Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

महाशिवरात्रि पर छोटे कैलाश मंदिर मेले की तैयारियों को लेकर विधायक कैड़ा ने ली अधिकारियों की बैठक

भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर छोटे कैलाश मंदिर में आयोजित होने वाले भव्य मेले की तैयारियों को लेकर काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मेले से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।विधायक कैड़ा ने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर छोटे कैलाश मंदिर में दूर-दराज से लाखों शिवभक्त दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं, ऐसे में व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लोक [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

अब साइबर ठगों ने उत्तरकाशी के DM के नाम से बनाई फर्जी फेसबुक आईडी

उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। अज्ञात साइबर अपराधियों और असामाजिक तत्वों द्वारा बनाई गई इस आईडी से आम नागरिकों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर और संदेशों के माध्यम से अवैध रूप से धन की मांग की जा रही हैै। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिलाधिकारी के नाम से मिलते जुलते नाम अथवा फोटो का उपयोग करके साइबर अपराधियों द्वारा फेसबुक आईडी से आने वाली किसी भी फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें और यदि उन्हें इस अकाउंट से किसी [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

लाखों की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

ऋषिकेश। ऋषिकेश पुलिस ने भैरव मन्दिर वाली गली के पास चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर दीपक सैनी पुत्र प्रकाश सैनी निवासी ग्राम मढेया कल्याणपुर, थाना कोतवाली देहात, जिला अमरोहा, यूपी को 50.56 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बरेली के स्थानीय नशा तस्कर सलीम से यह स्मैक खरीदकर लाया था और इसे ऋषिकेश तथा आसपास के क्षेत्रों में नशे के आदि व्यक्तियों को बेचने की फिराक में था। ऋषिकेश पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

यूसीसी की घोषणा से लेकर प्रभावी क्रियान्वयन तक गौरव की अनुभूति: धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हिमालयन कल्चरल सेंटर गढ़ी कैंट में आयोजित प्रथम “समान नागरिक संहिता दिवस” को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने समान नागरिक संहिता को तैयार करने वाले कमेटी के सदस्यों, कुशल क्रियान्वयन करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों और पंजीकरण में योगदान देने वाले वीएलसी को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने यूसीसी पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज का दिन उत्तराखंड राज्य के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में अंकित रहेगा, इसी दिन राज्य में समान नागरिक संहिता लागू [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैसी कार्यक्रम से क्षेत्र में भक्ति का माहौल

भीमताल। ग्राम पंचायत जंगलिया गांव के तोक बूढ़ा धूरा स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैसी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा तपस्या की जा रही है, जिससे पूरे ग्रामीण क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।बैसी कार्यक्रम के दौरान बसंत पंचमी के अवसर पर भक्तों द्वारा हवन एवं यज्ञ का आयोजन भी किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता देखने को मिल रही है।ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों से न केवल गांव बल्कि [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

लघु सिंचाई योजना में भारी अनियमितताओं का आरोप, कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने अधीक्षण अभियंता को दिया ज्ञापन

भीमताल। विधानसभा भीमताल से वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने लघु सिंचाई विभाग नैनीताल के अधीक्षण अभियंता से मुलाकात कर भीमताल ब्लॉक की सिलडी ग्राम सभा के घटगाड़ तोक में निर्मित सिंचाई योजना में भारी भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का मामला उठाया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के समक्ष योजना से जुड़ा लगभग 10 मिनट का वीडियो फुटेज प्रस्तुत किया, जिसे देखकर अधीक्षण अभियंता भी स्तब्ध रह गए।शर्मा ने आरोप लगाया कि लाखों रुपये की लागत से बनी सिंचाई योजना में निर्धारित लोहे की पाइपों के स्थान पर प्लास्टिक पाइप लगाए गए हैं, जिन्हें पानी की बोतलों [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

गोर्खा संघ चन्द्रबनी ने धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

देहरादून। गोर्खा संघ चन्द्रबनी ने 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। संसारी माता प्रांगण में गोर्खा संघ चन्द्रबनी के अध्यक्ष राजकुमार गुरुंग की अध्यक्षता मे गोर्खा संघ के सबसे बुजुर्ग सदस्य, सेवला कलां के पूर्व प्रधान और गोर्खा संघ के पूर्व अध्यक्ष उत्तम सिंह थापा ने झंडारोहण किया। सांस्कृतिक मंत्री मेघा आले के नेतृत्व मे बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन मंदिर समिति की सचिव विनीता गुरुंग ने किया। जबकि, बुद्धिसरा पवार, अनुराधा थापा, मीना थापा और पंडित अर्जुन पोड़ेल द्वारा देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी गई। पूर्व अध्यक्ष इंद्र बहादुर थापा जी ने हिन्दी व [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड में UCC में संशोधन अध्यादेश-2026 लागू

देहरादून। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा समान नागरिक संहिता, उत्तराखण्ड, 2024 में आवश्यक संशोधनों हेतु समान नागरिक संहिता (संशोधन) अध्यादेश, 2026 को राज्यपाल की स्वीकृति के उपरांत लागू कर दिया गया है। यह अध्यादेश संविधान के अनुच्छेद 213 के अंतर्गत राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह द्वारा जारी किया गया है तथा यह तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। अध्यादेश के माध्यम से संहिता के विभिन्न प्रावधानों में प्रक्रियात्मक, प्रशासनिक एवं दंडात्मक सुधार किए गए हैं, जिससे समान नागरिक संहिता के प्रभावी, पारदर्शी एवं सुचारु क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जा सके। प्रमुख बिंदु  1.आपराधिक प्रक्रिया संहिता, 1973 के स्थान पर अब भारतीय नागरिक सुरक्षा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

SGRRU सहित SGRR के संस्थानों में गणतन्त्र दिवस की धूम

एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज में गीतों के माध्यम से जगाई राष्ट्रभक्ति की भावना देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय सहित एसजीआरआर समूह के समस्त संस्थानों में देशभक्ति, राष्ट्र गौरव और भारतीय संविधान के प्रति आस्था का भव्य उत्सव देखने को मिला। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज, एसजीआरआर विश्वविद्यालय एवं एसजीआरआर समूह के अन्य शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज पूरे सम्मान, आन-बान और शान के साथ फहराया गया। श्री दरबार साहिब परिसर में सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने प्रातः 9 बजे तिरंगा फहराकर देश और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में राष्ट्र [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

पूर्व विधायक बलवीर सिंह नेगी का निधन

देहरादून। पूर्व विधायक बलबीर सिंह नेगी का निधन हो गया है। 76 वर्षीय नेगी पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और कैलाश अस्पताल में भर्ती थे। उनका अंतिम संस्कार कल हरिद्वार में होगा। बलवीर सिंह नेगी उत्तर प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड विधानसभा के भी सदस्य रहे। वह अविभाजित उत्तर प्रदेश में 1989 में टिहरी विधानसभा से जनता दल के टिकट पर विधायक चुने गए थे। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद 2002 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में वह घनसाली से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गए। 2007 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर घनसाली से चुनाव [more…]