Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

शिमला बाईपास क्षेत्र में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त और अवैध व्यावसायिक निर्माण सील

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा अवैध प्लॉटिंग और निर्माणों पर निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत आने वाले सभी सेक्टरों में ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्यवाही नियमित रूप से संचालित हो रही है। इसी क्रम में आज शिमला बाईपास क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाया गया, जिसमें कई अवैध निर्माणों पर निर्णायक कार्रवाई की गई। प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत शिमला बाईपास रोड, देहरादून के विविध क्षेत्रों में किए गए अवैध आवासीय निर्माणों एवं प्लॉटिंग पर संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के आदेशानुसार ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई संपन्न हुई। कमल राठौड़ एवं अन्य द्वारा श्रीराम इंक्लेव, मेहुवाला माफी (निकट ईंट भट्टा) [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

राजकीय मेडिकल कॉलेजों को मिलेंगे 587 नये नर्सिंग अधिकारी

देहरादून। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग अधिकारियों के रिक्त 587 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने इसके लिये भर्ती विज्ञापन जारी कर अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। उक्त भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 दिसम्बर 2025 निर्धारित की है। सूबे के चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण व विस्तारीकरण को लेकर खासी संजीदा है। सरकार आम लोगों को उच्च गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये न [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक में विकास कार्यों की प्रगति, जनशिकायतों के निस्तारण और प्रशासनिक सुधारों की समीक्षा की

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने बैठक में राज्य के विकास कार्यों की प्रगति, जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण और प्रशासनिक सुधारों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना की रजत जयंती पर सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिए अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री द्वारा राज्य के विकास के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया गया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने के विज़न पर जोर दिया और ‘एक जिला, एक मेला’ अभियान के [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विधायक कैड़ा ने भीमताल विधानसभा के गांवों का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने रविवार को भीमताल विधानसभा क्षेत्र के हरीनगर, खेलागाड़ा, मज्यूली, पहाड़पानी, शिलालेख सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर जनता की समस्याएं सुनी।ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष बिजली, पेयजल व खराब सड़कों सहित बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं। इस पर विधायक कैड़ा ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन पेयजल लाइनों के कार्य को गुणवत्ता के साथ यथाशीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

पत्रकारिता की विश्वसनीयता ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत : हल्द्वानी मीडिया सेंटर में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर विचार गोष्ठी

भीमताल । राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर रविवार को सूचना विभाग की ओर से हल्द्वानी मीडिया सेंटर में “बढ़ती गलत सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता” विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों ने प्रतिभाग किया। जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के संचालन एवं वरिष्ठ पत्रकार भगवान सिंह गंगोला की अध्यक्षता में आयोजित इस गोष्ठी में वक्ताओं ने फेक न्यूज़, डिजिटल माध्यमों के दबाव, बदलते मीडिया स्वरूप और पत्रकारिता की साख पर विस्तार से विचार रखे।डीआईओ जोशी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने नजीबाबाद में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

विधायक नजीबाबाद मौसम चौधरी ने किया शिविर का शुभारंभ नजीबाबाद। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून तथा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को खेल मैदान, निकट भारत गैस एजेंसी, नेशनल मार्केट, मण्डावर में विशाल कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रभर से पहुँचे कुल 1560 लोगों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। रविवार को शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक नजीबाबाद मौसम चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून द्वारा समाज के अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने का जो प्रयास [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री महंत इन्द्रेश अस्पताल में माइक्रो-वैस्कुलर एनास्टोमोसिस तकनीक से रुबरु हुए युवा सर्जन

देहरादून। श्री महंत इन्द्रेश अस्पताल के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग ने प्लास्टिक सर्जरी विभाग के सहयोग से स्नातकोत्तर प्रशिक्षुओं के लिए माइक्रोवैस्कुलर रिकंस्ट्रक्शन पर एक हैंड्स-ऑन कार्यशाला आयोजित की। पूरे दिन चले इस कार्यक्रम में माइक्रो-वैस्कुलर एनास्टोमोसिस तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया, जिसका उद्देश्य युवा सर्जनों की सर्जिकल क्षमता को और मजबूत बनाना था। श्री गुरु राम राय शिक्षा मिशन के अध्यक्ष श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने इस कौशल-केंद्रित प्रशिक्षण पहल की सराहना की। कार्यशाला का उद्घाटन डॉ. अशोक नायक, प्रिंसिपल, श्री गुरु राम राय आयुर्विज्ञान एवं स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान द्वारा किया गया। उन्होंने इस प्रयास की प्रशंसा करते [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जोशीमठ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

ज्योतिर्मठ। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को समर्पित जनजातीय गौरव दिवस धूमधाम से बनाया गया। वक्ताओं और अतिथियों द्वारा भारतीय स्वाधीनता संग्राम के इतिहास और सामाजिक, राजनैतिक और लोकतांत्रिक संघर्षों की यात्रा में पूरे देश की आदिवासी जनजातियों के योगदान को रेखांकित किया गया। महाविद्यालय के जे. पी. हॉल में आयोजित समारोह में सबसे पहले अतिथियों द्वारा माता सरस्वती, भगवान बिरसा मुंडा सहित चिपको नेत्री गौरा देवी, कॉमरेड गोविंद सिंह रावत और केदारसिंह फोनिया जैसे महनीय जनजाति नेताओं के चित्रों पर दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. नंदन सिंह रावत कहा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

आदि गौरव महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

देहरादून। शनिवार को रेंजर ग्राउंड्स में आयोजित आदि गौरव महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सभी को जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं दीं और भगवान बिरसा मुंडा जी को कोटि-कोटि नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि “आदि गौरव महोत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं, वीरता, संस्कृति और आस्था का उत्सव है। ऐसे आयोजन जनजातीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करते हैं तथा समाज के अन्य वर्गों को जनजातीय समुदाय की समृद्ध कला [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

नवनियुक्त अध्यक्ष गणेश गोदियाल के स्वागत की भव्य तैयारियों में जुटे कांग्रेस नेता

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल कल 16 नवम्बर 2025 को अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। गोदियाल के साथ ही प्रदेश इलेक्शन कैम्पेंन कमेटी के चेयरमैन एवं सीईसी सदस्य प्रीतम सिंह, सीडब्लूसी सदस्य करन माहरा एवं चुनाव प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष डॉ0 हरक सिंह रावत के भव्य स्वागत की तैयारी हेतु आज कांग्रेस पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं की निगरानी में तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि गोदियाल कल प्रातः 9ः30 बजे नई दिल्ली से चलकर जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। [more…]