Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

गढ़वाल विश्वविद्यालय के 2015 से पूर्व के छात्र-छात्राओं को परीक्षा पास करने का एक और मौका

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय  ने  2015 से पूर्व वार्षिक प्रणाली वाले छात्र-छात्राओं को परीक्षा पास करने का एक और मौका दिया है। इसको लेकर गढ़वाल विवि ने ऑफलाइन आवेदन शुरू कर दिए है, जो कि 15 दिसम्बर तक भरे जायेंगे। गढ़वाल विवि के विशेष कार्याधिकारी (परीक्षा) प्रो. राजेंद्र सिंह फर्त्याल ने बताया कि गढ़वाल विवि में आहूत की गई 23वीं विद्या परिषद की बैठक में वर्ष 2015 से पूर्व वार्षिक प्रणाली के छात्र-छात्राओं को पर्यावरण विज्ञान, इलिमेंटरी बुक किपिंग एंड एकांउटेंशी और इन्वाइरोमेंट एजुकेशन में अर्हता प्राप्त नहीं कर पाएं थे उनको एक अंतिम मौके देने का [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री बदरीनाथ धाम में कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरु

25 नवंबर अपराह्न को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होंगे श्री बदरीनाथ धाम। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया के अंतर्गत पंच पूजायें आज शुक्रवार से प्रारंभ हो गई है। परंपरा के अनुसार पहले दिन विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आज देर शाम श्री गणेश जी के कपाट विधिवत रूप से बंद कर दिए गए। इससे पहले आज सुबह श्री गणेश जी की मूर्ति को उनके परिसर स्थित मंदिर से श्री बदरीनाथ मंदिर गर्भ गृह में दर्शनार्थ रखा गया और आज पांच बजे श्री गणेश मंदिर कपाट शीतकाल हेतु बंद हो गये। श्री बदरीनाथ – [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

देहरादून में 9 से 11 जनवरी तक होगा घंटाकर्ण कथा का भव्य आयोजन

देहरादून। घंटाकर्ण कथा समिति की प्रथम बैठक आज अध्यक्ष सुशांत गैरोला की अध्यक्षता में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी प्रस्तावित घंटाकर्ण कथा के आयोजन से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियों, व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पौष माघ तिथि अनुसार 9 से 11 जनवरी तक देहरादून में त्रिदिवसीय भव्य घंटाकर्ण कथा का आयोजन किया जाएगा। समिति ने इसके लिए टिहरी नगर के सामुदायिक भवन के पार्क को आयोजन स्थल के रूप में चयनित किया, ताकि अधिक से अधिक भक्त आराम से शामिल हो सकें और पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक माहौल [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि: दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई,  दून में अवैध रूप से रह रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

फेसबुक के माध्यम से बांग्लादेशी नागरिक त्यूनी निवासी महिला के आया था सम्पर्क में पूर्व में महिला से मिलने 3 बार टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था आरोपी  वर्ष 2022 में दोनों अवैध तरीके से बार्डर क्रास करके गये थे बांग्लादेश,  उसी साल अवैध तरीके से दोबारा बांग्लादेश से बार्डर क्रास कर वापस आये भारत आरोपी वर्तमान में देहरादून के क्लब में सचिन चौहान के फर्जी पहचान पत्र के आधार पर करता है बाउंसर का काम अभियुक्ता द्वारा कुछ लोगों से मिलकर अपने पूर्व पति के नाम पर बनवाये गये थे आरोपी के सभी फर्जी प्रमाण पत्र देहरादून। थाना नेहरू [more…]

उत्तराखण्ड

इलेक्ट्रॉनिक चालान की समय पर सूचना के लिए वाहन पंजीयन में मोबाइल नंबर अपडेट करें : एआरटीओ

