Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

पंचायतों के रिक्त पदों को न भरना सरकार की लापरवाही: मनोज शर्मा

कांग्रेस नेताओं ने उठाए सवाल — कहा, संवैधानिक व्यवस्था को ठेंगा दिखा रही सरकार भीमताल । विधानसभा भीमताल से वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा और कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष भुवन सिंह दर्मवाल ने प्रदेश में पंचायतों के रिक्त पदों को अब तक न भरे जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। दोनों नेताओं ने कहा कि पंचायत चुनाव संपन्न हुए इतना समय बीत जाने के बाद भी सरकार द्वारा रिक्त पदों पर नियुक्तियां न करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति गंभीर उदासीनता को दर्शाता है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने कहा कि “एक देश – [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देहरादून के राष्ट्रपति निकेतन में Foot Over Bridge और घुड़सवारी क्षेत्र का किया लोकार्पण

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन में दो नई आगंतुक- केंद्रित सुविधाओं, पैदल पार पुल (foot over bridge) और घुड़सवारी क्षेत्र का लोकार्पण किया। इन दोनों परियोजनाओं ने राष्ट्रपति निकेतन परिसर को आधुनिकता, सुरक्षा और विरासत के अद्भुत संगम के रूप में स्थापित कर दिया है। राजपुर रोड पर निर्मित 105 फीट लंबे foot over bridge ने राष्ट्रपति निकेतन और निर्माणाधीन राष्ट्रपति उद्यान (132 एकड़ परिसर) के बीच निर्बाध संपर्क स्थापित कर दिया है। उत्तराखण्ड लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा ₹9 करोड़ की लागत से निर्मित यह पुल स्थानीय हिमालयी वास्तुकला का सुंदर उदाहरण है। रैंप [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

स्थापना दिवस पर युवाओं ने किया ट्रैक, सीखे प्राथमिक उपचार और बर्ड वॉचिंग के गुर

पर्यटन विभाग ने बिरला चुंगी से कैंची धाम तक कराया पाँच किमी ट्रैक, युवाओं में दिखा उत्साह भीमताल । उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर पर्यटन विभाग द्वारा रविवार को बिरला चुंगी से कैंची धाम तक पाँच किलोमीटर लम्बे ट्रैक का आयोजन किया गया। इस ट्रैक में नैनीताल, पंगोट और सौड क्षेत्र के 25 से अधिक उत्साही युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को बर्ड वॉचिंग की बारीकियों के साथ-साथ प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) का प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशिक्षक दीपक मेहरा ने प्रतिभागियों को सीपीआर तकनीक, [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

महामहिम राष्ट्रपति के दौरे को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

एडीजी कानून व्यवस्था ने पुलिस बल को किया ब्रीफ, ड्रोन पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, हर गतिविधि पर रहेगी पैनी नजर भीमताल । महामहिम राष्ट्रपति के प्रस्तावित नैनीताल दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में संपूर्ण जनपद में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। इसी क्रम में एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन ने आज पुलिस बल की ब्रीफिंग लेकर सुरक्षा व्यवस्था के सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

आदि कैलाश में उत्तराखंड की पहली हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा रन मैराथन का ऐतिहासिक आयोजन

हिमालय की ऊँचाइयों में 60 किमी अल्ट्रा मैराथन, साहसिक पर्यटन को नया आयाम प्रधानमंत्री के विजन को मिला नया विस्तार, सीमांत क्षेत्र में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा रजत जयंती वर्ष में ऐतिहासिक उपलब्धि, पिथौरागढ़ में अल्ट्रा रनिंग की गूंज आईटीबीपी व सेना का विशेष सहयोग, प्रतिभागियों ने सरकार व प्रशासन की सराहना की आदि कैलाश। उत्तराखंड के पौराणिक और आध्यात्मिक धरोहर स्थल आदि कैलाश की पवित्र छाया में आज राज्य की पहली हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा रन मैराथन का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित यह आयोजन उत्तराखंड की साहसिक खेल क्षमता, [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 1454 विद्यार्थियों को प्रदान की उपाधि

हरिद्वार। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार के द्वितीय दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक प्राप्त विद्यार्थियों को सम्मानित किया। रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 1454 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई। 62 शोधार्थियों को विद्या वारिधि और 3 शोधार्थियों को विद्या वाचस्पति की उपाधि प्रदान की गई, जबकि 615 विद्यार्थियों को परास्नातक और 774 विद्यार्थियों को स्नातक की उपाधि प्रदान की गई। इस अवसर पर राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने राष्ट्रपति को राष्ट्रपति भवन की विविध वनस्पतियों पर आधारित दो पुस्तकें ‘फ्लोरा ऑफ राष्ट्रपति भवन’ एवं ‘मेडिसिनल प्लांट्स ऑफ राष्ट्रपति भवन’ की प्रतिलिपियाँ भेंट कीं। राष्ट्रपति द्रौपदी [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

कांग्रेस नेता हरि प्रसाद भट्ट ने बच्चों को बांटे ट्रैक सूट

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व पार्षद हरि प्रसाद भट्ट ने रविवार को चंद्रबनी स्थित ऋषिकल्प आश्रम में अध्ययनरत 25 बच्चों को ट्रैक सूट वितरित किए। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ऋषिकल्प आश्रम के संस्थापक आचार्य अरुण ने इस पुनित कार्य के लिए कांग्रेस नेता भट्ट का आभार जताया। इस मौके पर भट्ट की धर्मपत्नी आशा भट्ट और बेटा तरुण भट्ट भी मौजूद थे।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

प्राथमिक शिक्षकों के 2100 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का आदेश जारी

देहरादून। प्राथमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक अध्यापकों के रिक्त 2100 पदों के सापेक्ष भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। जिसके तहत जनपदवार रिक्तियों के सापेक्ष आवेदन पत्र आमंत्रित किये जायेंगे। इस संबंध में निदेशक प्राथमिक शिक्षा को भर्ती प्रक्रिया शुरू कराने के आदेश दे दिये गये हैं। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि वर्तमान में प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों के करीब 2100 पद रिक्ति चल रहे हैं, जिनमें से लगभग 451 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्व से ही उच्च न्यायालय में [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने रजत जयंती समारोह को जनभागीदारी का उत्सव बताया, प्रमुख उपलब्धियों की दी जानकारी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बलवीर रोड स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण की रजत जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में रजतोत्सव समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। प्रदेशभर में 01 नवम्बर को इगास पर्व से 11 नवम्बर 2025 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का स्मरण कर उन्हें नमन किया और कहा कि उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान ही हमें नया राज्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि यह हम सबके लिए गर्व का विषय है कि उत्तराखण्ड [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री आवास में आस्था और हर्ष-उल्लास के साथ मनाया गया इगास पर्व

देहरादून। मुख्यमंत्री आवास में आज इगास पर्व बड़े हर्ष–उल्लास, पारंपरिक आस्था और सांस्कृतिक गौरव के साथ भव्य रूप से मनाया गया। देवभूमि की लोक परंपराओं को समर्पित इस विशेष अवसर पर राजयपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह की उपस्थिति में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इगास हमारी सांस्कृतिक अस्मिता, लोक आस्था और सामूहिक भावना का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक कलाकारों, गायकों और विभिन्न क्षेत्रों से आए सांस्कृतिक दलों ने पारंपरिक लोकगीत व लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। हारुल, झूमेंलो, चांचरी, थड़िया, जागर और अन्य पारंपरिक नृत्य–गायन ने [more…]