Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

डीएम सविन दरांति उठाकर सुबह-सुबह खेत में पहुंचे, धान की फसल काटी

देहरादून।  जिलाधिकारी सविन बंसल ने तहसील देहरादून के ग्राम आर्केडियाग्रांट में फसल धान के फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कृषकों संग खेत में धान की कटाई भी की । जिसमें 43.30वर्ग मीटर के प्लॉट में 17 किलो 500ग्राम धान की उपज प्राप्त हुई प्रयोग का संपादन राजस्व उप निरीक्षक द्वारा जी सी ई एस एवं सीसीई एग्री ऐप द्वारा किया गया एवं खेत से ही उत्पादन के डाटा को भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड किया गया उक्त आंकड़ों का प्रयोग फसलों के औसत उपज एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत किया जाता है।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सीएचसी चौखुटिया 50 बेड के सब-डिस्ट्रीक्ट अस्पताल में उच्चीकृत

देहरादून। अल्मोड़ा जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को विस्तार देते हुये राज्य सरकार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौखुटिया को उप जिला चिकित्सालय में उच्चीकृत कर दिया है। जिसकी प्रशासकीय स्वीकृति देते हुये शासनादेश जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही अस्पताल में आईपीएचएस मानकों के अनुरूप चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टॉफ की नियुक्ति के साथ ही डिजिटल एक्स-रे मशीन व अन्य आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति की जायेगी। जिस हेतु स्वास्थ्य महानिदेशक को यथाशीध्र प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दे दिये गये हैं। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश में [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में वर्ल्ड एनेस्थीसिया दिवस पर जागरूकता और संस्कृति का संगम

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में वर्ल्ड एनेस्थीसिया दिवस बड़े हर्षोल्लास और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एनेस्थीसिया विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में नुक्कड़ नाटक, कविता पाठ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से चिकित्सा जगत में एनेस्थीसिया विशेषज्ञों की भूमिका और सीपीआर जैसी महत्वपूर्ण जीवनरक्षक प्रक्रिया की जानकारी आम जन तक पहुंचाई गई। गुरुवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के आडिटोरियम में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. अशोक नायक (प्राचार्य, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज), डॉ. अनिल मलिक (मुख्य [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी में रेस्टोरेंट में रोटी पर थूकने वाला युवक गिरफ्तार

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी बाजार में खाद्य सामग्री पर थूक कर लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले रेस्टोरेंट के स्टाॅफ को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जबकि, रेस्टोरेंट को सीज कर लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए खाद्य विभाग को रिपोर्ट भेजी है। कल 15 अक्टूबर की रात्रि मे कुछ लोगों ने उत्तरकाशी बाजार में पेट्रोल पम्प के निकट एक रेस्टोरेंट के स्टाफ द्वारा खाद्य सामग्री में थूककर लोगों की धार्मिक भावना आहत करने के सम्बन्ध में उत्तरकाशी कोतवाली में तहरीर दी।तहरीर के आधार पर पुलिस ने रेस्टोरेन्ट के स्टाफ के विरुद्ध खाद्य पदार्थों मे गंदगी, थूककर लोगों की धार्मिक भावना [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

खटीमा में फहराया गया 215 फीट ऊँचा तिरंगा

सीएम धामी बोले- राष्ट्रीय ध्वज हमारी एकता और शौर्य का प्रतीक भीमताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को खटीमा के कंजाबाग तिराहा स्थित 215 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत लघु सिंचाई विभाग द्वारा 47.42 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए इस ध्वज को सीएम ने पूजा-अर्चना कर फीता काटकर व ध्वजारोहण कर जनता को समर्पित किया। सीएम धामी ने कहा कि यह राष्ट्रीय ध्वज मात्र एक कपड़ा नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और शौर्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि खटीमा की [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

20.89 करोड़ की लागत से बनेगी खटीमा–मेलाघाट सड़क

सीएम धामी ने किया शिलान्यास, बोले– सड़क होगी विकास की धुरी भीमताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को ऊधम सिंह नगर जनपद के खटीमा–मेलाघाट राज्य मार्ग (राजमार्ग संख्या 107) के पुनर्निर्माण कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। 20.89 करोड़ रुपये (2089.74 लाख) की लागत से स्वीकृत इस परियोजना में 11.50 किलोमीटर लंबी सड़क का पुनर्निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही केसी ड्रेनेज सिस्टम, सड़क सुरक्षा कार्य, रोड साइनएज की स्थापना तथा टीबीएम एवं बीसी द्वारा सुदृढ़ीकरण कार्य किए जाएंगे। सीएम धामी ने कहा कि यह सड़क न केवल खटीमा क्षेत्र के विकास की [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

दीपावली पर मिलावटी मिठाइयों पर शिकंजा

हल्द्वानी में खिलौना इकाइयों का निरीक्षण, तीन क्विंटल मिठाई जब्त भीमताल । दीपावली पर्व को देखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों पर सख्ती बरतते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की प्रवर्तन टीम ने हल्द्वानी में कार्रवाई की। प्रशिक्षु आईएएस अंशुल भट्ट के नेतृत्व में बुधवार को दो खिलौना निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया गया, जहां से खिलौनों के दो नमूने भरे गए। इसके अलावा एक प्रतिष्ठित मिष्ठान भंडार से खोये का नमूना भी लिया गया। कार्रवाई के दौरान बरेली से आ रही एक रोडवेज बस में तीन क्विंटल मिठाई पाई गई। टीम ने इसे तत्काल जप्त [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

डीएम ललित मोहन रयाल ने की कुमाऊं आयुक्त से शिष्टाचार भेंट

विकास योजनाओं और जनहित कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा भीमताल । नवागंतुक जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बुधवार को कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों अधिकारियों के बीच जिले में संचालित विकास योजनाओं, जनहित कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में कुमाऊं आयुक्त ने नवागंतुक जिलाधिकारी को जिले की प्राथमिकताओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटन विकास, आपदा प्रबंधन तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया। जिलाधिकारी रयाल ने कहा कि शासन की [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

त्योहारों पर मिलावटी खाद्य पदार्थों पर कसा शिकंजा

क्वारव चेकपोस्ट पर छापेमारी, मावा–मिठाई के नमूने जांच को भेजे भीमताल । दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मिलावटी खाद्य पदार्थों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया। आयुक्त एवं अपर आयुक्त खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन देहरादून तथा जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर बुधवार को सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक क्वारव चेकपोस्ट, खैरना पर वाहनों की सघन जांच की गई।जांच के दौरान रोडवेज व प्राइवेट बसों, छोटे वाहनों और खाद्य सामग्री सप्लाई करने वाले अन्य वाहनों से करीब 20 किलो मावा और 50 किलो मिठाई [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से हुई समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा उत्तराखण्ड की विकास में स्वास्थ्य सेवाओं के योगदान पर भी हुई बातचीत देहरादून। उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उत्तराखण्ड के विकास में स्वास्थ्य सेवा प्रदाता संस्थानों के योगदान की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को रेखांकित करते हुए अस्पताल के योगदान को अभूतपूर्व बताया। गुरुवार [more…]