Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

नगर पालिका की सीमा बढ़ाने व भूमि हस्तांतरण को लेकर अध्यक्ष सीमा टम्टा ने डीएम से की मुलाकात

भीमताल । नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा ने सभासदों के साथ जिलाधिकारी से मुलाकात कर नगर की समस्याओं से अवगत कराया। अध्यक्ष सीमा टम्टा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि नगर क्षेत्र के विस्तार के बिना बढ़ती आबादी की मूलभूत सुविधाओं का सुचारू प्रबंधन संभव नहीं है। उन्होंने नगर पालिका की सीमा बढ़ाने की मांग उठाई और कहा कि आसपास की सरकारी भूमि को नगर विकास के लिए नगर पालिका के सुपुर्द किया जाए, ताकि पार्किंग, सामुदायिक भवन एवं अन्य सार्वजनिक सुविधाओं का समुचित विकास किया जा सके।प्रतिनिधिमंडल ने नगर की भीड़भाड़ [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

“योग का सूर्य विश्व पटल पर दीदिप्तिमान”: खेल मंत्री रेखा आर्याहल्द्वानी में शांति योग धाम चैंपियनशिप का शुभारंभ, फिट उत्तराखंड मिशन की आधारशिला बताया योग को

भीमताल । कैबिनेट मंत्री एवं उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को हल्द्वानी के ऊंचा पुल, अमृत आश्रम क्षेत्र में आयोजित शांति योग धाम चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के बाद आज योग का सूर्य एशिया से लेकर अफ्रीका, यूरोप और अमेरिका तक विश्व पटल पर दीदिप्तिमान हो रहा है। खेल मंत्री ने कहा कि योग अब केवल भारत की सांस्कृतिक धरोहर ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए स्वास्थ्य का सार्वभौमिक संदेश बन चुका है। उन्होंने कहा [more…]

उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में जताई कड़ी नाराजगी, दिसंबर तक लक्ष्यपूर्ति के सख्त निर्देश

भीमताल । जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शनिवार को विकास भवन सभागार, भीमताल में जिले में संचालित विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक में जिला योजना, राज्य योजना, केंद्र पोषित तथा बाह्य सहायतित योजनाओं के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राप्त धनराशि से हो रहे कार्यों की विभागवार वित्तीय एवं भौतिक प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया।जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित बीस सूत्री कार्यक्रम की भी मदवार समीक्षा की। बीस सूत्री कार्यक्रम के 42 मदों में वर्तमान स्थिति का उल्लेख करते हुए बताया गया कि A श्रेणी में 22, B श्रेणी में 10, C श्रेणी में 5 तथा D [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

52 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

विकासनगर। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने 173.33 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को सीज कर दिया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत 52 लाख रुपए है। थाना विकासनगर पुलिस द्वारा  शुक्रवार देर रात्रि 12.44 बजे चैकिंग के दौरान  हरबर्टपुर बस अड्डे के से आरिफ पुत्र लुकमान निवासी खुशहालपुर थाना सहसपुर, देहरादून उम्र 32 वर्ष को 173.33 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना विकासनगर में अन्तर्गत धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है अभियुक्त को  न्यायालय पेश किया जा रहा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

52 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

विकासनगर। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने 173.33 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को सीज कर दिया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत 52 लाख रुपए है। थाना विकासनगर पुलिस द्वारा  शुक्रवार देर रात्रि 12.44 बजे चैकिंग के दौरान  हरबर्टपुर बस अड्डे के से आरिफ पुत्र लुकमान निवासी खुशहालपुर थाना सहसपुर, देहरादून उम्र 32 वर्ष को 173.33 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना विकासनगर में अन्तर्गत धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है अभियुक्त को  न्यायालय पेश किया जा रहा [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में वेणु अग्रहारा ढ़ींगरा की पुस्तक ‘लीडिंग लेडीज ऑफ इण्डिया’ का किया विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मोहनी रोड स्थित दून इंटरनेशल स्कूल में देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में  वेणु अग्रहारा ढ़ींगरा द्वारा लिखित पुस्तक लीडिंग लेडीज ऑफ इण्डिया पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य भावनाओं, विचारों और अनुभवों को व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। सामाजिक और सांस्कृतिक जागरूकता में भी साहित्य की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि लीडिंग लेडीज ऑफ इण्डिया पुस्तक पाठकों विशेष रूप से महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

