सेना के जवान समेत दो युवकों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एक टाटा नेक्सन कार रिखाऊं खड्ड से डामटा की ओर आ रही थी। रिखाऊं खड्ड से करीब चार किमी आगे बदाणी नामक स्थान पर कार अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरी। हादसे में कार चालक तुषार खत्री (25) पुत्र दिनेश सिंह और अजय सिंह (26) पुत्र मिजान सिंह दोनों निवासी ढुईंक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डामटा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

होली-रमजान से पहले खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, भीमताल-भवाली-रामनगर में 22 प्रतिष्ठानों पर छापा

भीमताल। होली और रमजान पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जनपद में सघन अभियान चलाते हुए मिलावटखोरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सहायक आयुक्त, खाद्य संरक्षण नैनीताल के नेतृत्व में रामनगर,भीमताल, भवाली व खुटानी क्षेत्र में करीब दो दर्जन खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।छापेमारी के दौरान सेवई, बेसन, पनीर, मिक्स नमकीन और पापड़ के नमूने जांच के लिए लिए गए। टीम ने दुकानदारों को साफ-सफाई रखने, एक्सपायरी उत्पाद न बेचने और निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली न करने की सख्त चेतावनी दी।वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामनगर असलम खा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

हरियाणा के अराईयांवाला में श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने मेले की तैयारियों को लेकर मेला संचालन कमेटी को जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश देहरादून। राजधानी देहरादून में आस्था, परंपरा और उत्साह के अद्भुत संगम श्री झण्डे जी मेले की तैयारियां जोरशोर से प्रारंभ हो चुकी हैं। अराईंयावाला, हरियाणा में शुक्रवार को श्री झण्डे जी का आरोहण किया गया। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने मेले की तैयारियों को लकर मेला संचालन कमेटी को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। काबिलेगौर है कि श्री झण्डा मेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, समर्पण और गुरु परंपरा की [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने उत्तर भारत के ऐतिहासिक मां पूर्णागिरि मेले का किया शुभारंभ

टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को टनकपुर में ऐतिहासिक मॉ पूर्णागिरि मेले का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सेलागाड़ से कोटकेंद्री तक संपर्क मार्ग का निर्माण, कालीगूठ- पूर्णागिरि विभिन्न मेला स्थलों का सौंदर्यकरण, तामली से रूपालीगढ़ होते हुए सीम तक मोटर सड़क मार्ग का निर्माण, मां पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण, मंच-लेठी-वमनगांव-तरकुली-आवड़ा-सेम-चूका तक मोटर रोड का सुधारीकरण का कार्य के साथ ही मां पूर्णागिरि के आंतरिक क्षेत्र का विकास एवं विश्राम रोड़ एवं पुलिया निर्माण कार्य किये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो घोषणाएं आज की गई हैं, जिला [more…]