Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
सिमलिया बैंड–हैड़ाखान मोटर मार्ग पर डामरीकरण को 1.40 करोड़ स्वीकृत, जल्द शुरू होगा कार्य: विधायक कैड़ा
भीमताल। विधानसभा भीमताल के ओखलकांडा ब्लॉक अंतर्गत सिमलिया बैंड से हैड़ाखान मोटर मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में था। सड़क की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों, किसानों और स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रवासियों ने इस संबंध में विधायक राम सिंह कैड़ा से डामरीकरण कराने की मांग की थी।जनता की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों को डीपीआर तैयार कर शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री से मोटर मार्ग के [more…]
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट कंसलटेंट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की सेवाएं शुरू
डाॅ गिरीश कुमार सिंह ने ज्वाइन किया श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल देश के पहले एमडी, डीएम पेन मैनेजमेंट फिजिशियन हैं डाॅ गिरीश कुमार सिंह देहरादून। उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक और अहम कदम उठाते हुए श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल ने अपनी सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं का विस्तार किया है। अब अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट कंसलटेंट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की सेवाएं शुरू हो गई हैं, जिससे लंबे समय से असहनीय और जटिल दर्द से जूझ रहे मरीजों को आधुनिक एवं विशेषज्ञ उपचार का लाभ मिल सकेगा। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव रतूड़ी ने जानकारी देते हुए बताया [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने गृह मंत्री अमित शाह के 7 मार्च को प्रस्तावित हरिद्वार दौरे की तैयारियों की समीक्षा की
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी 7 मार्च को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएँ समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाएँ, ताकि भ्रमण के दौरान सुरक्षा, यातायात, जनसुविधाओं तथा समन्वय से संबंधित सभी व्यवस्थाएँ सुचारु रूप से संचालित हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार एक महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी है, ऐसे में कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, [more…]
उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति की पत्रिका में क्षत्रिय नायकों को दिया जाएगा विशेष स्थान
देहरादून। उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति इस वर्ष पत्रिका का प्रकाशन करेगी। 23 अप्रैल 2026 को पेशावर कांड के महानायक वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की याद में पत्रिका का विमोचन किया जाएगा। रविवार को समिति के अध्यक्ष की दिगम्बर सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। पत्रिका प्रकाशन के लिए एक विज्ञापन समिति का भी गठन किया गया, जो पत्रिका के लिए विज्ञापन जुटाएगी। यह भी तय किया गया कि इस बार पत्रिका में क्षत्रिय नायकों को विशेष स्थान दिया जाएगा। बैठक में यह भी तय किया गया कि प्रत्येक सक्रिय सदस्य 5-5 नए [more…]
श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ाने पंजाब से पहुंची पैदल संगत
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में मेला आयोजन समिति व दूनवासियों ने किया स्वागत देहरादून। पंजाब के विभिन्न हिस्सों से 150 सदस्यीय पैदल संगत का जत्था रविवार शाम को श्री दरबार साहिब पहुंचा। शाम 5ः00 बजे श्री दरबार साहिब देहरादून के दर्शनी गेट पहुंचते ही पैदल संगत का पुष्प वर्षा व ढोल नगाड़ों की थाप के साथ दूनवासियों व दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज, प्रबन्ध समिति एवम् श्री झंडा जी मेला आयोजन समिति ने जोरदार स्वागत किया। दर्शनी गेट व श्री दरबार साहिब परिसर में श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की [more…]
गोर्खा संघ चन्द्रबनी ने धूमधाम से मनाया 70वां स्थापना दिवस
देहरादून। गोर्खा संघ चन्द्रबनी के 70वें स्थापना दिवस पर आज अध्यक्ष राजकुमार गुरुंग और उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद गुरुंग ने संसारी माता प्रांगण़ में गोर्खा संघ के सभी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों की मौजूदगी मे झंडारोहण किया। उल्लेखनीय है कि आज ही के दिन 1 मार्च 1957 को संस्थापक स्व. तुलबीर थापा द्वारा गोर्खा संघ चन्द्रबनी की स्थापना की गई थी। मंदिर समिति की उपाध्यक्ष कुसुम राना ने बताया की 8 मार्च को सत्यनारायण कथा और उसके बाद अर्जुन क्षेत्री और राजेश मल्ल द्वारा भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व प्रधान उत्तम सिंह थापा, पूर्व जीएम इंजीनियर मेघ बहादुर [more…]
भीमताल में हिमालयन फाउंडेशन की बैठक होली, रामलीला मंच डाँठ रंग और सुरों से हुआ सराबोर
भीमताल। रामलीला मंच डाँठ में हिमालयन फाउंडेशन द्वारा आयोजित बैठक होली कार्यक्रम में नगरवासी सुरों और रंगों की फुहार में झूम उठे। पारंपरिक होली गायन ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया।कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने “स्वागतम-स्वागतम्” और “रंग बरसे भीगे चूनर वाली” सहित कई पारंपरिक एवं लोकप्रिय होली गीतों की प्रस्तुतियां दीं। ढोलक और हारमोनियम की मधुर संगत पर गूंजते सुरों ने श्रोताओं को देर तक बांधे रखा। इस अवसर पर सतीश टम्टा, संजय सुयाल, नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा, जिला मंत्री भाजपा मनोज भट्ट, मोहित श्रीवास्तव, रवि गिरी और शरद [more…]
जंगलिया गांव में गूंजी खड़ी होली, पंचायत घर में उमड़ा जनसैलाब
भीमताल। ग्राम पंचायत जंगलिया गांव के पंचायत घर में महिलाओं एवं पुरुषों ने पारंपरिक होली गायन के साथ ऐसा समां बांधा कि पूरा माहौल होलीमय हो गया। रंग, अबीर और लोकसुरों की गूंज के बीच खड़ी होली ने ग्रामीण संस्कृति की समृद्ध परंपरा का अहसास कराया।पुरुषों ने खड़ी होली का गायन करते हुए नई पीढ़ी से अपनी संस्कृति को अपनाने और सामाजिक बुराइयों का त्याग करने की अपील की। कार्यक्रम में “सुदामा जी को देख कर राम हंसे”, “ब्रज मंडल देश देखो रसिया”, “अबीर उड़ता गुलाल उड़ता” और “सीता बन में अकेली कैसे रही” [more…]
समाज की प्रगति और सतत विकास के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास आवश्यक: चौहान
देहरादून। आंचलिक विज्ञान केंद्र, यूकॉस्ट में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इसी अवसर पर दो दिवसीय इनोवेशन फेस्टिवल (नवाचार महोत्सव) का समापन सत्र भी आयोजित किया गया। इस वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम “विज्ञान में महिलाएं: विकसित भारत की उत्प्रेरक” रही। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं में वैज्ञानिक सोच एवं नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना था। समापन सत्र के मुख्य अतिथि विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति और सतत विकास के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को [more…]
भीमताल झील की सफाई व सुरक्षा को लेकर सिंचाई विभाग सक्रिय
भीमताल । सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी द्वारा उठाई गई भीमताल झील की गाद-मिट्टी निकासी एवं सुरक्षा व्यवस्था की मांग पर सिंचाई विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पत्राचार के बाद विभाग ने की जा रही कार्यवाही की जानकारी बृजवासी को उपलब्ध कराई है।सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि झील से मिट्टी, गाद एवं सिल्ट निकासी के लिए अत्याधुनिक मशीनों का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न फर्मों से दर आमंत्रित की गई हैं। दर प्राप्त होने के उपरांत प्राक्कलन तैयार कर स्वीकृति एवं धन आवंटन के लिए उच्च [more…]
