Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

लोकपर्व इगास पर रुद्रप्रयाग के आपदा प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र भौंर का निरीक्षण प्रभावित परिवारों से की भेंटवार्ता, दी पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रमुख घोषणाएं–पुनर्निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए-क्षेत्र में बनाया जाएगा स्थाई हेलीपैड-ग्राम भौंर में आंगनवाड़ी केंद्र का निर्माण किया जाएगा-गांव तक दोपहिया वाहन आवाजाही हेतु मोटर सड़क निर्माण के लिए धनराशि प्रदान की जाएगी-छेनागाड़ बाजार को पुनर्जीवित करने के लिए बनाई जाएगी विस्तृत कार्ययोजना रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोकपर्व इगास के अवसर पर आज जनपद रुद्रप्रयाग के तहसील बसुकेदार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भौंर पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में आई आपदा से प्रभावित परिवारों [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड पुस्तक मेले का किया शुभारंभ , कहा- सभी को किताबों से दोस्ती करनी चाहिए

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शनिवार को देहरादून के दून पुस्तकालय एवं शोध संस्थान में उत्तराखण्ड पुस्तक मेला का शुभारंभ किया। मुख्य सचिव ने इस अवसर पर विभिन्न प्रकाशन संस्थानों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमें किताबों पढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। आज के युवा वर्ग को और हम सभी को किताबों से दोस्ती करनी चाहिए। इस अवसर पर पूर्व मुख्य सचिव एन. एस. नपलच्याल, एन. रविशंकर, राधा रतूड़ी एवं पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी भी उपस्थित थे।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विदेश की धरती से ऐतिहासिक पहल

सरे (वैंकूवर), कनाडा / सिएटल, अमेरिका। देवभूमि उत्तराखंड की लोकभाषाओं — गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी  को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया।  “भाषा डेटा कलेक्शन पोर्टल (Bhasha AI Portal)” का भव्य शुभारंभ अमेरिका के सिएटल और कनाडा के सरे-वैंकूवर में किया गया। इस ऐतिहासिक लॉन्च का शुभारंभ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के वीडियो संदेश के माध्यम से हुआ। मुख्यमंत्री ने इस पहल को “उत्तराखंड की सांस्कृतिक अस्मिता को डिजिटल युग से जोड़ने वाला युगांतकारी प्रयास” बताया और अमेरिका व कनाडा में रहने वाले उत्तराखंडी प्रवासियों को अपनी  शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री जी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

स्वास्थ्य विभाग में 287 चिकित्सकों की और होगी भर्ती

देहरादून। सूबे के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में शीघ्र ही 287 चिकित्सकों की और भर्ती होगी। विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मंजूरी के उपंरात शासन ने उक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिये उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को अधियाचन भेज दिया है। जिसमें अभ्यर्थियों के लिये न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष व अधिकतम 42 वर्ष निर्धारित की गई है। सीधी भर्ती के इन पदों के लिये शीघ्र ही बोर्ड द्वारा भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया जायेगा। राज्य सरकार प्रदेश में निरंतर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने में जुटी है। सरकार द्वारा जहां अस्पतालों में आधुनिक सुविधाएं [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

विश्व धरोहर फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद

चमोली। विश्व धरोहर फूलों की घाटी कल शुक्रवार से पर्यटकों के लिए बंद कर दी गई है। इस वर्ष 15924 पर्यटकों ने घाटी का दीदार किया , जिनमें से 416 विदेशी पर्यटकों ने घाटी का दीदार किया। पार्क प्रशासन 33 लाख से ज्यादा का राजस्व की प्राप्ति हुई है। फूलों की घाटी प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को देसी विदेशी सैलानियों के लिए बंद कर दी जाती है और 1 जून को खुल जाती है। घाटी में पिछले वर्ष की तुलना में विदेशी पर्यटकों की संख्या में खासा उत्साह देखने को मिला ।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने ‘बिल लाओ, ईनाम पाओ’ मेगा लकी ड्रॉ के साथ राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह का किया शुभारंभ

