Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
भीमताल विधायक कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक के गांवों का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
भीमताल । विधानसभा क्षेत्र भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गलनी, सिमलिया, झड़गांव, पोखरी, जमराड़ी, पैटना, करायला सहित कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।दौरे के दौरान ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष पेयजल संकट, बिजली आपूर्ति की दिक्कतें, क्षतिग्रस्त सड़कों तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं।विधायक कैड़ा ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को जल जीवन मिशन के तहत बन रही पेयजल पाइप लाइनों [more…]
भीमताल में वीकेंड पर जाम से हाहाकार, पैदल चलना भी दुश्वार
भीमताल। वीकेंड आते ही भीमताल शहर जाम की समस्या से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि मल्लीताल बाजार की सड़कों पर वाहनों की रफ्तार रेंगने तक सिमट जाती है। मुख्य बाजार क्षेत्र में घंटों तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि जाम की स्थिति ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बाजार में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों तथा मरीजों को समय पर गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भीड़भाड़ के समय दोपहिया वाहन चालकों को [more…]
बारात की कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत, एक घायल
कैंची धाम। अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही बारात की कार कैंची धाम के समीप रतिघाट में लगभग 60 गहरी खाई में गिर गई। कार में चार व्यक्ति सवार थे। जिसमें से तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलते ही पोस्ट खैरना से निरीक्षक राजेश जोशी के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। गहरी खाई, रात्रि का अंधकार एवं प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद SDRF टीम ने पूरी तत्परता के साथ रेस्क्यू अभियान संचालित किया। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा एक घायल व्यक्ति को गहरी खाई से सुरक्षित निकालकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम [more…]
ग्राम पंचायत सदस्यों के 39 पदों पर उपचुनाव परिणाम घोषित, अब सभी 475 ग्राम प्रधान ले सकेंगे शपथ
भीमताल । जिले में शनिवार को हुए त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में सदस्य ग्राम पंचायत के 39 पदों की मतगणना पूर्ण होने के साथ ही परिणाम घोषित कर दिए गए। इन परिणामों के बाद लंबे समय से लंबित ग्राम प्रधानों की शपथ प्रक्रिया का रास्ता भी साफ हो गया है।जिले के 475 ग्राम प्रधानों में से 328 ग्राम प्रधान अब तक इसलिए शपथ नहीं ले पाए थे क्योंकि उनकी ग्राम पंचायतों में सदस्य ग्राम पंचायत का कोरम पूरा नहीं हो पा रहा था। शनिवार को सदस्य ग्राम पंचायत के 39 पदों पर परिणाम घोषित होने [more…]
बहु-उद्देशीय नौल शाह खोला साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष सहित पूरी समिति ने ली शपथ
भीमताल । बहु-उद्देशीय नौल शाह खोला साधन सहकारी समिति लिमिटेड में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में नव निर्वाचित अध्यक्ष इन्दर सिंह चनौतिया, उपाध्यक्ष सहित समिति के सभी सदस्यों को विधिवत शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समिति के सचिव राजेन्द्र बिष्ट ने कराई।शपथ ग्रहण के पश्चात अध्यक्ष इन्दर सिंह चनौतिया ने कहा कि वह सभी सदस्यों को साथ लेकर किसानों के हित में पारदर्शी एवं समर्पित भाव से कार्य करेंगे। उन्होंने सहकारी समिति को क्षेत्र के कृषकों की आर्थिक मजबूती का सशक्त माध्यम बनाने की बात कही।कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट, हेमा पलड़िया, [more…]
गांव-गांव तक वैज्ञानिक जागरूकता, आपदा प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन की समझ विकसित करने के लिए यू–कॉस्ट की अनूठी पहल
