Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
रिदम रश-2026 में प्रथम रनर-अप रही ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय की टीम गोर्खा पलटन
देहरादून। ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय की टीम गोर्खा पलटन ने जयपुर के राजस्थान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर वुमन में आयोजित रिदम रश 2026 प्रतियोगिता में प्रथम रनर-अप का खिताब जीतकर 1,00,000 रुपये का पुरस्कार जीता। उर्वशी थापा चन्द्रबनी के नेतृत्व वाली इस टीम ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। मनीषिका, प्रिया, साक्षी, अश्मिता, माही, अंशिका, देवानकी, रितिका, आयुष्मान, आयुष, अभिनव, और दिवाश सहित टीम के सभी सदस्यों ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से इस उपलब्धि को हासिल किया। गोर्खा पलटन की इस जीत पर पूरे विश्वविद्यालय में जश्न का माहौल है।
ट्रांसफर के लिए सिफारिश लगाने वाले शिक्षकों-कर्मिकों की अब खैर नहीं
देहरादून। शिक्षा विभाग अपने मूल तैनाती स्थल से अन्यत्र स्थानान्तरण/सम्बंद्धीकरण के लिए विभिन्न स्तरों से सिफारिश करने वाले शिक्षक-कर्मिचारियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा। महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा दीप्ति सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रायः यह देखा जा रहा है कि नए शिक्षक-कार्मिकों, जिनका परवीक्षाकाल अवधि भी पूर्ण नहीं हुई है, के द्वारा अपने मूल तैनाती स्थल से अन्यत्र स्थानान्तरण/सम्बंद्धीकरण के लिए विभिन्न स्तरों से सिफारिश की जा रही है। साथ ही प्रतिनियुक्ति पर तैनात शिक्षकों-कार्मिकों द्वारा भी प्रतिनियुक्ति स्थल से अन्यत्र स्थानान्तरण/सम्बद्धीकरण हेतु विभिन्न स्तरों से अपने आवेदन संदर्भित करवा रहे हैं, [more…]
नई टिहरी में खड़ी कार में मिला शव
नई टिहरी। कल देर रात बौराड़ी में खड़ी आल्टो कार में एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। प्रथम दृष्टया मृत्यु का कारण ब्रेन हेमरेज प्रतीत हो रहा है। कल देर रात करीब 10.55 बजे कोतवाली नई टिहरी को सूचना मिली की सेक्टर 5-ए/9-बी चौक, बौराड़ी में खड़ी आल्टो कार में एक व्यक्ति मृत अवस्था में है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नई टिहरी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। कार की ड्राइविंग सीट पर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में था। मौके पर 108 एम्बुलेंस द्वारा चिकित्सकीय परीक्षण उपरांत व्यक्ति को मृत घोषित किया गया।मृतक की पहचान मुकेश भंडारी [more…]
भविष्य की जल चुनौतियों से निपटने के लिए जल स्रोतों का वैज्ञानिक अध्ययन जरुरी: प्रो. पंत
यूकॉस्ट द्वारा उत्तराखंड के जल संसाधनः वर्तमान परिदृश्य, चुनौतियां एवं सतत समाधान विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन देहरादून। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) द्वारा संचालित “जल शिक्षा कार्यक्रम” के अंतर्गत आज “उत्तराखंड के जल संसाधनः वर्तमान परिदृश्य, चुनौतियां एवं सतत समाधान (वाटर रिसोर्सेज ऑफ़ उत्तराखंड: “प्रेजेंट स्टेटस, इमर्जिंग चैलेंजेज एंड सस्टेनेबल सॉल्यूशंस) विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन परिषद के सभागार में किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने अपने संबोधन में कहा कि यूकॉस्ट द्वारा जल स्रोतों के महत्व को देखते हुए आम जनमानस एवं विद्यार्थियों को जोड़ने [more…]
चिल्किया में लगा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर, 127 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
भीमताल । सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकासखंड रामनगर की न्याय पंचायत चिल्किया स्थित रामलीला मैदान में शनिवार को ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने की।शिविर में ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज, पेयजल एवं जल जीवन मिशन, लोक निर्माण विभाग, समाज कल्याण, कृषि, वन, राजस्व, लघु सिंचाई, उडेरा, खाद्य आपूर्ति तथा उद्यान विभाग सहित अन्य विभागों ने सहभागिता की। विभागीय स्टॉलों के माध्यम से क्षेत्रीय जनता को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र [more…]
जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत सख्त, फर्जी जाति प्रमाण पत्र व लंबित भुगतान मामलों पर त्वरित कार्रवाई
भीमताल । हल्द्वानी स्थित कैम्प कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जनता की समस्याएं सुनीं और कई प्रकरणों का मौके पर ही समाधान कराया। जनसुनवाई में भूमि विवाद, धोखाधड़ी से धनराशि हड़पने, अवैध निर्माण, पारिवारिक विवाद, पेयजल, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, लंबित देयकों के भुगतान और आवासीय कॉलोनियों में कब्जा न मिलने जैसे गंभीर मामले सामने आए।उधमसिंह नगर जनपद में ओबीसी वर्ग के लोगों द्वारा अनुसूचित जाति के फर्जी प्रमाण पत्र बनाए जाने की शिकायत को आयुक्त ने गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए। इस संबंध में [more…]
तीन करोड़ से अधिक की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
देहरादून। STF की एंटी नार्कोटिक्स कुमाऊं यूनिट और किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने किच्छा के आजाद नगर चौकी क्षेत्र से नशा तस्कर सहनवाज पुत्र इस्तेखार उम्र 36 वर्ष निवासी बहेड़ी को 1 किलो 33 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। बरामदा हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 3.10 करोड़ रुपए है। सहनवाज ने बताया कि उसने ये हीरोइन बरेली निवासी भइया नामक शख्स से ली थी तथा इस हीरोइन को वह हरजिंदर नामक व्यक्ति को बेचने के लिए जा रहा था।सहनवाज उर्फ मामू कुमाऊं में हीरोइन का बड़ा सप्लायर माना जाता है। ड्रग पैडलरों में इसके द्वारा सप्लाई की [more…]
ओखलकांडा ब्लॉक के गांवों में पहुंचे विधायक कैड़ा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा ने गुरुवार को ओखलकांडा ब्लॉक के लुगड़, चमोली गाजा, ककोड़ गाजा, ल्वाड़, दोबा सहित विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली, पेयजल और सड़क से जुड़ी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।विधायक कैड़ा ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे पेयजल लाइन निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश [more…]
ओखलकांडा में तेंदुए का आतंक बरकरार, दुधारू भैंस को बनाया निवाला
ग्रामीणों में दहशत, सुरक्षा उपायों की मांग तेज भीमताल । विकासखंड ओखलकांडा में तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों को राहत नहीं मिल पा रही है। ताजा मामला ग्राम सभा सुनकोट के काफली गांव का है, जहां तेंदुए ने ग्रामीण केशव दत्त की दुधारू भैंस को अपना निवाला बना लिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।ग्रामीणों का कहना है कि उक्त बाघ लगातार ग्राम सभा कैड़ा गांव, कूकना और धैना क्षेत्र में देखा जा रहा है, जिससे लोगों में भय व्याप्त है। खेतों और जंगलों के आसपास तेंदुए की लगातार आवाजाही [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने अपने खेत में उत्पादित चावल पूर्व सीएम हरीश रावत को किए भेंट
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से उनके डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर भेंट की। मुख्यमंत्री ने रावत का कुशलक्षेम जाना और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने अपनी ओर से एक आत्मीय प्रतीक के रूप में अपने खेत में उत्पादित चावल हरीश रावत को भेंट किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भेंट उत्तराखण्ड की कृषि परंपरा, किसानों की मेहनत और स्थानीय उत्पादों के प्रति सम्मान का प्रतीक है। हरीश रावत ने मुख्यमंत्री धामी के इस स्नेहिल व्यवहार एवं आत्मीय भेंट के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने [more…]