“बिल लाओ, ईनाम पाओ” से बढ़ा राजस्व और कर अनुपालन उपभोक्ता जागरूकता व जनभागीदारी का प्रतीक बनी योजना प्रदेश में यह योजना अभी जारी रहेगी: मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह का शुभारंभ करते हुए शुक्रवार को सचिवालय में ‘बिल लाओ, ईनाम पाओ’ के अंतर्गत मेगा लकी ड्रॉ निकाला। राज्य कर विभाग, उत्तराखंड द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 1888 लकी ड्रॉ विजेता चुने गए। नैनीताल जनपद की सोनिया और टिहरी जनपद के जसपाल रावत ने प्रथम विजेता के रूप में एक-एक इलेक्ट्रिक कार जीती। मुख्यमंत्री ने दोनों विजेताओं से फोन पर बात कर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में दंत चिकित्साधिकारियों को मिला SDACP का लाभ

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने दंत चिकित्साधिकारियों (Dental Surgeons) को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए एसडीएसीपी (SDACP) लाभ देने की औपचारिक मंजूरी प्रदान की है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार द्वारा शुक्रवार को जारी आदेश में कहा गया है कि प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के दंत शल्य चिकित्साधिकारियों को एसडीएसीपी का लाभ प्रदान किया जाएगा। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मज़बूत बनाने के लिए लगातार सुधार कर रही है। दंत चिकित्साधिकारियों को एसडीएसीपी लाभ देने की मांग लंबे समय से लंबित थी। यह निर्णय न केवल वित्तीय रूप से उन्हें [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय एकता दिवस पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर हल्द्वानी में निकली भव्य पदयात्रा

देशभक्ति और एकता के संदेश से गूंजा शहर, बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और विद्यार्थी हुए शामिल भीमताल । भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर हल्द्वानी में जिला स्तरीय पदयात्रा का भव्य आयोजन किया गया। पदयात्रा का शुभारंभ कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट एवं हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। पदयात्रा लाल बहादुर शास्त्री ऑडिटोरियम, एम.बी. पी.जी. कॉलेज हल्द्वानी से प्रारंभ होकर हाइडिल चौक, ठंडी सड़क मार्ग से होती हुई पुनः [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता — जिलाधिकारी

खनन न्यास निधि से श्रमिकों के हित, शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रदूषण नियंत्रण पर होगा फोकस भीमताल । हल्द्वानी कैंप कार्यालय में जिला खनन न्यास निधि के अंतर्गत प्राप्त प्रस्तावों की समीक्षा बैठक करते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि निधि से मिलने वाली धनराशि का उपयोग खनन प्रभावित क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास में किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि खनन श्रमिकों और उनके परिजनों के हित में कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि श्रमिकों के बच्चों को अच्छी और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ मनोरंजन और खेलकूद के [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

1 करोड़ 11 लाख की लागत से होगा लुगड़ पुल का जीर्णोद्धार, विधायक कैड़ा ने किया पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास

भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के अंतर्गत काठगोदाम–हैड़ाखान–खनस्यूं–मीडार मोटर मार्ग पर स्थित लुगड़ पुल का जीर्णोद्धार 1 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। शुक्रवार को विधायक राम सिंह कैड़ा ने पुल के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास कर कार्य प्रारंभ कराया। यह पुल लगभग 120 गांवों को जोड़ने वाले मार्ग पर स्थित है। लोहे के हिस्सों में जंग लगने से यह काफी कमजोर हो गया था, जिससे भारी वाहनों की आवाजाही में खतरा बना हुआ था। क्षेत्रवासियों की लगातार मांग पर विधायक कैड़ा ने शासन से पुल के जीर्णोद्धार हेतु धनराशि स्वीकृत कराई। [more…]