Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
ओखलकांडा में तेंदुए का आतंक बरकरार, दुधारू भैंस को बनाया निवाला
ग्रामीणों में दहशत, सुरक्षा उपायों की मांग तेज भीमताल । विकासखंड ओखलकांडा में तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों को राहत नहीं मिल पा रही है। ताजा मामला ग्राम सभा सुनकोट के काफली गांव का है, जहां तेंदुए ने ग्रामीण केशव दत्त की दुधारू भैंस को अपना निवाला बना लिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।ग्रामीणों का कहना है कि उक्त बाघ लगातार ग्राम सभा कैड़ा गांव, कूकना और धैना क्षेत्र में देखा जा रहा है, जिससे लोगों में भय व्याप्त है। खेतों और जंगलों के आसपास तेंदुए की लगातार आवाजाही [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने अपने खेत में उत्पादित चावल पूर्व सीएम हरीश रावत को किए भेंट
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से उनके डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर भेंट की। मुख्यमंत्री ने रावत का कुशलक्षेम जाना और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने अपनी ओर से एक आत्मीय प्रतीक के रूप में अपने खेत में उत्पादित चावल हरीश रावत को भेंट किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भेंट उत्तराखण्ड की कृषि परंपरा, किसानों की मेहनत और स्थानीय उत्पादों के प्रति सम्मान का प्रतीक है। हरीश रावत ने मुख्यमंत्री धामी के इस स्नेहिल व्यवहार एवं आत्मीय भेंट के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने [more…]
बिरसिंग्या गांव को सड़क की सौगात, वन मंत्रालय से मिली सैद्धांतिक स्वीकृति
पीएमजीएसवाई के तहत बनेगी पांच किमी लंबी सड़क भीमताल । धारी ब्लॉक के बिरसिंग्या गांव के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी सड़क की मांग अब पूरी होने की उम्मीद जगी है। वन मंत्रालय से सड़क निर्माण की सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने के बाद गांव तक पांच किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।क्षेत्र के समाजसेवी रमेश टम्टा ने बताया कि सड़क सुविधा के अभाव में ग्रामीणों को लंबे समय से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। आपात स्थिति में मरीजों को डोली के सहारे सड़क तक पहुंचाना पड़ता था, जिससे [more…]
भीमताल विधानसभा के विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को लेकर कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
भीमताल। विधानसभा भीमताल से वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने गुरुवार को जिला शिक्षा अधिकारी पुष्कर लाल टम्टा से मुलाकात कर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में लंबे समय से रिक्त चल रहे शिक्षकों के पदों को लेकर गहरी चिंता जताई। इस संबंध में उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र नियुक्तियों की मांग की।ज्ञापन में शर्मा ने कहा कि भीमताल विधानसभा के अनेक सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के पद लंबे समय से रिक्त पड़े हुए हैं, जिसके कारण शिक्षण कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। शिक्षक न होने से छात्र-छात्राओं [more…]
रामगढ़ में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” शिविर में उमड़ा जनसैलाब
407 लोगों को मिला सीधा लाभ, 58 शिकायतों का मौके पर निस्तारण भीमताल । उत्तराखण्ड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकासखंड रामगढ़ की न्याय पंचायत नथुवाखान के रीठापोखरा मैदान में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता देखने को मिली, जहां लोगों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया।शिविर में कुल 407 लोगों को प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया, जबकि 102 प्रकार के प्रमाण पत्र निर्गत किए गए। इसके [more…]
अवैध खनन पर लगी रोक तो चार गुना बढ़ा राजस्व
खनन से प्राप्त राजस्व से जन कल्याणकारी योजनाओं को मिली रफ्तार देहरादून। खनन गतिविधियों को लेकर सामान्य तौर लोगों में नकारात्मक अवधारणा रहती है। लेकिन उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खनन आवंटन और खनन परिवहन की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के साथ ही अवैध खनन पर सख्ती दिखाई, इसी का नतीजा है कि डेढ़ साल से कम समय में सालाना खनन राजस्व 300 करोड़ से 1200 करोड़ के पार पहुंच गया है। प्रदेश सरकार ने सितंबर 2024 को नई खनन नीति लागू की थी। नई खनन नीति में ई नीलामी के जरिए खनन लॉट आवंटन, खनन गतिविधियों की [more…]
उत्तराखंड में 75 % मतदाताओं की मैपिंग पूरी
2003 की मतदाता सूची से की जाएगी वर्तमान मतदाता सूची की मैपिंग देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में उत्तराखण्ड राज्य में प्री एसआईआर गतिविधियां सम्पादित की जा रही हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशन मे बीएलओ आउटरीच अभियान के तहत प्रदेश में प्रत्येक मतदाता तक पंहुच, समन्वय और संवाद स्थापित करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पहले चरण में प्रदेश के 75 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग की जा चुकी है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि प्रदेश में सभी 70 [more…]
उत्तराखंड की कई महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए 195 करोड़ रुपए मंजूर
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क सुरक्षा, सौंग बांध निर्माण, आपदा राहत, सी.एम.घोषणाओं के क्रियान्वयन एवं नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण स्वीकृतियाँ प्रदान करते हुए इन योजनाओं के लिए लगभग 195 करोड़ रुपए की धनराशि जारी करने का अनुमोदन प्रदान किया है। सड़क सुरक्षा अनुरक्षण तथा सौंग बांध पेयजल परियोजना हेतु 176.91 करोड़ रुपए स्वीकृत मुख्यमंत्री धामी द्वारा “पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता“ (SASCI) योजना के तहत वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए निर्माणाधीन सौंग बांध पेयजल परियोजना के अवस्थापना निर्माण कार्यों हेतु रू. 103.80 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किए जाने हेतु [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने पद्म भूषण सम्मान के लिए चयनित होने पर कोश्यारी को दी बधाई
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से उनके डिफेंस कॉलोनी, देहरादून स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री धामी ने भगत सिंह कोश्यारी को देश के प्रतिष्ठित पद्म भूषण सम्मान हेतु चयनित किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान कोश्यारी के सार्वजनिक जीवन में किए गए दीर्घकालिक, समर्पित एवं राष्ट्रसेवा से परिपूर्ण योगदान का उचित सम्मान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोश्यारी ने उत्तराखंड आंदोलन से लेकर राज्य के गठन, प्रशासनिक नेतृत्व और संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन तक प्रत्येक भूमिका में प्रदेश [more…]
