Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
छठवां राज्य वित्त आयोग तीन दिवसीय भ्रमण पर नैनीताल में
स्थानीय निकायों की वित्तीय स्थिति और विकास योजनाओं की होगी समीक्षा भीमताल। छठवां राज्य वित्त आयोग, उत्तराखण्ड की टीम 10 नवम्बर से 12 नवम्बर तक नैनीताल जनपद के तीन दिवसीय भ्रमण पर रहेगी। इस दौरान आयोग की टीम नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर स्थानीय निकायों की वित्तीय स्थिति, राजस्व स्रोतों और विकास योजनाओं की समीक्षा करेगी। आयोग की टीम का आगमन 10 नवम्बर की सायं 4 बजे सर्किट हाउस काठगोदाम, हल्द्वानी में होगा। 11 नवम्बर को पूर्वाह्न 10 बजे से परिचय [more…]
उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ भव्यता व उत्साह के साथ मनाई गई
नैनीताल फ्लैट मैदान में हुआ रजत जयंती समारोह, राज्य आंदोलनकारियों और समाजसेवियों को किया गया सम्मानित भीमताल। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर नैनीताल के फ्लैट मैदान में रजत जयंती समारोह भव्यता एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, अध्यक्ष नगर पालिका सरस्वती खेतवाल और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सहित राज्य आंदोलनकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि यह पूरे राज्यवासियों के लिए गर्व का क्षण है कि उत्तराखण्ड अपने विकास के 25 [more…]
उत्तराखंड में संस्कृति के उत्थान और कलाकारों के हित में चार बड़ी घोषणाएं
संस्कृति विभाग में सूचीबद्ध सांस्कृतिक कलाकारों को मानदेय अब नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर की तर्ज पर मिलेगा समस्त जनपद स्तर पर प्रेक्षागृह का किया जाएगा निर्माण सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण व प्रदर्शन हेतु प्रदेश में एक राज्य स्तरीय तथा दोनों मंडलों में एक-एक मंडल स्तरीय संग्रहालय का किया जाएगा निर्माण देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर हिमालयन संस्कृति केंद्र गढ़ी कैंट में आयोजित हिमालय निनाद उत्सव- 2025 में प्रतिभाग करते हुए कलाकारों का उत्साहवर्धन किया तथा संस्कृति के उत्थान और कलाकारों के हित में चार घोषणाएं की। उन्होंने वृद्ध एवं आर्थिक रूप से [more…]
प्रधानमंत्री मोदी कल देहरादून में करेंगे ₹8260 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल 9 नवम्बर को उत्तराखण्ड राज्य गठन की रजत जयंती वर्ष पर FRI, देहरादून में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री एक स्मारक डाक टिकट जारी करेंगे तथा समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के इस अवसर पर प्रधानमंत्री ₹8260 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। ये परियोजनाएं पेयजल, सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, खेल और कौशल विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों से संबंधित हैं। प्रधानमंत्री जिन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, उनमें अमृत (AMRUT) योजना [more…]
श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज और ICMR-IAPSM ने वन हेल्थ वन नेशन विषय पर निकाली जागरूकता रैली
देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (एसजीआरआरआईएम एंड एचएस) ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) एवं इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन (आईएपीएसएम) के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र (आरएचटीसी) मोथरोवाला, एसजीआरआर विश्वविद्यालय के स्कूल आफ नर्सिंग एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के खुड़बुड़ा स्थित उपकेन्द्रों मंे एक साथ तीन जनजागरूकता रैलियां निकालीं। तीनों जनजागरूकता रैलियों में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर भागीदारी की व आमजन को इस गम्भीर विषय के प्रति सावधान व सचेत किया। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज में कम्यूनिटिी मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डाॅ पुनीत ओहरी [more…]
राज्य आंदोलनकारी और उनके आश्रितों की पेंशन बढ़ाने की घोषणा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून स्थित शहीद स्थल कचहरी परिसर में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इससे पहले उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन में आयोजित राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह में राज्य आंदोलनकारियों और शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिवारजनों को सम्मानित किया। कचहरी परिसर शहीद स्थल और पुलिस लाइन देहरादून में इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण केवल राजनीतिक निर्णय नहीं, बल्कि देवभूमि के लाखों लोगों के बलिदान, [more…]
आईसीएआर-आईवीआरआई मुक्तेश्वर में भारतीय पशु प्रतिरक्षा एवं जैवप्रौद्योगिकी सोसाइटी का 30वां वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न
वन हेल्थ शिक्षा, अनुसंधान और नीति के लिए भारत की बड़ी पहल — डॉ. प्रवीण मलिक भीमताल । भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर-आईवीआरआई), मुक्तेश्वर में आयोजित भारतीय पशु प्रतिरक्षा एवं जैव प्रौद्योगिकी सोसाइटी (ISVIB) के 30वें वार्षिक अधिवेशन का शनिवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस अवसर पर विभिन्न सत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. प्रवीण मलिक, सीईओ एग्री इन्नोवेट इंडिया एवं पशुपालन आयुक्त, भारत सरकार, ने कहा कि “वन हेल्थ कोई छोटा विषय नहीं, बल्कि इसमें फूड सिस्टम, कृषि, वन्यजीव और पर्यावरण जैसे [more…]
उत्तराखंड के विकास का आधार है मातृशक्ति : रेखा आर्या
आधी आबादी ने मनाया चौथाई सदी का जश्न, महिलाओं के योगदान को मिला सम्मान भीमताल । राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर हल्द्वानी के गौलापार स्थित मानसखंड खेल परिसर में शनिवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से “मातृशक्ति उत्सव” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या रहीं।कार्यक्रम में राज्य स्थापना से लेकर अब तक महिलाओं के संघर्ष, उपलब्धियों और योगदान को सजीव प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शाया गया। मंचीय प्रस्तुतियों में उत्तराखंड आंदोलन के दौर की झलक से लेकर आज के विकासशील उत्तराखंड [more…]
कुमाऊँ आयुक्त/मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने जनता मिलन में सुनी जन समस्याएँ
मौके पर कई मामलों का निस्तारण, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश भीमताल । कुमाऊँ आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने शनिवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएँ सुनीं। आयुक्त रावत ने प्रत्येक प्रकरण पर गंभीरता से विचार करते हुए तत्काल समाधान योग्य मामलों का निस्तारण मौके पर ही किया, जबकि जिन मामलों में तत्काल कार्रवाई संभव नहीं थी, उनके लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता [more…]
राज्य आंदोलनकारियों के हित में मुख्यमंत्री धामी के फैसले ऐतिहासिक : डॉ. अनिल डब्बू
राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन वृद्धि और चिन्हीकरण के निर्णय पर जताया आभार भीमताल । उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष एवं प्रमुख राज्य आंदोलनकारी डॉ. अनिल डब्बू ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य आंदोलनकारियों के हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों के लिए आभार व्यक्त किया है। डॉ. डब्बू ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी द्वारा राज्य आंदोलनकारी पेंशन में वृद्धि, सरकारी गेस्ट हाउसों में छूट, और चिन्हीकरण से संबंधित मामलों को छह माह में निपटाने की घोषणा राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान का प्रतीक है। इसके साथ ही गंभीर बीमारी से ग्रसित आंदोलनकारियों के लिए [more…]
