Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
उत्तराखंड को आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा का वैश्विक केंद्र बनाने का मुख्यमंत्री धामी का संकल्प
मुख्यमंत्री ने किया अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन PGICON-2025 का शुभारंभ, कहा — “आयुर्वेद केवल चिकित्सा नहीं, बल्कि हमारे जीवन दर्शन की जड़ है” भीमताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नैनीताल जिले के भुजियाघाट स्थित काया आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन PGICON-2025 का शुभारंभ किया। यह तीन दिवसीय सम्मेलन पाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, हल्द्वानी द्वारा WHO कोलेबोरेटिंग सेंटर फॉर इमरजेंसी एंड ट्रॉमा केयर, जेपीएनएटीसी, एम्स नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भारत की प्राचीन चिकित्सा प्रणाली आयुर्वेद केवल उपचार की विधा [more…]
उत्तरकाशी में जिला पत्रकार संघ के अधिवेशन में सुनील थपलियाल अध्यक्ष, सुरेंद्र नौटियाल महामंत्री निर्वाचित
उत्तरकाशी। जिला पत्रकार संघ उत्तरकाशी का दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। अधिवेशन के अंतिम सत्र में सर्वसम्मति से सुनील थपलियाल को अध्यक्ष तथा सुरेंद्र नौटियाल को महामंत्री व प्रकाश रांगड़ को कोषाध्यक्ष चुना गया। अधिवेशन के प्रथम दिवस “जनपद उत्तरकाशी में तीर्थाटन व पर्यटन की अपार सम्भावनाओं में मीडिया की भूमिका” विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पर्यावरणविद् प्रताप पोखरियाल को “विशिष्ट सेवा सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित [more…]
नगर पालिका भीमताल की बोर्ड बैठक में दर्जनों प्रस्ताव पारित
भीमताल। नगर पालिका परिषद भीमताल की बोर्ड बैठक में विभिन्न विकास कार्यों से जुड़े दर्जनों प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा ने की। इस दौरान सभी वार्डों के सभासदों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित समस्याएं और प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष रखे। सभासद रामपाल गंगोला ने नौकुचियाताल रोड स्थित बैंक्वेट हाल में पार्किंग की व्यवस्था न होने से होने वाले जाम तथा बेसहारा पशुओं की समस्या उठाई। सभासद शिप्रा जोशी ने पेयजल संकट का मुद्दा रखा, जबकि सभासद शुभम नैनवाल ने सड़कों की मरम्मत व बिजली आपूर्ति से संबंधित समस्याएं [more…]
देहरादून अंतरराष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव आज से शुरू
देहरादून। आज छठे देहरादून अंतरराष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव 2025 का रंगारंग शुभारंभ हुआ। यूकास्ट झाझरा में शुरू हुए तीन दिवसीय विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार के इस महोत्सव का उद्घाटन प्रदेश के वन, तकनीकी शिक्षा एवं संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि हमारा देश विश्व में आज जिस स्थान पर पहुंचा है उसके पीछे सबसे बड़ा योगदान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विकास का है। उन्होंने कहा कि आज हम स्पेस टेक्नोलॉजी में दुनिया के शीर्ष देशों में शामिल है। उन्होंने [more…]
विधायक कैड़ा ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली, अधिकारियों को दी गति लाने की हिदायत
भीमताल । विधायक राम सिंह कैड़ा ने मंगलवार को विकास भवन भीमताल में जिले के उच्च अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में विधायक ने अधिकारियों को विकास कार्यों में गति लाने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।विधायक कैड़ा ने पीडब्ल्यूडी विभाग को खराब सड़कों पर डामरीकरण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने, संबंधित मार्गों की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। वहीं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) फेज-4 के अंतर्गत ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक के उन गांवों की डीपीआर तैयार कर शासन को [more…]
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल करेंगे नैनीताल जिले का भ्रमण
भीमताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 13 नवम्बर (गुरुवार) को जनपद नैनीताल के दौरे पर रहेंगे। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 11:40 बजे एम्स हैलीपैड, ऋषिकेश (देहरादून) से प्रस्थान कर दोपहर 12:40 बजे राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, दोगड़ा सूर्याजाला, भुजियाघाट (नैनीताल) पहुंचेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री कार द्वारा काया आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, भुजियाघाट पहुंचेंगे, जहां वे अपराह्न 1:00 से 2:00 बजे तक कॉलेज के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।कार्यक्रम उपरांत मुख्यमंत्री अपराह्न 2:35 बजे राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, दोगड़ा सूर्याजाला से हेलीकॉप्टर द्वारा चम्पावत के लिए प्रस्थान करेंगे।
जनपद नैनीताल में ग्राम पंचायत उपचुनाव की घोषणा, 22 नवंबर को होगी मतगणना
भीमताल । जनपद नैनीताल में वर्ष 2025 के ग्राम पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। निर्वाचन विभाग के अनुसार, ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों पर चुनाव 14 नवम्बर तक नामांकन दाखिल किए जाने, 15 नवम्बर को नामांकन पत्रों की जांच तथा 16 नवम्बर को नाम वापसी और चुनाव प्रतीक आवंटन की प्रक्रिया के साथ संपन्न होंगे। मतदान 20 नवम्बर को होगा जबकि मतगणना 22 नवम्बर 2025 को की जाएगी।जनपद के विभिन्न विकासखंडों में सदस्य ग्राम पंचायत के कुल 2268 रिक्त पदों पर यह उपचुनाव कराया जा रहा है। इनमें हल्द्वानी, ओखलकांडा, [more…]
गणेश गोदियाल को उत्तराखंड कांग्रेस की कमान
देहरादून। गणेश गोदियाल को एक बार फिर से उत्तराखंड कांग्रेस की कमान सौंपी गई है। उन्हें उत्तराखंड कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जबकि, चकराता से विधायक प्रीतम सिंह को प्रचार कमेटी का अध्यक्ष और डा. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी पत्र में निवर्तमान अध्यक्ष करन माहरा को कांग्रेस वर्किग कमेटी में विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है।
महिला विश्व कप विजेता क्रिकेटर स्नेह राणा और 16 वर्षीय एवरेस्टर सचिन कुमार ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम की सदस्य एवं उत्तराखंड की गौरव, क्रिकेटर स्नेह राणा ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री धामी ने स्नेह राणा को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शानदार जीत पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे देश और उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि स्नेह राणा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और संघर्षशीलता से देश और प्रदेश का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्नेह राणा जैसी खिलाड़ी उत्तराखंड की बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने [more…]
उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर मिले व्यापार सुधार कार्ययोजना के तहत पांच प्रमुख सुधार श्रेणियों में टॉप अचीवर्स पुरस्कार
देहरादून। उत्तराखण्ड को व्यापार सुधार कार्य योजना BRAP 2024 के अंतर्गत पांच प्रमुख सुधार श्रेणियों में टॉप अचीवर्स पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जो देश में किसी भी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश द्वारा प्राप्त सर्वाेच्च संख्या है। मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित उद्योग समागम 2025 में व्यापार सुधार कार्य योजना 2024 BRAP 2024 के अंतर्गत उत्तराखंड के उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता देते हुए इस पुरस्कार की घोषणा की गई। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा उत्तराखंड सरकार के उद्योग सचिव विनय शंकर पांडे और महानिदेशक एवं आयुक्त उद्योग डॉ. सौरभ गहरवार को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान [more…]
