Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तराखंड विधानसभा को किया संबोधित

राष्ट्रपति ने विधायकों से कहा कि जनता से जुड़ने और जमीनी स्तर पर उनकी सेवा करने का अवसर प्राप्त करना एक बड़ा सौभाग्य है देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज उत्तराखंड राज्य के गठन की रजत जयंती के अवसर पर देहरादून में उत्तराखंड विधानसभा को संबोधित किया। राष्ट्रपति ने कहा कि विधानसभाएं हमारी संसदीय प्रणाली का एक प्रमुख स्तंभ हैं। बाबासाहेब आंबेडकर ने कहा कि संविधान निर्माताओं ने संसदीय प्रणाली को अपनाकर निरंतर जवाबदेही को अधिक महत्व दिया। जनता के प्रति निरंतर जवाबदेही संसदीय प्रणाली की एक ताकत और एक चुनौती दोनों है।  राष्ट्रपति ने कहा कि विधायक जनता और सरकार [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

राष्ट्रपति के अभिभाषण में निखरे महिला उत्थान के रंग

स्वर्गीय गौरा देवी से लेकर वंदना कटारिया तक के नामों का उल्लेख देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र में सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की मौजूदगी के बीच माहौल में कई तरह की खुशियां घुली-मिली रहीं। सबसे खास, उत्तराखंड की स्थापना की रजत जयंती की खुशी थी। एक दिन पहले ही, क्रिकेट में बेटियों के विश्व विजेता बनने की खुशी का भी अलग असर था। इन स्थितियों के बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखंड में नारी सशक्तिकरण के प्रयासों की खुले मन से सराहना की, तो माहौल और भी गर्मजोशी से भर गया। पूरे देश ने महिला सशक्तिकरण के प्रयासों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

चौखुटिया को मिली बड़ी स्वास्थ्य सौगात,  30 बेड से बढ़कर 50 बेड का अस्पताल बनेगा

उप जिला चिकित्सालय चौखुटिया के निर्माण कार्यों में आएगी तेजी,  कृषक विपणन परिषद को सौंपी जिम्मेदारी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अल्मोड़ा जनपद के चौखुटिया में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की क्षमता को बढ़ाते हुए इसे 30 बेड से विस्तारित कर 50 बेड का अस्पताल बनाया जाएगा। इसके साथ ही अस्पताल में अत्याधुनिक डिजिटल एक्स-रे मशीन भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे स्थानीय नागरिकों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

धक्का खाकर गिरने से लगी चोट से चार वर्षीय बच्चे की मौत, सौतेली मां गिरफ्तार

देहरादून। डोईवाला क्षेत्र में एक महिला ने गुस्से में आकर अपने चार वर्षीय सौतेले बेटे को जोर से धक्का दे दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आयीं और उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। डोईवाला के बुल्लावाला गांव के रहने वाले राहुल कुमार ने रविवार को डोईवाला कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पहली पत्नी की मृत्यु के बाद उसने प्रिया पुत्री सुशील कुमार निवासी अम्बेडकर कालोनी बडोवाला शिमला बाईपास रोड, देहरादून से दूसरी शादी की। पहली पत्नी से उनका एक पुत्र विवान उम्र-04 [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

प्रेमनगर में पुरानी रंजिश के चलते सरेराह व्यक्ति की हत्या

देहरादून। प्रेमनगर के मोहनपुर में पुरानी रंजिश के चलते सरेराह एक व्यक्ति की हत्या की खबर से सनसनी फैल गई। मृतक का नाम डीके बताया जा रहा है।  मृतक की आपराधिक पृष्ठभूमि रही है। अभी कुछ दिन पहले ही वो जेल से छुटकर आया था। पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया है। आज प्रेमनगर पुलिस को सूचना मिली कि प्रेमनगर स्थित मोहनपुर पॉवर हाउस से आगे स्मिथनगर की ओर सड़क पर एक व्यक्ति अचेत अवस्था मे पड़ा है। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रेमनगर मय पुलिस टीम के तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मुंह के बल सड़क पर पड़े [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने हज हाउस पिरान कलियर में लगाया शिविर

मुख्य अतिथि सूफी राशिद, गद्दीनशीन पिरान कलियर ने किया शिविर का शुभारंभ देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के सौजन्य से पिरान कलियार में सोमवार को कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर 1581 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परामर्श दिया तथा रोगियों को निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। शिविर में पिरान कलियर क्षेत्रवासियों सहित बाम्बे मदरसा, सनराइज़ पब्लिक स्कूल सहित पिरान कलियर दरगाह स्टाफ ने भी लाभ उठाया।    सोमवार को शिविर का शुभारंभ [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

नैनीडांडा अस्पताल का डाॅक्टर 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड की विजिलेंस ने नैनीडांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आशुतोष त्रिपाठी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजिलेंस मुख्यालय ने डाक्टर को ट्रैप करने वाली टीम को ढाई हजार रुपए नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अदालीखाल में तैनात एक नर्सिंग अधिकारी से वहीं पर बनाए रखने के एवज में डॉ. त्रिपाठी ने ₹20,000 की रिश्वत मांगी थी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद विजिलेंस की देहरादून सेक्टर की ट्रैप टीम ने जाल बिछाया और डॉक्टर को रिश्वत की रकम स्वीकार करते [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने CHC सहिया में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से निःशुल्क जाॅचें की गईं और फ्री दवाईयां भी बांटी गई देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल देहरादून की ओर से रविवार को सहिया में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वस्थ समाज की नींव गांवों से ही मजबूत होती है, इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सहिया में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। ग्रामीण परिवेश में आयोजित इस शिविर ने सैकड़ों लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग होने का अवसर दिया और चिकित्सा सेवा को घर-घर तक पहुंचाने की श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की प्रतिबद्धता को दर्शाया। [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री से की भीमताल विधानसभा की समस्याओं के समाधान की मांग

स्वास्थ्य सुविधाओं, सड़कों, शिक्षा व संचार व्यवस्था को लेकर रखी प्रमुख मांगें भीमताल । विधायक राम सिंह कैड़ा ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर भीमताल विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। विधायक कैड़ा ने कहा कि ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है, जिससे ग्रामीणों को इलाज के लिए हल्द्वानी या नैनीताल जाना पड़ता है। उन्होंने नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने काठगोदाम से हैड़ाखान खनश्यूं मोटर मार्ग के किमी तीन पर क्षतिग्रस्त हिस्से के [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

पंचायतों के रिक्त पदों को न भरना सरकार की लापरवाही: मनोज शर्मा

कांग्रेस नेताओं ने उठाए सवाल — कहा, संवैधानिक व्यवस्था को ठेंगा दिखा रही सरकार भीमताल । विधानसभा भीमताल से वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा और कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष भुवन सिंह दर्मवाल ने प्रदेश में पंचायतों के रिक्त पदों को अब तक न भरे जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। दोनों नेताओं ने कहा कि पंचायत चुनाव संपन्न हुए इतना समय बीत जाने के बाद भी सरकार द्वारा रिक्त पदों पर नियुक्तियां न करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति गंभीर उदासीनता को दर्शाता है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने कहा कि “एक देश – [more…]