बाल दिवस पर केदारपुरम स्थित बाल गृह में बच्चों को वस्त्र बांटे

देहरादून। बाल दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसाइटी ने केदारपुरम स्थित बाल गृह में बच्चों के लिए वस्त्र उपलब्ध कराये और बच्चों के साथ केक काटा। संस्था के संस्थापक मनोवैज्ञानिक समाजसेवी डॉ. पवन शर्मा और समाजसेवी भूमिका भट्ट शर्मा ने बच्चों के साथ खेल खेले, समय बिताया और मनोविज्ञान से जुड़ी रोचक चर्चा की। डॉ. पवन शर्मा ने कहा कि ईश्वर की उपासना का एक तरीका बच्चों के साथ हँसते खेलते समय बिताना भी है। इस कार्य के लिए बाल गृह अधीक्षिका सुनीता सिंह ने फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसाइटी संस्था का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड पुलिस को बड़ी सफलता, गैंगस्टर को दुबई से गिरफ्तार कर भारत लाया

देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस की सीबीसीआईडी द्वारा एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए दुबई (संयुक्त अरब अमीरात) से लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त जगदीश पुनेठा को प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है। अभियुक्त पर विभिन्न फर्जी निवेश योजनाओं के माध्यम से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने, संगठित गिरोह बनाकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने तथा अनेक आपराधिक प्रकरणों में संलिप्त रहने के गंभीर आरोप हैं। मामले का विवरणवादी लीलाधर पाटनी, निवासी पिथौरागढ़ द्वारा अभियुक्तगण जगदीश पुनेठा, ललित पुनेठा, चन्द्र प्रकाश पुनेठा निवासी सिलपाटा, पिथौरागढ़ तथा पंकज शर्मा निवासी झारखंड के विरुद्ध निर्मल बंग कमोडिटी में निवेश का झांसा देकर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एसजीआरआर कॉलेज ऑफ नर्सिंग में फ्रेशर्स पार्टी की धूम, नाच-गाने से गूँजा सभागार

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) कॉलेज ऑफ नर्सिंग में शुक्रवार को फ्रेशर्स पार्टी और बाल दिवस का संयुक्त आयोजन उत्साह, उमंग और रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत वाइस चांसलर इंचार्ज प्रो. डॉ. प्रथप्पन के पिल्लई द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। वरिष्ठ विद्यार्थियों और फैकल्टी सदस्यों ने नवागंतुक छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर खुले दिल से स्वागत किया।  सभागार रंग-बिरंगे परिधानों, धुनों की झंकार और ताल पर थिरकते कदमों से देर शाम तक सराबोर रहा। छात्रों की जोशीली प्रस्तुतियों ने ऐसा माहौल बनाया कि पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। बॉलीवुड [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

CBRN प्रतियोगिता में SDRF उत्तराखण्ड राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान पर रहा 

देहरादून। गाज़ियाबाद स्थित 8वीं बटालियन NDRF में आयोजित राष्ट्रीय CBRN (Chemical, Biological, Radiological & Nuclear) प्रतियोगिता में SDRF उत्तराखण्ड ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय द्वारा टीम को ट्रॉफी एवं ₹75,000 की पुरस्कार धनराशि प्रदान की गई। इससे पूर्व, पंजाब के लुधियाना में आयोजित क्षेत्रीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुई SDRF टीम ने एक बार फिर अपने अनुशासन, दक्षता एवं समर्पण से उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ाया। गौरतलब है कि इसी वर्ष माह अप्रैल में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित CSSR कम्पटीशन में SDRF उत्तराखंड [more…]