Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद

केदारनाथ/यमुनोत्री। विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम और यमुना मांग के उद्गम स्थल श्री यमुनोत्री धाम के कपाट आज गुरुवार को भैया दूज के पावन अवसर वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। ठंडे मौसम के बावजूद दोनों धामों में हजारों श्रद्धालु कपाट बंद होने की ऐतिहासिक घड़ी के साक्षी बने। श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज प्रातः 8 बजकर 30 मिनट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में बंद किए गए। कपाट बंद होने से पूर्व मंदिर को पुष्पों से भव्य रूप में सजाया गया था। सेना के बैंड [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड को विश्व बैंक से मिलेंगे ₹600 करोड़, जाने कहां होंगे इस्तेमाल

देहरादून/नई दिल्ली। उत्तराखंड सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में भारत सरकार के वित्त मंत्रालय, आर्थिक मामलों के विभाग (एफ.बी. प्रभाग), नई दिल्ली ने राज्य की महत्वाकांक्षी परियोजना “Strengthening Public Financial Management for Improved Service Delivery in Uttarakhand ” को विश्व बैंक के विचारार्थ अनुशंसित किया है। इस परियोजना के अंतर्गत उत्तराखंड सरकार ने राज्य में सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली को और अधिक सक्षम, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने तथा सेवा प्रदाय व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विश्व बैंक से लगभग ₹680 करोड़ (लगभग 80 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की बाह्य सहायता का प्रस्ताव प्रस्तुत किया था। भारत सरकार [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्य सचिव ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं और पुनर्निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

केदारनाथ धाम। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज बुधवार को पवित्र केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान बाबा केदारनाथ के दर्शन किए और धाम परिसर में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने धाम क्षेत्र में विभिन्न फेज़ों में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी प्रतीक जैन से धाम में चल रहे सभी कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, सौंदर्य और धार्मिक आस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि कल 23 अक्टूबर को बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट शीतकालीन के लिए बंद

उत्तरकाशी। विश्व प्रसिद्ध श्री गंगोत्री धाम मंदिर के कपाट आज बुधवार को अन्नकूट के पावन पर्व पर अभिजीत मुहूर्त में प्रातः 11 बजकर 36 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। श्री गंगोत्री धाम में उपस्थित देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा जी की उत्सव मूर्ति के दर्शन कर पूजा में भाग लिया। कपाटबंदी के बाद पुलिस सुरक्षा के बीच मां गंगा की डोली आर्मी बैंड, ढोल-दमाऊ और सैकड़ों श्रद्धालु के साथ माँ गंगा के जय-जयकारों के साथ गंगोत्री से मुखबा गांव के लिए रवाना हुई। मां गंगा [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

गढ़वाल विश्वविद्यालय के VC ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को दीक्षांत समारोह में आने का दिया न्योता

श्रीनगर (गढ़वाल)। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर श्रीप्रकाश सिंह ने दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिलकर विश्वविद्यालय में चल रहे विकास कार्यों व शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी दी। कुलपति ने केंद्रीय मंत्री विश्वविद्यालय के आगामी दीक्षांत समारोह में आने का अनुरोध किया, जिसे मंत्री धमेंद्र प्रधान ने सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की। विश्वविद्यालय के अनुसार केंद्रीय शिक्षा मंत्री और कुलपति की मुलाकात बहुत सकारात्मक रही है।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

दिसंबर में देहरादून में होगा जनसंपर्क का महाकुंभ

देहरादून। पब्लिक रिलेशन्स सोसायटी ऑफ इंडिया (PRSI) देहरादून चैप्टर द्वारा आयोजित होने वाले 47वें ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन्स कॉन्फ्रेंस–2025 के ब्रोशर का विमोचन राज्यसभा सांसद नरेश बंसल द्वारा किया गया। यह राष्ट्रीय सम्मेलन 13 से 15 दिसंबर 2025 तक देहरादून में आयोजित होगा। सम्मेलन का विषय “विकसित भारत @ 2047 के लिए जनसंपर्क विज़न”रखा गया है। इस अवसर पर सांसद नरेश बंसल ने कहा कि जनसंपर्क समाज, सरकार और जनता के बीच एक सशक्त सेतु के रूप में कार्य करता है। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क केवल सूचना का प्रसार नहीं, बल्कि संवाद, विश्वास और सकारात्मक सोच के माध्यम से विकास को [more…]

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस स्मृति दिवस परेड पर पुलिस कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

आगामी 3 वर्षों में पुलिस कर्मियों के आवासीय भवनों के निर्माण के लिए दिए जाएंगे प्रतिवर्ष 100 करोड़ रुपए देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पुलिस लाइन्स, देहरादून में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस एवं अर्द्ध सैन्य बलों के शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिस जवानों के परिजनों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के सुअवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त कार्मिकों को एक विशेष रजत जयंती पदक प्रदान किए जाने, आगामी 3 [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बीकेटीसी और केदार सभा मिलकर यात्रा को  सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए करेंगे संयुक्त प्रयास

श्री केदारनाथ धाम। श्री केदारनाथ धाम में आज शुक्रवार को दीपावली से पहले श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )तथा केदारनाथ तीर्थ पुरोहितों की शीर्ष संस्था श्री केदार सभा की बैठक बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी तथा केदार सभा पदाधिकारियों की उपस्थिति में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में देश विदेश से श्री केदारनाथ धाम पहुंच रहे तीर्थ यात्रियों को सहज , सुगम दर्शन व्यवस्था,श्री केदारनाथ धाम में धार्मिक रीति परंपराओं के निर्वहन , हक हकूकों के सरंक्षण, पूजा-अर्चना, निर्माण कार्यों, मंदिर के निकट रील बनाने , वीडियो ग्राफी, फोटोग्राफी पर नियंत्रण सहित यात्रा व्यवस्थाओं पर वृहत्त चर्चा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एसजीआरआरयू खेलोत्सव:  200 मीटर में पारस और प्राची अव्वल

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2025 के पांचवें दिन मैदान ने खेल प्रतिभाओं का अद्भुत संगम देखा। खिलाड़ियों के जोश और दर्शकों के जयघोष से पूरा स्टेडियम गूंज उठा। हर खिलाड़ी अपनी सीमा को तोड़ते हुए ‘हर कदम जीत की ओर’ का संदेश दे रहा था। 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से पारस रावत ने और बालिका वर्ग से स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज की प्राची ने फिनिशिंग लाइन को सबसे पहले छूकर सबका दिल जीत लिया। उनकी जीत ने यह साबित कर दिया कि “सफलता उन्हीं को मिलती है, जो हार नहीं मानते।” 400 मीटर दौड़ में बालक [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

DG सूचना बंशीधर तिवारी ने अपने खिलाफ चल रही भ्रामक खबरों को लेकर अपनाया सख्त रुख

पुलिस को सौंपे साजिश के पुख्ता डिजिटल सबूत  देहरादून। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ चल रहे दुष्प्रचार और फेक पोस्ट्स के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह को पत्र लिखा है। उन्होंने अपनी छवि धूमिल करने की साजिश में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। डीजी सूचना बंशीधर तिवारी ने पत्र में कहा है कि “कतिपय व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया पर मेरी छवि को धूमिल करने की साजिश के तहत बिना किसी तथ्य के आरोप लगाए जा रहे हैं, जिससे मेरी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है।” उन्होंने [more…]