Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
₹31.5 लाख की हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
देहरादून। एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने डोईवाला पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में लगभग 105 ग्राम अवैध हेरोइन की साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत लगभग 31.5 लाख रुपए बताई जा रही है। उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने डोईवाला पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में कल गुरुवार की सुबह को डोईवाला क्षेत्र से राहुल पुत्र छत्रपाल निवासी धर्मशा नगली जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश को 105 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह यह हेरोइन बला बला ऐप के माध्यम [more…]
एमडीडीए का सिटी फॉरेस्ट पार्क बन रहा देहरादून का धड़कता दिल, प्रकृति-स्वास्थ्य-पर्यटन का आधुनिक संगम
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा सहस्त्रधारा रोड हैलीपैड के ठीक सामने पर विकसित किया गया सिटी फॉरेस्ट पार्क आज देहरादून का नया पहचान दे रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह ड्रीम प्रोजेक्ट न केवल देहरादून के जनमानस की पहली पसंद बन रहा है, बल्कि राज्य में आधुनिक हरित-विकास का एक मॉडल भी प्रस्तुत कर रहा है। लगभग 12.45 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला यह पार्क प्रकृति, स्वास्थ्य, आयुर्वेद, योग, मनोरंजन और पर्यटन का अनूठा संगम है। प्रकृति के बीच हंसी-खुशी के पलआज बाल दिवस के अवसर पर भी पार्क में बच्चों की असाधारण भीड़ देखने को मिली। स्कूलों से [more…]
स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के 180 पदों पर निकली भर्ती
देहरादून। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के रिक्त 180 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग द्वारा चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेजे गये अधियाचन के क्रम में बोर्ड ने उक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेशभर की चिकित्सा इकाईयों में एएनएम के रिक्त पदों को भरने के लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये थे। जिसके तहत विभाग द्वारा राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को एएनएम के रिक्त 180 पदों का अधियाचन [more…]
शिक्षा मंत्री डा. रावत ने किया राज्य पाठ्यचर्या की रूपरेखा का विमोचन
देहरादून। नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों को समाहित कर एससीईआरटी द्वारा तैयार राज्य पाठ्यचार्य की रूपरेखा का सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विमोचन कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने सड़क सुरक्षा के नियमों पर जन जागरूकता आधारित ऑडियो-वीडियो गीतमाला का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा यह पाठ्यचार्य विद्यालयों में कार्य संस्कृति और विद्यायली प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण बदलाव लाने में सक्षम होगी, साथ ही छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास में भी सहायक सिद्ध होगी। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के सभागार में आयोजित [more…]
बाल दिवस पर समाजसेवियों की अनूठी पहल, दस विद्यालयों के तीन सौ बच्चों को बांटी गईं खाद्य सामग्री
भीमताल । बाल दिवस के अवसर पर हल्दूचौड़ क्षेत्र में समाजसेवियों द्वारा एक सराहनीय पहल की गई, जिसमें क्षेत्र के दस विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत लगभग तीन सौ बच्चों को फ्रूटी, बिस्कुट, चॉकलेट और नमकीन वितरित किए गए। इस कार्यक्रम का नेतृत्व समाजसेवी हेमंत गोनिया, वंश गोनिया, अमित रस्तोगी, हिमालय दिव्यांग समिति से जुड़े मयंक शर्मा, अशोक कटारिया, प्रत्यूष सिंह, नवल किशोर, कपिल और दिनेश सिंह समेत अन्य सहयोगियों ने किया। समाजसेवी हेमंत गोनिया के प्रतिनिधि के रूप में समाजसेवी गोविंद बल्लभ भट्ट स्वयं विद्यालयों में पहुँचे और बच्चों को सामग्री पहुंचाई। [more…]
बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर धारी ब्लॉक में मिठाई वितरण, विधायक कैड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव
भीमताल। बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की प्रचंड विजय के उपलक्ष्य में भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी ब्लॉक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मिठाई वितरण कर खुशी मनाई। कार्यक्रम का नेतृत्व विधायक राम सिंह कैड़ा ने किया। विधायक कैड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच, विकास की प्रतिबद्धता और जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता का निरंतर विश्वास ही इस जीत की बड़ी वजह है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में भी देश के विभिन्न राज्यों में भाजपा को इसी प्रकार का जनसमर्थन प्राप्त होगा। कार्यक्रम में मण्डल [more…]
कैड़ा ने राजकीय इंटर कॉलेज गुनियालेख के मैदान निर्माण हेतु विधायक निधि से दिए 2 लाख
मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित भीमताल । धारी ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज गुनियालेख में वार्षिकोत्सव एवं मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक कैड़ा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। साथ ही, कॉलेज परिसर में खेल मैदान (फील्ड) निर्माण के लिए विधायक निधि से 2 लाख रुपये की घोषणा की। इस अवसर पर ग्रामीणों ने बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं को [more…]
हल्द्वानी में फर्जी दस्तावेज़ बनाने का भंडाफोड़ — आयुक्त दीपक रावत ने की रात में छापेमारी, मुकदमा दर्ज करने के निर्देश
भीमताल । हल्द्वानी तहसील में फर्जी दस्तावेज बनाए जाने की गंभीर शिकायत पर कुमाऊँ आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने तत्काल संज्ञान लेते हुए देर शाम बनभूलपुरा क्षेत्र में अचानक छापेमारी की। आयुक्त के निरीक्षण में अराजनबीस (दस्तावेज लेखक) फैजान मिकरानी के घर से बड़ी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद हुए। इसी दौरान क्षेत्र में स्थित दूसरा सीएससी सेंटर भी बंद मिला। आयुक्त ने बताया कि उनके जनता-दरबार में बरेली निवासी रईस अहमद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके नाम का स्थायी निवास प्रमाण पत्र किसी और व्यक्ति के नाम पर फर्जी [more…]
मां के साथ पैतृक गांव पहुंच भावुक हुए मुख्यमंत्री धामी
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपनी मां के साथ पिथौरागढ़ जनपद स्थित अपने पैतृक गांव टुंडी-बारमौं पहुंच कर स्थानीय लोगों से भेंट की। इस दौरान उन्होंने गांव के मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की है। मुख्यमंत्री धामी ने गांव में बिताए अनुभव साझा करते हुए कहा कि मां के साथ अपने पैतृक क्षेत्र, कनालीछीना के टुंडी-बारमौं पहुंचना उनके लिए बेहद भावुक क्षण रहा। यह वही गांव है, जहां उन्होंने बचपन बिताया, पहली बार विद्यालय की राह पकड़ी और जहां गांव के स्नेह, संस्कृति और परम्पराओं की समृद्ध छाया ने उनके व्यक्तित्व को आकार [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने भारत-नेपाल सीमा पर काली और गोरी नदी के संगम पर ऐतिहासिक जौलजीबी मेला का किया शुभारंभ
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार जौलजीबी में भारत-नेपाल सीमा पर काली और गोरी नदी के संगम पर आयोजित होने वाले ऐतिहासिक जौलजीबी मेला का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेला सदियों से भारत और नेपाल की सांस्कृतिक, आर्थिक और पारंपरिक मित्रता का प्रतीक है। जौलजीबी मेला केवल आयोजन नहीं, भारत-नेपाल की पारंपरिक मित्रता और आर्थिक-सामाजिक एकरूपता का प्रतिबिंब है। मुख्यमंत्री ने कहा वो स्वयं भी बचपन में इस मेले में आते थे। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से पिथौरागढ़ जनपद सहित इस क्षेत्र के समग्र विकास को सुनिश्चित करने हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ [more…]
