Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
पुलिस और सेना ने श्री बद्रीनाथ धाम में चलाया सघन चेकिंग अभियान
श्री बद्रीनाथ धाम। श्री बद्रीनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन में बद्रीनाथ पुलिस ने आज श्री बद्रीनाथ धाम में सघन चेकिंग अभियान चलाया। बद्रीनाथ पुलिस ने बम डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीएस), मंदिर समिति और माणा में तैनात भारतीय सेना की 07 असम राइफल्स के साथ श्री बद्रीनाथ धाम परिसर, श्रद्धालु प्रवेश द्वार, पार्किंग क्षेत्र, यात्री प्रतीक्षालय तथा आसपास के मार्गों का सघन चेकिंग की। श्रद्धालुओं के सामान, वाहनों तथा आवासीय परिसरों की गहन जांच की गई। बीडीएस टीम ने अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों की सहायता से मंदिर परिसर [more…]
त्रिस्तरीय पंचायतों के उपचुनाव की अधिसूचना जारी, 20 नवम्बर को होगा मतदान
देहरादून। राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायतों के उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के पदों पर उपचुनाव हेतु नाम निर्देशन पत्र 13 व 14 नवम्बर, 2025 को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 5 बजे तक जमा किए जाएंगे। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 15 नवम्बर, 2025 को पूर्वाह्न 10रू00 से कार्य समाप्ति तक की जाएगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2025 को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित की गई। उसी दिन प्रतीक चिन्ह आवंटन की कार्यवाही भी की जाएगी। [more…]
आगामी मध्य क्षेत्रीय परिषद समिति में रखे जाने वाले विषयों का एजेंडा तैयार करें: मुख्य सचिव
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में आगामी मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में राज्य की ओर से प्रस्तुत किए जाने वाले बिंदुओं का एजेंडा तैयार करने के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने ऐसे सभी विभागों जिनका अभी तक मध्य क्षेत्रीय परिषद की स्थाई समिति में प्रस्तुत किए जाने वाले प्रकरणों का एजेंडा अप्राप्त है को निर्देशित किया कि राज्य की ओर से विभागों द्वारा मध्य क्षेत्रीय परिषद समिति की आगामी बैठक में प्रस्तुत किए जाने वाले एजेंडे को तत्काल तैयार कर प्रस्तुत करें। उन्होंने निर्देशित किया कि एजेंडे में उन सभी पक्षों का स्पष्ट [more…]
कर्णप्रयाग महाविद्यालय के रोवर-रेंजर दल ने रामनगर समागम 2025 में हासिल की शानदार सफलता
कर्णप्रयाग। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कर्णप्रयाग के रोवर-रेंजर दल ने रामनगर महाविद्यालय में दिनांक 6 नवंबर से 10 नवंबर तक आयोजित रोवर-रेंजर समागम 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त किया। दल का नेतृत्व रोवर लीडर डॉ. हरीश चंद्र रतूड़ी और रेंजर लीडर डॉ. पूजा भट्ट ने किया। उनके मार्गदर्शन में रोवर-रेंजर प्रतिभागियों ने श्रेष्ठ अनुशासन, टीम भावना और दक्षता का परिचय दिया। कर्णप्रयाग महाविद्यालय के रेंजर दल ने प्रतियोगिताओं में नाटक में प्रथम स्थान, रोवर दल ने नाटक में तृतीय स्थान, पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, झांकी प्रतियोगिता में रोवर और रेंजर दल [more…]
बिड़ला संस्थान, भीमताल में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
भीमताल । बिड़ला इंस्टिट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज, भीमताल में सोमवार को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भीमताल विधायक राम सिंह कैरा, संस्थान के चेयरमैन डॉ. बी.एस. बिष्ट, निदेशक डॉ. बी.के. सिंह तथा रजिस्ट्रार डॉ. हेम चंद्र पांडेय द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर संस्थान में एस.डी.जी. (SDG) काउंसिल के तत्वावधान में विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के छात्रों को आमंत्रित कर राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का महत्व बताया गया। विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति उत्साह और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने हेतु वाद-विवाद, [more…]
भगवान श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट 18 नवंबर को होंगे बंद
रुद्रप्रयाग। भगवान श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट शीतकाल हेतु आगामी 18 नवंबर को बंद हो जाएंगे। इससे पूर्व मद्महेश्वर जी की चल विग्रह डोली का श्री ओंकारेश्वर मंदिर तक आगमन के लिए कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय थपलियाल ने बताया कि इस शीतकाल हेतु भगवान श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट मंगलवार (18 नवंबर) की प्रातः पूर्व परम्परा के अनुसार बंद किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 18 नवंबर को श्री मद्महेश्वर की उत्सव डोली मंदिर से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम हेतु अपने प्रथम पड़ाव ग्राम गौंडार पहुंचेगी। 19 नवंबर को प्रातः गौंडार [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनीं जन समस्याएं
देहरादून। राज्य रजत जयंती वर्ष उत्सव आयोजन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसंवाद तेज कर दिया है। इसी क्रम में उन्होंने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता से प्राप्त शिकायतों एवं मांगों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के साथ ही नियमित फीडबैक भी लिया जाए। उन्होंने कहा कि इस अवसर को हमें प्रशासन को जनता के और करीब ले जाने के रूप में इस्तेमाल करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य [more…]
भारत स्काउट और गाइड स्थापना दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भीमताल में हुआ आयोजन भीमताल । केंद्रीय विद्यालय भीमताल में भारत स्काउट और गाइड स्थापना दिवस बड़े उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्काउटिंग और गाइडिंग आंदोलन की दृश्यता बढ़ाने के उद्देश्य से स्टिकर बेचकर विद्यार्थियों को अंशदान के लिए प्रोत्साहित किया गया।कार्यक्रम के दौरान डॉ. अरविंद दीक्षित ने स्काउट एवं गाइड आंदोलन के इतिहास पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। युवांश, छाया सहित अन्य स्काउट-गाइड सदस्यों द्वारा विविध सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। संपूर्ण कार्यक्रम का [more…]
दिल्ली में कार धमाके के बाद उत्तराखंड में High Alert
देहरादून। दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके की गंभीरता को देखते हुए उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने राज्यभर में हाई अलर्ट जारी किया है। उन्होंने राज्य के सभी जनपदों में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत अंतरराष्ट्रीय एवं अंतरराज्यीय सीमाओं, संवेदनशील स्थलों, धार्मिक स्थलों, बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, मॉल तथा अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान के निर्देश जारी किए हैं। सभी जिला प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने, गश्त एवं चेकिंग बढ़ाने, तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की त्वरित सूचना एवं सोशल मीडिया की लगातार मॉनिटरिंग कर कार्रवाई सुनिश्चित करने के [more…]
यूकॉस्ट में 12 से 14 नवंबर तक होगा देहरादून अंतरराष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव-2025
देहरादून। आज उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद एवं सोसायटी फॉर रिसर्च एंड डेवलेपमेंट इन साइंस टेक्नॉलोजी एंड एग्रीकल्चर (सरादस्ता) ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में तीन दिवसीय छठे देहरादून अंतरराष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव-2025 (डीआईएसटीएफ-2025) के विषय में जानकारी दी। प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए यूकॉस्ट के संयुक्त निदेशक एवं डीआईएसटीएफ-2025 के समन्वयक डॉ. डी.पी. उनियाल ने बताया कि तीन दिन तक चलने वाला विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का यह महोत्सव उत्तर भारत का सबसे बड़ा महोत्सव है। इस वर्ष इस महोत्सव का आयोजन उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) परिसर में 12 से 14 नवंबर, 2025 तक किया जाएगा। [more…]