भीमताल। सड़क नियमों के इलेक्ट्रॉनिक मॉनिटरिंग एवं ई–चालान की कार्यप्रणाली को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों से अपने वाहन पंजीयन विवरण में मोबाइल नंबर अपडेट कराने की अपील की है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) वी.के. सिंह ने बताया कि प्रदेश में मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 136(A) एवं केन्द्रीय मोटरयान नियमावली 1989 के नियम 167(A) के तहत राज्य के 37 स्थानों पर एएनपीआर (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन) कैमरे स्थापित किए गए हैं, जिनके माध्यम से वाहनों के विरुद्ध ई–चालान की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा राज्य में [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

स्वास्थ्य समस्याओं व रेफर सेंटर बनने के विरोध में पदमपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अनिश्चितकालीन धरना शुरू

भीमताल । पदमपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्षेत्र की स्वास्थ्य समस्याओं और अस्पताल को रेफर सेंटर बनाए जाने के विरोध में आज से अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया। धरने का नेतृत्व उत्तरांचल क्रांति दल के प्रदेश महामंत्री चंदन लोधियाल द्वारा किया जा रहा है।धरना स्थल पर दीपा बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य चौखुटिया, ग्राम प्रधान सूपी उमेश मेहता, ग्राम प्रधान बुरासी अखिल बिष्ट, ग्राम प्रधान पोखराड गौरव बिष्ट, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मजेडा सोबन बिष्ट सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव और लगातार [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

महिला से छेड़छाड़ व अपहरण की कोशिश के दो आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, जेल भेजे

भीमताल: महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नैनीताल पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश के मामले में त्वरित कार्रवाई की है। भीमताल पुलिस ने चंद घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया।पुलिस के अनुसार 19 नवंबर की रात दो बाइक सवार आरोपितों ने एक महिला के साथ छेड़छाड़, गाली–गलौज, जान से मारने की धमकी दी और उसका अपहरण करने का प्रयास किया। पीड़िता द्वारा 20 नवंबर को थाना भीमताल में तहरीर देने पर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ सुसंगत धाराओं [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

पर्वतीय जिलों में जंगली जानवरों के बढ़ते हमलों के विरोध में गोदियाल ने वन विभाग को घेरा

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में आज कांग्रेसियों  ने मुख्य वन संरक्षक कार्यालय का घेराव कर भालू एवं बाघ के आतंक से लोगों का निजात दिलाने की मांग की। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेसी बड़ी संख्या में दिलाराम चौक पर एकत्रित हुए, जहां से उन्होंने वन विकास निगम कार्यालय की ओर कूच किया तथा मुख्य वन संरक्षक कार्यालय का घेराव करते हुए ज्ञापन के माध्यम से भालू एवं बाघ के हमले से हो रहे नुकसान को रोकने की जबरदस्त मांग की। मुख्य वन संरक्षक को सौंपे ज्ञापन [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड के वाहन स्वामियों को बड़ी राहत, कमर्शियल वाहनों की फिटनेस फीस में बढ़ोत्तरी स्थगित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य सरकार ने उत्तराखण्ड के वाहन स्वामियों को महत्वपूर्ण राहत प्रदान करते हुए पुराने (15 वर्ष) कमर्शियल वाहनों की फिटनेस फीस में वृद्धि को आगामी 01 जुलाई 2026 तक स्थगित कर दिया है। इस संबंध में सचिव,परिवहन श्री बृजेश कुमार संत द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एमडीडीए की अवैध निर्माणों पर सीलिंग और प्लॉटिंग स्थलों पर ध्वस्तीकरण की बड़ी कार्रवाई

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने राजधानी देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में तेजी से फैल रही अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण गतिविधियों पर निर्णायक कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को प्राधिकरण की टीमों ने कई स्थानों पर अभियान चलाकर अवैध निर्माणों पर सील लगाई, प्लॉटिंग स्थलों पर ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की और नियमों का उल्लंघन करने वालों को कड़ी चेतावनी दी। इस संयुक्त कार्रवाई को अब तक के सबसे बड़े ऑपरेशनों में से एक माना जा रहा है, जिसमें प्राधिकरण पूरी सख्ती के साथ मैदान में उतरा। यह अभियान राजधानी में तेजी से फैल रही अवैध प्लॉटिंग [more…]