Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
विधायक कैड़ा ने किया नाई से चकदलाड तक मोटर मार्ग का लोकार्पण
ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, अब आसानी से पहुँच सकेंगे मुख्य मार्ग तक भीमताल । विधानसभा क्षेत्र भीमताल के ओखलकांडा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा चकदलाड समेत आसपास के गांवों के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई है। विधायक राम सिंह कैड़ा ने रविवार को विधायक निधि से निर्मित नाई से चकदलाड तक लगभग 4 किलोमीटर लंबे मोटर मार्ग का लोकार्पण किया। ग्रामीणों ने बताया कि अब तक मोटर मार्ग न होने के कारण उन्हें मुख्य सड़क तक पहुँचने के लिए मीलों दूरी पैदल तय करनी पड़ती थी। खेतों से [more…]
धान की फसल की क्रॉप कटिंग में शामिल हुए जिलाधिकारी, किसानों के हित में बताया इसे उपयोगी प्रक्रिया
भीमताल । रविवार को तहसील हल्द्वानी के ग्राम नवाड़ खेड़ा में कृषक ललित मेहरा के खेत में धान की फसल की क्रॉप कटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि क्रॉप कटिंग से फसल उत्पादन के सटीक आंकड़े प्राप्त होते हैं, जो किसानों के हित में लिए जाने वाले सरकारी निर्णयों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार कृषि नीति, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी), खाद्यान्न भंडारण, आयात-निर्यात नीति आदि के निर्धारण में इन्हीं आंकड़ों का उपयोग करती है।उन्होंने यह [more…]
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने राजस्व व लंबित प्रकरणों के निपटारे के दिए कड़े निर्देश
लंबित वादों का समय पर निस्तारण, अवैध शराब की बिक्री पर रोक और RTI मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के आदेश भीमताल । जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शनिवार को हल्द्वानी के कैंप कार्यालय में मासिक स्टाफ बैठक आयोजित कर राजस्व एवं अभियोजन कार्यों की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों के निपटारे, अधीनस्थ न्यायालयों में सुनवाई की नियमितता और साक्ष्यों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी उपजिलाधिकारियों और तहसीलदार मजिस्ट्रेटों को अपने न्यायालयों में लंबित वादों का निस्तारण समय [more…]
नैनीताल में वाहन चेकिंग अभियान में 15 वाहनों के चालान, जिलाधिकारी ने दी सख्त हिदायत
भीमताल । जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में जिले में वाहन दुर्घटनाओं को रोकने हेतु लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी कैंचीधाम के नेतृत्व में परिवहन एवं पुलिस विभाग के साथ संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान क्षेत्र के छड़ा, गरमपानी और आसपास के क्षेत्रों में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान कुल 15 वाहनों के चालान किए गए। चालान मुख्य रूप से ओवरलोडिंग, बिना लाइसेंस के वाहन चलाना, बिना फ़र्स्ट एड बॉक्स के वाहन, और बिना हेलमेट जैसी सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के कारण किए गए। जिलाधिकारी [more…]
नैनीताल में सड़क सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी सख्त, दुर्घटना संभावित स्थानों में सुरक्षा उपाय तुरंत करने के दिए निर्देश
भीमताल। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण विभाग के अधिकारियों को कड़ाई से निर्देश दिए कि सभी सड़क मार्गों का नियमित रूप से रोड सेफ्टी ऑडिट किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन मार्गों पर गड्ढे भरने और पेंचवर्क कार्य शेष हैं, उन्हें शीघ्र पूरा किया जाए। इसके अलावा दुर्घटना संभावित स्थानों पर बड़े संकेतक बोर्ड लगाए जाएँ और हिल साइड सेफ्टी हेतु [more…]
नैनीताल में होम स्टे के नाम पर होटल संचालन का मामला उजागर, आयुक्त ने की त्वरित कार्रवाई
भीमताल । आयुक्त/सचिव मा॰ मुख्यमंत्री, दीपक रावत ने शनिवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य मामलों में अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।कार्यक्रम में अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद, मुआवजा, सड़क और बिजली जैसी समस्याओं से जुड़ी रहीं।एक महिला ने बताया कि कोविड काल में पति के निधन के बाद उनके सभी दस्तावेज़, जिनमें आधार कार्ड भी शामिल था, जल गए थे। आधार कार्ड न होने से वह [more…]
ग्राम पंचायत उधरा की भूमि विवाद पर प्रधान ने उठाई आवाज, कहा—विकास कार्यों में हो तेजी
भीमताल । ग्राम पंचायत उधरा (विकास खंड भीमताल) के ग्राम प्रधान मनोज चनौतिया ने जिलाधिकारी नैनीताल को एक प्रार्थना पत्र सौंपकर ‘विकास द्वार’ अभियान के तहत ग्राम पंचायत की भूमि विवाद से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की है। प्रधान मनोज चनौतिया ने अवगत कराया कि ग्राम पंचायत उधरा की मारी कस्साल तोक की भूमि पर स्वच्छता भवन निर्माण कार्य रुका हुआ है, क्योंकि उक्त भूमि से संबंधित कुछ लोगों द्वारा आपत्ति जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि यह भूमि ग्राम पंचायत उधरा के स्वामित्व में है, जिस पर पंचायत द्वारा स्वच्छता [more…]
भीमताल विधायक कैड़ा ने जिलाधिकारी से की चर्चा, मूलभूत सुविधाओं में सुधार की रखी मांग
आंगनवाड़ी केंद्रों में गैस सुविधा व ग्रामीण विकास कार्यों को लेकर सौंपा मांगपत्र भीमताल । विधायक राम सिंह कैड़ा ने शनिवार को विकास भवन भीमताल में जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल से भेंट कर भीमताल विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। विधायक कैड़ा ने कहा कि ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले आंगनवाड़ी केंद्रों में गैस चूल्हा और गैस कनेक्शन उपलब्ध नहीं हैं, जिसके कारण आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं को लकड़ी के चूल्हे पर भोजन बनाना पड़ता है। इससे उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने [more…]
समयबद्धता, पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ कार्य करें अधिकारी : डी एम रयाल
जिलाधिकारी ने विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश भीमताल । जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शनिवार को विकास भवन सभागार भीमताल में जिला योजना, राज्य योजना, केंद्र पोषित तथा बाह्य सहायतित योजनाओं सहित बीस सूत्री कार्यक्रम की प्रगति समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने विभागीय कार्य समयबद्धता, पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यों में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली, अकर्मण्यता या निष्क्रियता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को अपनी कार्यशैली में सुधार लाने [more…]
भीमताल के ग्राम प्रधानों ने जिला विकास प्राधिकरण पर जताया विरोध, ग्रामीणों के उत्पीड़न का लगाया आरोप
भीमताल। विकास खंड भीमताल के ग्राम प्रधान संगठन का प्रतिनिधि मंडल संगठन के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गंगोला के नेतृत्व में जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल से मिला। विकास भवन भीमताल में हुई इस भेंट के दौरान प्रधान संगठन ने भीमताल के ग्रामीण क्षेत्रों—जंगलिया गांव, पांडे गांव, सलडी, जंतवाल गांव, हैड़िया गांव, चेक बहेड़ी, सोनगांव, चांफी, अलचौना सहित अन्य गांवों में जिला विकास प्राधिकरण के विस्तार का कड़ा विरोध जताया। प्रधानों ने कहा कि इन क्षेत्रों के ग्रामीण लोग मेहनत-मजदूरी, पशुपालन और दुग्ध व्यवसाय से अपनी आजीविका चलाते हैं। वे छोटे-छोटे निर्माण कार्य कर गुजर-बसर [more…]
