Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
चंपावत में खोला जाएगा कृषि विश्वविद्यालयः मुख्यमंत्री
टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शारदा घाट, टनकपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹20.50 करोड़ की 10 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पंतनगर की तर्ज पर चंपावत में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना किए जाने एवं छीनीगोठ क्षेत्र में बाढ़ राहत एवं सुरक्षा कार्य किए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि छीनीगोठ एवं आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ राहत एवं सुरक्षा कार्य कराए जाने से यह क्षेत्र मानसून में होने वाले क्षत्रि से बच सकेगा और कृषि भूमि व सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मददगार [more…]
मुख्यमंत्री ने किया ₹185.20 करोड़ से बनने वाले शारदा कॉरिडोर परियोजना के प्रथम चरण का शुभारंभ
टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शारदा घाट, टनकपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹185.20 करोड़ से बनने वाले शारदा कॉरिडोर परियोजना के प्रथम चरण का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा शारदा कॉरिडोर परियोजना हमारी आस्था, सांस्कृतिक, धरोहर और सतत विकास का केंद्र है। मुख्यमंत्री ने कहा शारदा कॉरिडोर का उद्देश्य बनबसा से माता रंकोची तक की घाटी को धर्म, प्रकृति और रोजगार के सुंदर संगम के रूप में विकसित करना है। यह भूमि अब केवल आस्था का केंद्र नहीं रहेगी, बल्कि यहाँ के लोगों के जीवन में आर्थिक समृद्धि और अवसरों की नई धारा भी [more…]
अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा का रिजल्ट जारी
देहरादून। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर (नैनीताल) ने अटल उत्कृष्ट राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों( प्रवक्ताओं एवं स०अ०) की तैनाती के लिए 08 सितम्बर 2025 को आयोजित स्क्रीनिंग परीक्षा का रिजल्ट परिषद् की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर अपलोड कर दिया है। अभ्यर्थी अपने नाम व जन्मतिथि अथवा Employee ID भर कर कल 25 अक्टूबर 2025, प्रातः 11:00 बजे से अपना परीक्षाफल डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को काउन्सिलिंग के सम्बन्ध में महानिदेशालय द्वारा अलग से सूचित किया जायेगा।
शिक्षा विभाग में चार वरिष्ठ अधिकारियों को मिली पदोन्नति
देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत चार वरिष्ठ अधिकारियों को आखिरकार अपर शिक्षा निदेशक पद पर पदोन्नति दे दी गई है। विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुमोदन के उपरांत शासन ने पदोन्नति संबंधी आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही सभी अधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत लम्बे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे राज्य शैक्षिक (प्रशासनिक संवर्ग) सेवा के चार वरिष्ठ अधिकारियों के पदोन्नति को आखिरकार अपर शिक्षा निदेशक के पद पर पदोन्नत कर दिया गया है, इसके साथ ही उन्हें नई तैनाती भी दे [more…]
राज्य स्थापना पर प्रदेशभर में होने वाले रजत जयंती समारोह का खाका तैयार
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय में नवम्बर माह में प्रस्तावित रजत जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती समारोह का आयोजन प्रदेश भर में किया जाए। बैठक के दौरान 01 नवम्बर से 09 नवम्बर तक पूरे प्रदेश में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रमों की रूप-रेखा तैयार की गयी। मुख्य सचिव ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में राज्य ने विभिन्न क्षेत्रों विशेषकर शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग एवं पर्यटन के साथ ही सड़कों एवं नेटवर्क की कनेक्टिविटी के [more…]
उत्तराखंड के 13 जिलों में जल्द शुरू होगा अग्निवीरों का भर्ती पूर्व निःशुल्क प्रशिक्षण
देहरादून। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने युवाओं को अग्निवीर भर्ती पूर्व निःशुल्क प्रशिक्षण देने की तैयारी पूरी कर ली है। जल्द ही 13 जिलों में अग्निवीरों का भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शुरू कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले दिनों खेल एवं युवा कल्याण विभाग को प्रदेश के युवाओं को अग्निवीर भर्ती के लिए प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री का कहना था कि उत्तराखण्ड की शानदार सैन्य परंपरा रही है, यहां के प्रत्येक परिवार से कोई ना कोई सदस्य सेना में जाता ही है। इसीलिए सरकार अग्निवीर भर्ती पूर्व प्रशिक्षण प्रदान कर रही [more…]
चमोली में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरते ही कार में लगी आग
गोपेश्वर। गोपेश्वर-पोखरी मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और उसमें आग लग गई। कार में सवार पति-पत्नी और उनके बेटे की जलकर मौत हो गई। जबकि, दूसरा बेटा आग से बुरी तरह झुलस गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून में सिंचाई विभाग में इंजीनियर अरविंद त्रिपाठी और अनिता त्रिपाठी बेटे अनन्त त्रिपाठी(22) और अम्बुज त्रिपाठी( 25) के साथ पोखरी के विशाल पाव गांव आए थे। यहां अनिता का मायका है। विशाल पाव गांव से वापस लौटते समय गोपेश्वर-पोखरी रोड पर कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरते ही उसमें आग [more…]
SDRF के जवान सागर सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया उत्तराखंड पुलिस का मान
देहरादून।उत्तराखंड SDRF के आरक्षी सागर सिंह ने 10वीं अखिल भारतीय जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 8 से 16 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में आयोजित की गई थी। SDRF के सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने आरक्षी सागर सिंह को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि सम्पूर्ण SDRF परिवार के लिए गर्व का विषय है। ऐसी सफलता बल के अनुशासन, परिश्रम एवं समर्पण की भावना को और प्रबल करती हैं। उन्होंने आरक्षी सागर सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
BJP ने प्रदेश प्रवक्ताओं के नामों का किया ऐलान
देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी के प्रदेश प्रवक्ताओं का नामों का ऐलान कर दिया है। विधायक खजान दास और विनोद चमोली सरीखे 9 अनुभवी चेहरों को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया।
बारातियों की कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत
ऋषिकेश। टिहरी जिले में कल बुधवार रात आठ बजे एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दो गंभीर घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋषिकेश के गुमानीवाला से बारात नरेंद्र नगर के नाई गांव के लिए रवाना हुई। 5 युवक भी स्कोर्पियो से इस बारात में जा रहे थे। कुंडिया गांव के पास स्कार्पियों अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी।घटना की सूचना मिलते ही व्यासी पोस्ट से उप निरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व मे एसडीआरएफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर [more…]
