Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

नौकुचियाताल पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में यूट्यूबर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग

भीमताल। जिला मंत्री भाजपा नैनीताल मनोज भट्ट उर्फ प्रकाश चन्द्र भट्ट ने एक यूट्यूबर द्वारा नौकुचियाताल के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में भीमताल कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि संबंधित टिप्पणी से नौकुचियाताल की सांस्कृतिक पहचान, स्थानीय जनभावनाओं तथा मातृशक्ति की भावनाओं को ठेस पहुंची है। शिकायतकर्ता ने इसे देवभूमि उत्तराखंड की अस्मिता एवं क्षेत्र की गरिमा से जुड़ा विषय बताते हुए पुलिस प्रशासन से मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में यह भी मांग की गई है कि [more…]

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में जनता मिलन: भूमि धोखाधड़ी पर सख्त हुए आयुक्त दीपक रावत, FIR के निर्देश

भीमताल, 04 जुलाई। कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान आयुक्त एवं सचिव, मुख्यमंत्री दीपक रावत ने पेंशन, भूमि विवाद, अवैध निर्माण, आधार कार्ड संशोधन, पेड़ों के अवैध कटान तथा अनुसूचित जाति के भवन पर कब्जे सहित कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। जनता मिलन में एक शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी भूमि को बिना अनुमति सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर बिक्री के लिए प्रचारित किया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त ने दोनों पक्षों को तलब किया और स्पष्ट किया कि भूस्वामी की अनुमति या लिखित साक्ष्य के बिना किसी संपत्ति [more…]

उत्तराखण्ड

सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ: भीमताल में बहुउद्देशीय जनकल्याण शिविर, 58 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

भीमताल, 4 जुलाई। राज्य सरकार के “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” संकल्प तथा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत आयोजित 15 दिवसीय सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ शनिवार को हुआ। इसी क्रम में नैनीताल जनपद के विकासखंड भीमताल में “रोजगार, स्वरोजगार एवं कौशल विकास” विषय पर बहुउद्देशीय जनसंवाद एवं जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। विकासखंड सभागार में आयोजित शिविर का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्या, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान देहरादून [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

नैनीताल की सभी पैक्स समितियां बनीं ई-पैक्स, सहकारिता सप्ताह में हुआ वृहद वृक्षारोपण

भीमताल, 4 जुलाई। सहकारिता मंत्रालय के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सहकारिता सप्ताह के पांचवें दिन शनिवार को जनपद नैनीताल में हरेला पर्व–वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सहकारिता विभाग एवं नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, हल्द्वानी के संयुक्त तत्वावधान में कुंवरपुर सहित विभिन्न सहकारी समितियों में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनपद नैनीताल के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि भी दर्ज हुई। जिले की सभी प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियां (PACS) अब 100 प्रतिशत ई-पैक्स [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

धामी सरकार ‘5 साल का जश्न’ मना रही, जनता बदलाव का मन बना चुकी: मनोज शर्मा

भीमताल। विधानसभा भीमताल से वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रदेश में पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर सरकार उत्सव मना रही है। उन्होंने कहा कि जानकारी मिल रही है कि प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और इनकी तुलना पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के कार्यकाल से करने का प्रयास किया जा रहा है। मनोज शर्मा ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी सरकार का अधिक समय तक सत्ता में बने रहना उसकी राजनीतिक योग्यता का एकमात्र [more…]

उत्तराखण्ड

ग्राफिक एरा में मुख्यमंत्री धामी ने किया नए एकेडमिक ब्लॉक व ऑडिटोरियम का उद्घाटन, कौशल ज्योति योजना का भी शुभारंभ

भीमताल, 4 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नैनीताल जिले के भीमताल स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में नवनिर्मित एकेडमिक ब्लॉक एवं अत्याधुनिक ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राफिक एरा कौशल ज्योति योजना के तहत निशुल्क प्रोफेशनल कोर्स का भी शुभारंभ किया तथा मेधावी विद्यार्थियों एवं छात्रवृत्ति योजना के लाभार्थियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने सेवा, सुशासन और विकास के पांच वर्ष सफलतापूर्वक पूरे किए हैं। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, रोजगार और युवाओं के सशक्तीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य को विकास की [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने PCS मैन्स के 182 और कृषि विभाग में चयनित 5 युवाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 में चयनित 182 अभ्यर्थियों तथा कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग में वैयक्तिक सहायक के पद पर चयनित 5 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नियुक्ति पत्र केवल सरकारी सेवा में प्रवेश का दस्तावेज नहीं, बल्कि सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों के विश्वास, अपेक्षाओं और जनसेवा के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अब प्रत्येक अधिकारी की पहचान उसके पद से नहीं, बल्कि उसकी कार्यशैली, संवेदनशीलता [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार

देहरादून।   मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों और मानचित्र स्वीकृति के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को व्यापक कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने ऋषिकेश क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे एक बड़े निर्माण को सील किया, जबकि देहरादून के राजपुर, जाखन, पुरकुल, डीआईटी मालसी समेत विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर नियमों के उल्लंघन पर कड़ी चेतावनी दी। यह कार्रवाई उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देशों पर की गई। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के अधिकारियों को सख्त निर्देश हैं कि विकास क्षेत्र में अनियोजित [more…]

उत्तराखण्ड

अवैध भ्रूण लिंग जांच पर सख्ती: बिना पंजीकरण अल्ट्रासाउंड मशीन की सूचना देने पर ₹50 हजार इनाम, डेंगू रोकथाम को भी कड़े निर्देश

भीमताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद में अवैध भ्रूण लिंग परीक्षण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा है कि बिना पंजीकरण अल्ट्रासाउंड मशीन का उपयोग करने वालों की सूचना देने पर ₹50 हजार का इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। यह निर्देश गुरुवार को पीसी-पीएनडीटी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयोजित जिला सलाहकार समिति की बैठक में दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रश्मि पंत को सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में किसी भी स्तर पर [more…]

उत्तराखण्ड

मानसून आपदा से निपटने को नैनीताल में मेगा मॉक ड्रिल, पांच स्थानों पर राहत एवं बचाव अभियान का अभ्यास

भीमताल। मानसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए गुरुवार को जनपद नैनीताल में व्यापक स्तर पर मानसून आपदा मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आयोजित इस अभ्यास में पांच अलग-अलग स्थानों पर काल्पनिक आपदा की परिस्थितियां बनाकर राहत एवं बचाव कार्यों का सफल प्रदर्शन किया गया। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिला आपदा परिचालन केंद्र से नैनीताल फ्लैट मैदान, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार, बेतालघाट के बधो स्थित काली पहाड़ी, कालाढूंगी के निहाल नाले और लालकुआं के बिन्दुखत्ता गौला नदी क्षेत्र में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की [more…]