Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

राज्य निर्माण के 25 वर्ष बाद भी नहीं बदला पहाड़ का हाल: वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा

भीमताल । वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर भीमताल विधानसभा क्षेत्र की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह अवसर आत्ममंथन का भी है कि राज्य निर्माण के 25 वर्ष बीत जाने के बाद हमने वास्तव में क्या हासिल किया है।शर्मा ने कहा कि “आज भी वही सवाल खड़े हैं — क्या राज्य जनभावनाओं के अनुरूप विकसित हुआ, क्या राज्य का पानी और जवानी राज्य के काम आई, क्या हम शहादतों का कर्ज चुका पाए?”उन्होंने कहा कि धरातल पर स्थिति संतोषजनक नहीं दिखती। निरंतर पलायन, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर नैनी झील में ‘रिगाटा’ और ‘दीपदान’ का भव्य आयोजन

दीपों की झिलमिल रोशनी से नैनी झील हुई आलोकित, पर्यटक हुए मंत्रमुग्ध भीमताल । उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद, नैनीताल द्वारा झील नगरी में विविध कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। विश्व प्रसिद्ध नैनी झील को विशेष रूप से सजाया गया और दिनभर उत्सव का माहौल बना रहा। दोपहर में झील के मध्य ‘रिगाटा’ (बोट शो) का आकर्षक आयोजन किया गया। इसमें दर्जनों नावों ने एक साथ झील के मध्य में गोलाकार आकृति बनाकर दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

नैनीताल फूड फेस्टिवल का भव्य समापन — पर्यटकों ने चखे पहाड़ी व्यंजनों के स्वाद

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने प्रतिभागियों को किया सम्मानित, पारंपरिक पकवान बने आकर्षण का केंद्र भीमताल । उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर डीएसए मैदान, नैनीताल में आयोजित दो दिवसीय फूड फेस्टिवल का रविवार को रंगारंग समापन हुआ। जिला पर्यटन विकास विभाग, कुमाऊं मंडल विकास निगम एवं होटल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस आयोजन ने स्थानीय व्यंजनों और संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने फेस्टिवल में भाग लेने वाले 16 होटल एवं रेस्टोरेंट प्रतिनिधियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

नेपाली किशोरी के साथ भीमताल में दुष्कर्म

भीमताल पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल भीमताल(नैनीताल)। भीमताल क्षेत्र में शनिवार की रात एक नेपाल निवासी नाबालिग किशोरी के साथ एक बिहारी युवक द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। बेटी के साथ दुष्कर्म होने पर परिजनों ने भीमताल थाने पहुंचकर भीमताल पुलिस को तहरीर देकर बिहार निवासी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष संजीत राठौड़ ने बताया कि दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले रवि गिरी निवासी बिहार को गिरफ्तार किया गया। रविवार को न्यायालय में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया है। दुष्कर्म की घटना के [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने किया विशेष डाक टिकट का विमोचन

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह के अवसर पर आज देहरादून आगमन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड डाक परिमंडल द्वारा राज्य के प्रमुख तीर्थ स्थलों एवं सांस्कृतिक प्रतीकों पर आधारित विशेष डाक टिकट श्रृंखला का विमोचन किया। इस विशेष डाक टिकट श्रृंखला के माध्यम से देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान प्रदान की गई है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत राज्य के 28,000 से अधिक किसानों के बैंक खातों में ₹62 करोड़ से अधिक की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (क्ठज्) के माध्यम से [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की विकास यात्रा से जुड़े युवाओं, उद्यमियों, महिलाओं से किया संवाद

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर देहरादून स्थित एफआरआई परिसर में आयोजित भव्य समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड की विकास यात्रा को साकार करने वाले विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभागियों से संवाद किया। यह संवाद राज्य की 25 वर्षों की प्रगति और आम नागरिकों की भूमिका को रेखांकित करने वाला सशक्त मंच सिद्ध हुआ। संवाद में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएँ, युवा नवाचारक, पर्यटन और एडवेंचर स्पोर्ट्स से जुड़े उद्यमी तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थी शामिल रहे। इन प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार राज्य सरकार की योजनाओं, [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी ने किया ₹8260 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण, केंद्र से पूरा सहयोग का भरोसा

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस, रजत जयंती पर्व के मुख्य समारोह में लिए रविवार को देहरादून पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8260 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण किया। उन्होंने उत्तराखंड की गत 25 वर्षों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए, अगले 25 वर्षाे के लिए रोडमैप के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। एफआरआई परिसर में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गढ़वाली-कुमांऊनी में प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि, नौ नवंबर का दिन उत्तराखंडवासियों की लंबी तपस्या का फल है। ये दिन प्रत्येक उत्तराखंडवासी को गर्व का अहसास कराता है। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

पहाड़ी बोली, पहाड़ी टोपी, पीएम का हर अंदाज पहाड़ी

देहरादून। सिर पर पहाड़ी टोपी और भाषण में जगह-जगह गढ़वाली-कुमाऊंनी बोली। उत्तराखंड के रजत जयंती के मुख्य कार्यक्रम में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर अंदाज पहाड़ीपन से घुला-मिला दिखा। उन्होंने गढ़वाली-कुमाऊंनी के कई वाक्य बोले। वो भी कई बार। अक्सर प्रधानमंत्री उत्तराखंड के कार्यक्रमों में पहाड़ी बोली-भाषा का इस्तेमाल करते रहे हैं, मगर आज के भाषण में उन्होंने जितनी गढ़वाली-कुमाऊंनी बोली, उतनी कभी नहीं बोली थी। ये ही वजह रही, कि उत्तराखंड ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इस बार और भी गहरा कनेक्ट महसूस किया। प्रधानमंत्री ने अपने चिर-परिचित अंदाज में भाषण की शुरूआत की और कहा-देवभूमि उत्तराखंड [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में नैनी सैनी हवाई अड्डे के अधिग्रहण के लिए MoU पर हस्ताक्षर

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आज भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) और उत्तराखंड सरकार के बीच पिथौरागढ़ स्थित नैनी सैनी हवाई अड्डे के अधिग्रहण के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह ऐतिहासिक समझौता उत्तराखंड के पर्वतीय अंचल में सुगम, सुरक्षित और टिकाऊ हवाई संपर्क की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नैनी सैनी हवाई अड्डे का कुल क्षेत्रफल लगभग 70 एकड़ है। यहां का टर्मिनल भवन व्यस्त समय में 40 यात्रियों को सेवा प्रदान करने में सक्षम है। साथ ही, एप्रन एक समय में दो विमानों (कोड-2B) को समायोजित करने की सुविधा से सुसज्जित है। इस अधिग्रहण से [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

निर्माण कार्यों में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : जिलाधिकारी

भीमताल । एडीबी वित्त पोषित हल्द्वानी परियोजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक शनिवार को जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी निर्माण कार्य दोगुनी क्षमता से और तय समय सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यों की गति बढ़ाने के लिए ट्रिपल एम — मशीन, मटेरियल और मैनपॉवर को दोगुना किया जाए। किसी भी सड़क को लंबे समय तक खुदा न छोड़ा जाए और तत्काल मरम्मत [more…]