Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने जब्त किए चार घरेलू गैस सिलेंडर
भीमताल और नौकुचियाताल में चलाया अभियान भीमताल । क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट और पूर्ति निरीक्षक रवि डालाकोटी ने बुधवार को भीमताल और नौकुचियाताल क्षेत्र के रेस्टोरेंटों में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम को चार घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग व्यावासायिक रुप से करने पर चारों सिलेंडरों को जब्त किया। साथ ही रेस्टोरेंट संचालकों को कड़ी फटकार लगाते हुए रेस्टोरेंट में व्यावासायिक सिलेंडर का ही इस्तेमाल करने को कहा। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि टीम की ओर चेकिंग के दौरान चार घरेलू सिंलेंडर जब्त किए गए हैं। [more…]
नैनीताल जनपद देश में 5वें स्थान पर, नशा मुक्त भारत अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन
भीमताल । नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नैनीताल जनपद ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। नशा मुक्त भारत अभियान के पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित ई–शपथ कार्यक्रम में नैनीताल जनपद को देशभर में पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है।जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि यह उपलब्धि जिले में नशा उन्मूलन के क्षेत्र में चलाए जा रहे सतत जनजागरूकता अभियानों, विभिन्न विभागों की समन्वित पहल तथा आमजन की सक्रिय भागीदारी का परिणाम है। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत विद्यालयों, [more…]
जमरानी बांध, भवाली-कैंचीधाम बाईपास व नैना देवी मंदिर सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति की डीएम ने की समीक्षा
भीमताल । जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बुधवार को जिला कार्यालय सभागार, नैनीताल में अधिकारियों की बैठक लेकर जनपद में चल रही महत्वपूर्ण निर्माणाधीन परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी कार्यदायी विभागों को समयबद्ध व त्वरित गति से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य रूप से जमरानी बांध परियोजना, सैनिटोरियम–भवाली–कैंचीधाम बाईपास सड़क निर्माण, भवाली–सेनिटोरियम से रातीघाट (कैंचीधाम बाईपास) सड़क मार्ग, कैचीधाम क्षेत्र में पार्किंग व अन्य सुविधाएं तथा मानस खंड मंदिर माला योजना अंतर्गत नैना देवी मंदिर परिसर में हो रहे सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। जमरानी बांध परियोजना की प्रगति पर सख्त [more…]
भीमताल मल्ली ताल में बनेगी पार्किंग, विधायक कैड़ा ने किया शिलान्यास, मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार
भीमताल। भीमताल झील क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पार्किंग की समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने मल्ली ताल स्थित मत्स्य विभाग की भूमि पर प्रस्तावित पार्किंग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी पहल पर ही पार्किंग निर्माण की घोषणा को मूर्त रूप मिल सका है। भीमताल विधानसभा का मुख्य पर्यटन क्षेत्र झील वाला भाग है, जहां सीजन में भारी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। पार्किंग व्यवस्था [more…]
पूर्व विधायक चैंपियन के पुत्र के दो रिवाल्वर और एक बंदूक का लाइसेंस निरस्त
मयूर दीक्षित। जिलाधिकारी, हरिद्वार हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के पुत्र दिव्य प्रताप सिंह के नाम हरिद्वार जनपद से जारी दो रिवाल्वर और एक बंदूक का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। पूर्व मुख्य सचिव एस रामस्वामी के पुत्र आर यशोर्धन ने 17 जुलाई को देहरादून के राजपुर थाने में तहरीर देकर दिव्य प्रताप सिंह और उनके गनर राजेश सिंह के खिलाफ उन्हें कार से खींचकर नीचे गिराने और लात-घूंसे मारने तथा एक अन्य व्यक्ति पर पिस्तौल दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। यशोवर्धन ने यह भी आरोप लगाया [more…]
द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद
20 नवंबर से शुरू हो रहा तीन दिवसीय मदमहेश्वर मेला उखीमठ/ रूद्रप्रयाग। द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर जी के कपाट आज मंगलवार प्रातः 8 बजे शीतकाल हेतु मार्गशीर्ष कृष्ण चतुर्दशी स्वाति नक्षत्र के शुभ मुहूर्त में बंद हो गये है । सोमवार से ही मंदिर को फूलों से सजाया गया था इस अवसर पर साढ़े तीन सौ से अधिक श्रद्धालु तथा बीकेटीसी कर्मचारी अधिकारी , वनविभाग एवं प्रशासन के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कपाट बंद होने की प्रक्रिया के अंतर्गत ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर खुला श्रद्धालुओं ने दर्शन किये पूजा-अर्चना अर्चना के बाद सात बजे से कपाट बंद ही प्रक्रिया शुरू हो [more…]
विधायक की सफारी गाड़ी सीज
देहरादून। विगत दिनों दिल्ली में हुए ब्लास्ट की घटना के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पूरे जनपद में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग के दौरान आज बसंत विहार पुलिस द्वारा एक संदिग्ध सफारी वाहन को रुकवाया गया, जिसमे आगे विधायक का बोर्ड लगा था तथा वाहन के शीशों पर ब्लैक फिल्म एवं वाहन में हूटर भी लगाया गया था। वाहन की विधिवत चेकिंग में उसमें कोई भी विधायक मौजूद नहीं मिले, चालक द्वारा स्वयं को बाहरी राज्य के विधायक का पुत्र होना बताया गया। नियमो का उल्लंघन तथा सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस टीम द्वारा तत्काल [more…]
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का 2104 मरीजों ने उठाया लाभ
श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, सहसपुर में आयोजित हुआ विशाल शिविर विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुण्डीर एवम् चीफ ईमाम उत्तराखण्ड मुफ्ती रईस अहमद कास्मी ने किया शिविर का शुभारंभ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर दिया व्याख्यान देहरादून। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय तथा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के सौजन्य से मंगलवार, 18 नवम्बर 2025 को श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, सहसपुर में कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर [more…]
एसएससी की परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर युवक गिरफ्तार
देहरादून। दून पुलिस ने एसएससी की परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम ) अधिनयम 2024 के तहत दर्ज कर उसे गिरफ्ता कर लिया है। जबकि, उसके दो अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है। आज देहरादून में एसएससी द्वारा ग्रुप बी और गु्रप सी पदो के लिये कम्बाइंड हायर सैकेण्डरी लेवल एक्सामिनेशन (टायर-1) की ऑनलाइन परीक्षा थी। परीक्षा केन्द्र महादेवी इंटर कालेज प्रांगण स्थित महादेव डिजिटल जोन में आज प्रथम पारी की परीक्षा 10 बजे से 11 बजे तक थी, [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने श्री मंहत इन्दिरेश अस्पताल में भर्ती उक्रांद नेता दिवाकर भट्ट का हाल-चाल जाना
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज स्थित श्री मंहत इन्दिरेश अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने उत्तराखण्ड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट से मुलाकात की। भट्ट इन दिनों स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में उपचाररत हैं। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में चिकित्सकों से भट्ट के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की और उनके उपचार से संबंधित सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने दिवाकर भट्ट से भेंट कर उनका हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर अस्पताल प्रशासन, चिकित्सकगण एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
