Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

हरिओम राज चौहान होंगे देहरादून शहर के नए कोतवाल

देहरादून। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने दो इंस्पेक्टरों को इधर से उधर किया है। एएचटीयू के प्रभारी इंस्पेक्टर हरिओमराज चौहान को शहर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। जबकि, अब तक शहर कोतवाल की जिम्मेदारी देख रहे प्रदीप पंत को एएचटीयू शाखा का प्रभारी बनाया गया है।  

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि

हैदराबाद। अंतरराष्ट्रीय विमानन सम्मेलन एवं प्रदर्शनी Wings India 2026 में उत्तराखंड को “Best State for Promotion of Aviation Ecosystem” के प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान नागरिक उड्डयन क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा किए गए प्रभावी प्रयासों, नीति समर्थन और विमानन पारिस्थितिकी तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदान किया गया। यह पुरस्कार बेगमपेट एयरपोर्ट, हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू एवं नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) के सचिव समीर कुमार सिन्हा द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) के सचिव सचिन कुर्वे, मुख्य कार्यकारी अधिकारी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विकासनगर में कश्मीर के युवकों के साथ मारपीट

विकासनगर। विकासनगर क्षेत्र में कश्मीर के रहने वाले दो युवकों का सामान खरीदने को लेकर एक स्थानीय दुकानदार से कहासुनी और विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दुकानदार ने युवकों के साथ गाली-गलौच और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में एक युवक के सर पर चोट आई है। पुलिस के अनुसार दोनों युवक छुट्टियों में कश्मीर से अपने पिता के पास, जो पौंटा साहिब में किराए पर रहते हैं तथा आसपास के क्षेत्र में फेरी लगाने का कार्य करते हैं, के पास आये थे तथा फेरी के काम मे उनकी सहायता कर रहे थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

टिहरी झील में गिरे दो पैराग्लाइडर

नई टिहरी। एक्रो फेस्टिवल एवं SIV चैंपियनशिप टिहरी 2026 के अंतर्गत आज आयोजित पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के दौरान दो पैराग्लाइडर अनियंत्रित होकर टिहरी झील में गिर गए। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत प्रतापनगर क्षेत्र एवं टिहरी झील में SDRF की विशेष रेस्क्यू टीमें पूर्व से ही तैनात की गई थीं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद SDRF टीम द्वारा त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई करते हुए बिना समय गंवाए दोनों पैराग्लाइडर पायलटों तक तत्काल पहुँच बनाई गई। SDRF टीम ने कुशलतापूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित कर दोनों पायलटों को सुरक्षित रूप से झील से बाहर निकाला गया। प्राथमिक जांच में दोनों पायलट [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने रोजगार और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की

स्वरोजगार के लिए अधिकतम अवसर उपलब्ध कराने हेतु विभागों को तेजी से कार्य करने के निर्देश पात्र लोगों को योजनाओं का समय पर एवं पूर्ण लाभ मिले: मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में कृषि, पशुपालन, पर्यटन एवं उद्योग क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के माध्यम से लोगों को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में विशेष ध्यान दिया जाए। ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के माध्यम से लोगों को इन योजनाओं की संपूर्ण जानकारी प्रदान की जाए, ताकि वे [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर सख्त प्रहार, सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तेज

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण अवैध निर्माणों के विरुद्ध सीलिंग एवं ध्वस्तीकरण की कार्यवाही लगातार जारी है। प्राधिकरण ने आज देहरादून के प्रगति विहार लेन संख्या-06 में उपेन्द्र कुमार अग्रवाल द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण पर सीलिंग की कार्रवाई की। वहीं, इसी क्षेत्र में श्रेयष अग्रवाल द्वारा निर्मित अवैध टिन शैड को ध्वस्त कर दिया गया। दोनों ही मामलों में निर्माण प्राधिकरण से बिना स्वीकृति के किए जा रहे थे। यह कार्रवाई संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के निर्देश पर की गई। इस दौरान सहायक अभियंता निशांत कुकरेती, अवर अभियंता जयदीप राणा एवं प्राधिकरण के सुपरवाइजर मौके पर उपस्थित रहे।  

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

प्रशासनिक प्रशिक्षण में एआई आधारित ई-गवर्नेंस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

भीमताल । उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी, नैनीताल द्वारा राष्ट्रीय ई-गवर्नेस प्रभाग (NeGD), इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से “ई-गवर्नेस थ्रू आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 29 से 31 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है।कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को अकादमी के महानिदेशक बी.पी. पांडे ने किया। उद्घाटन सत्र में संयुक्त निदेशक डॉ. महेश कुमार, उप निदेशक वी.के. सिंह एवं कार्यक्रम निदेशक बिकास के. नायक उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों एवं विभागों से आए 30 अधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं।यह अकादमी एवं NeGD [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

ग्रामोत्थान रीप परियोजना में अल्ट्रा पुअर वर्ग पर विशेष फोकस के निर्देश

भीमताल। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडे की अध्यक्षता में विकास भवन भीमताल में ग्रामोत्थान REAP परियोजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।मुख्य विकास अधिकारी ने एरोमेटिक पौधों के रोपण को बढ़ावा देने के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों का एक्सपोजर विजिट सितारगंज कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने REAP परियोजना के अंतर्गत अल्ट्रा पुअर वर्ग में आशातीत प्रगति लाने पर जोर देते हुए सभी खंड विकास अधिकारियों को REAP एवं NRLM योजनाओं के कार्यों का नियमित [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

नौकुचियाताल में पर्यटकों की सुविधा के लिए जीटी का निर्माण

भीमताल। नौकुचियाताल के कमलताल बोट स्टैंड में पर्यटकों की सुविधा एवं नावों को सुरक्षित व सुव्यवस्थित रखने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग द्वारा जिला योजना के अंतर्गत जीटी का निर्माण कराया गया है। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया ने फीता काटकर जीटी का शुभारंभ किया।इस अवसर पर अनिल चनौतिया ने पर्यटन विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जीटी के निर्माण से पर्यटकों को बोट में चढ़ने-उतरने में सुविधा मिलेगी तथा बोट संचालन अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित होगा। कार्यक्रम के दौरान [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल में यातायात सुरक्षा व साइबर अपराध पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

भीमताल । उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशों एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के मार्गदर्शन में नगर पालिका परिषद भीमताल में यातायात सुरक्षा, साइबर अपराध एवं विधिक साक्षरता को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन सिविल जज (सीडी)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पारुल थपलियाल द्वारा किया गया। शिविर में थानाध्यक्ष शिवराज सिंह बिष्ट ने मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि यह अधिनियम सड़क परिवहन, वाहन पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस, यातायात नियमों एवं सुरक्षा मानकों को नियंत्रित करने वाला प्रमुख [more…]