Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सूबे के डेढ़ दर्जन राजकीय महाविद्यालयों को मिले स्थाई प्राचार्य

देहरादून। उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत डेढ़ दर्जन राजकीय महाविद्यालयों को स्थायी प्राचार्य मिल गये हैं। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुमोदन के उपरांत पदोन्नत प्राचार्यों को नवीन तैनाती स्थल भी आंवटित कर दिये गये हैं। राजकीय महाविद्यालयों में प्राचार्य की तैनाती से प्रशासनिक व शैक्षणिक गतिविधियों में खासा सुधार होगा, जिसका लाभ इन महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को मिलेगा। प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में प्रशासनिक व शैक्षणिक गतिविधियों को मजबूत करने के दृष्टिगत राज्य सरकार द्वारा तमाम प्रयास किये जा रहे हैं। साथ ही महाविद्यालयों को राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न रैंकिंग व नैक मूल्यांकन में बेहतर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का रुद्रप्रयागवासियों ने उठाया लाभ

विधायक भरत चौधरी ने किया शिविर का शुभारंभ, विधायक निधि से स्कूल को 5 लाख रुपये देने की घोषणा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ अजीत तिवारी ने कैंसर जागरूकता पर दिया व्याख्यान देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के सौजन्य से श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल तिलणी, रुद्रप्रयाग में आज कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का  आयोजन किया गया।  2100 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परामर्श दिया तथा रोगियों को निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। गुरुवार [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विधायक कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक का किया दौरा, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

मोहनागांव से शिव मंदिर तक 1 किमी सड़क निर्माण की घोषणा भीमताल । विधायक राम सिंह कैड़ा ने मंगलवार को भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक के कई ग्रामों — नरतोला, भीड़ापानी, थली, मोहनागांव आदि का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। दौरे के दौरान ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याएं रखीं। विधायक कैड़ा ने बताया कि हरिनगर से थली–मोहनागांव तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पहले ही पूरा कराया जा चुका है। ग्रामीणों की मांग पर विधायक कैड़ा [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

देवनगर–पलड़ा में मिनी डैम निर्माण में अनियमितताओं पर ग्रामीणों का फूटा आक्रोश

कांग्रेस नेता मनोज शर्मा के नेतृत्व में भीमताल लघु सिंचाई विभाग कार्यालय में प्रदर्शन, न्यायिक जांच की मांग भीमताल । धारी ब्लॉक के देवनगर–पलड़ा गांव में लघु सिंचाई विभाग द्वारा निर्मित मिनी डैम के निर्माण में अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। बताया गया कि लगभग 8 माह पूर्व बने इस मिनी डैम का निर्माण कार्य पूरा होने के मात्र 2 महीने बाद ही डैम टूट गया, जिससे ग्रामीणों को भारी नुकसान हुआ। मिनी डैम के टूटने से क्षेत्र के खेत, बगीचे और घरों को नुकसान पहुंचा है। विभागीय लापरवाही से आक्रोशित [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय एकता दिवस पर हल्द्वानी में होगी भव्य पदयात्रा — सीडीओ अनामिका

एमबीपीजी कॉलेज से तिकोनिया होते हुए हाइडिल गेट तक निकलेगी पदयात्रा भीमताल । राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आगामी 31 अक्टूबर को हल्द्वानी नगर में एक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को नगर निगम सभा कक्ष हल्द्वानी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनामिका ने दी। सीडीओ ने बताया कि पदयात्रा एम.बी.पी.जी. कॉलेज हल्द्वानी से प्रारंभ होकर तिकोनिया–ठंडी सड़क–हाइडिल गेट तक जाएगी तथा पुनः कॉलेज परिसर में संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सामाजिक सद्भाव के संदेश को सशक्त रूप से [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सैनिक सम्मेलन की तैयारियों का सैनिक कल्याण मंत्री ने लिया जायजा

6 नवंबर को हल्द्वानी में होगा भव्य सैनिक सम्मेलन, तीन जिलों के पूर्व सैनिक होंगे शामिल भीमताल । उत्तराखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ रजत जयंती के अवसर पर 1 से 9 नवंबर तक प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आगामी 6 नवंबर को हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज मैदान में सैनिक सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में नैनीताल, उधमसिंह नगर व अल्मोड़ा जिलों के पूर्व सैनिक, सैनिक संगठन तथा वीर नारियाँ प्रतिभाग करेंगी। सैनिक सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को सैनिक कल्याण, ग्राम्य विकास, [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सरदार पटेल की जयंती पर ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी‘ के सम्मुख परेड में दिखेगी उत्तराखण्ड की झांकी

देहरादून। लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर गुजरात के एकता नगर में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी‘ के सम्मुख आगामी 31 अक्टूबर को होने वाली परेड में उत्तराखण्ड राज्य की झांकी ‘अष्ट तत्त्व और एकत्व‘ प्रदर्शित की जाएगी। इस झांकी के माध्यम से देवभूमि उत्तराखण्ड के आध्यात्मिक और प्राकृतिक वैभव के साथ ही संस्कृति और प्रगति के विभिन्न आयामों को प्रदर्शित किया जाएगा। एकता दिवस के इस मुख्य समारोह में आयोजित परेड के दौरान राज्य के लोक कलाकार उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। सूचना विभाग, उत्तराखण्ड के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ में किया सहकारिता मेले के शुभारंभ, 85.14 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को “अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025” के उपलक्ष्य में पिथौरागढ़ में आयोजित सहकारिता मेले का शुभारंभ किया।इस अवसर पर उन्होंने जनपद की 85.14 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, जिसमें 23.16 करोड़ रुपये की लागत के शिलान्यास एवं 61.98 करोड़ रुपये के लोकार्पण कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जिन योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है, वे पिथौरागढ़ के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि सहकारिता की परंपरा भारत में प्राचीन काल से चली आ रही है। [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

जिला पंचायत की बैठक में विकास योजनाओं को रफ्तार देने पर जोर

देहरादून। जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर की अध्यक्षता में बुधवार को जिला पंचायत सभागार में देहरादून जिला पंचायत की बैठक हुई। बैठक में जिले के विकास कार्याे, जनहित से जुड़ी योजनाओं और आगामी परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही जिला पंचायत की समितियों में पारित प्रस्तावों के अनुमोदन पर भी विचार विमर्श किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित विकास कार्याे की समीक्षा करते हुए विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। अध्यक्ष ने कहा कि जिले के विकास के लिए जनसहभागिता और पारदर्शिता जरूरी है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं जिला पंचायत [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी काॅलेज ऑफ नर्सिंग में नव प्रवेशी विद्यार्थियों का जोरदार स्वागत

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय काॅलेज ऑफ नर्सिंग में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के स्वागत हेतु इंडक्शन प्रोग्राम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फेकल्टी, स्टाफ व वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नवागन्तुकों का गर्मजोशी से स्वागत किया। गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की मनमोहक धुनों के बीच माहौल उत्साह और उमंग से भर उठा। कार्यक्रम की शुरुआत श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के  प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज के मार्गदर्शक संदेश से हुई। बुधवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. (प्रो.) जी. रामालक्ष्मी, डीन काॅलेज ऑफ नर्सिंग, [more…]