देहरादून।उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यू–कॉस्ट) द्वारा प्रदेश में पहली बार विज्ञान, प्रौद्योगिकी, आपदा प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन पर आधारित “प्रथम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग–2025” आयोजित की जा रही है। यह आयोजन प्रदेश के इतिहास में अपनी तरह की एक अनूठी व अभूतपूर्व पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक सोच, नवाचार, समस्या-समाधान क्षमता और जलवायु सहनशीलता (Climate Resilience) को गाँव–गाँव तक पहुँचाना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सोच है कि उत्तराखण्ड के प्रत्येक नागरिक, विशेषकर युवाओं, छात्रों और अंतिम छोर में निवास कर रहे प्रत्येक व्यक्ति को आपदा प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन एवं विश्व स्तर पर हो रहे [more…]
गोवा में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में राज्य में फिल्म उद्योग के लिए उत्तराखंड सरकार के प्रयासों की सराहना
गोवा। गोवा में आयोजित 56वे भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के अन्तर्गत आयोजित IFFI waves film Bazaar-2025 में शनिवार को Knowledge Series का आयोजन किया गया। नालेज सीरीज का विषय “Cinemascape Uttarakhand: Stories in the Mountains” रखा गया, जिसमें मुख्य रूप से उत्तराखंड के बढ़ते सिनेमाई प्रभाव, नई फिल्म नीति और राज्य में फिल्म निर्माण के लिए विकसित किए जा रहे अनुकूल वातावरण पर चर्चा की गई। सत्र का संचालन निर्देशक, पटकथा लेखक और निर्माता यशस्वी जुयाल द्वारा किया गया। उन्होंने चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा कि उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, बेहतरीन लोकेशन और फिल्म-फ्रेंडली वातावरण के कारण आज देश [more…]
पार्षद, सभासद और समितियों में सदस्य नामित करने की कयावद तेज
देहरादून। नगर निकायों में पार्षद एवं सभासद के साथ विभिन्न विभागों की समितियां में नामित सदस्यों के मनोनयन हेतु भाजपा संगठन ने अपनी कयावद तेज कर दी है। पार्टी का प्रयास है कि सरकार के कार्यों का अधिक से अधिक लाभ जनता तक पहुंचाने के मकसद से होने वाली इन नामित नियुक्तियों में योग्य व्यक्तियों का चयन हो। प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव पूर्ण होने के बाद सरकार सभी नगर निगमों में पार्षद और नगरपालिका एवं नगर पंचायतों में सभासद, तय नियमावली अनुसार मनोनीत करने जा रही है। इसी तरह विभिन्न सरकारी विभागों की [more…]
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एक सुर में बोले कैंसर योद्धा- कैंसर से डरना नहीं लड़ना है।
कैंसर सर्वाइवर्स ने अपने अनुभव साझा किए देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, यूरोलॉजी और रेडिएशन विभाग की ओर से पेशाब की थैली (Urinary Bladder) के कैंसर को मात दे चुके 60 से अधिक कैंसर योद्धाओं के लिये विशेष सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अस्पताल के ऑडिटोरियम में हुए इस आयोजन में विभिन्न चरणों में उपचार पूरा कर चुके प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान कैंसर सर्वाइवर्स ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कैंसर से डरने की नहीं, बल्कि हिम्मत और भरोसे के साथ लड़ने की जरूरत है। कार्यक्रम में कैंसर योद्धाओं को उनके [more…]
उत्तराखण्ड को मिले 24 डॉक्टर
देहरादून। उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने होम्योपैथिक चिकित्सा सेवायें, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत चिकित्साधिकारी (होम्योपैथिक) के रिक्त 24 पदों (बैकलॉग सहित) पर चयन हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया था, जिसके क्रम में 08 जुलाई 2025 (मंगलवार) से 19 जुलाई 2025 (शनिवार) तक अर्ह अभ्यर्थियों की साक्षात्कार परीक्षा कार्यालय उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड में आयोजित किया गया। बोर्ड द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर साक्षात्कार परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त किये गये कुल अंकों, जिसमें मौखिक परीक्षा (Viva) तथा बी०एच०एम०एस० परीक्षा, एम०डी० होम्योपैथिक तथा अनुभव के आधार पर प्राप्त अंक सम्मिलित है. के आधार पर रिक्तियों की संख्या के [more…]
