Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
भाजयुमो भीमताल ने 2027 चुनाव की तैयारियां तेज कीं, संगठन विस्तार पर जोर
भीमताल। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) भीमताल मंडल की संगठनात्मक बैठक में आगामी कार्यक्रमों और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पारस चंद्र ने की। इस दौरान जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी आयुष भंडारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं मंडल सह-प्रभारी अक्षय बोरा तथा जिला उपाध्यक्ष गौतम मटियाली का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। बैठक में विधानसभा स्तर पर प्रस्तावित [more…]
विश्व जनसंख्या दिवस पर चाफी इंटर कॉलेज में विधिक जागरूकता शिविर, किया वृक्षारोपण
भीमताल। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शनिवार को पूर्णानंद राजकीय इंटर कॉलेज, चाफी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के निर्देशन में आयोजित हुआ। शिविर में सिविल जज (सीडी) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती पारुल थपलियाल ने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस का उद्देश्य युवाओं को सशक्त बनाते हुए बढ़ती आबादी के कारण संसाधनों पर पड़ने वाले दबाव को संतुलित करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य [more…]
ठक्कर बापा छात्रावास में पूर्व आईएएस अधिकारी चंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि
हरिद्वार । ठक्कर बापा छात्रावास के अध्यक्ष एवं पूर्व आईएएस अकधिकारी चंद्र सिंह का शुक्रवार को हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र समीर सिंह ने मुखागनी दी। घाट पर उन्हें अंतिम विदाई देने को परिजन, ठक्कर बापा छात्रावास के मंत्री प्रदीप बहुगुणा, पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, प्रतापनगर विधायक, विक्रम सिंह नेगी, सुन्दर लाल मुयाल, धनी लाल शाह, ड़ीएल शाह, किशन लाल, स्वराज विद्वान, जयप्रकाश, कमलापति, कैलाश पति, सुमेर चंद,दौलत कुंवर समेत बड़ी संख्या में स्व चंद्र सिंह के प्रशँ शक घाट पर मौजूद थे। उससे पहले उनके नेहरु कॉलोनी स्थित आवास पर मंत्री खजान [more…]
मानसून से पहले प्रशासन अलर्ट, हल्द्वानी के 150 भवनों को जारी किए नोटिस
भीमताल : आगामी मानसून के दौरान संभावित बाढ़ और जलभराव को देखते हुए प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और राजस्व उपनिरीक्षक ने रक्सिया नाला, कलसिया नाला, देवखड़ी नाला और गोला नदी के आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संभावित रूप से प्रभावित होने वाले करीब 150 भवनों और अन्य संरचनाओं को चिह्नित कर संबंधित परिवारों को नोटिस जारी किए गए। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि मानसून के दौरान नदी और नालों का जलस्तर अचानक [more…]
मुख्यमंत्री से मिलीं दर्जा राज्यमंत्री, रानीबाग-भीमताल रोप-वे जल्द शुरू कराने की उठाई मांग
भीमताल: आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष (दर्जा राज्यमंत्री) भावना मेहरा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर रानीबाग-भीमताल रोप-वे परियोजना के शीघ्र क्रियान्वयन की मांग उठाई। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को विस्तृत पत्र भी सौंपा। भावना मेहरा ने कहा कि रानीबाग-भीमताल रोप-वे परियोजना कुमाऊं में पर्यटन और आधारभूत विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि परियोजना की व्यवहार्यता रिपोर्ट (फिजिबिलिटी स्टडी) के लिए उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को अधिकृत किया जा चुका है। प्रस्तावित योजना के तहत रानीबाग से भीमताल तक 7.32 किलोमीटर लंबा रोप-वे बनाया जाना है, [more…]
जल जीवन मिशन की समीक्षा, सीडीओ बोले- गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे हों कार्य
भीमताल : जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक हुई। सीडीओ ने पेयजल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों को मिशन के तहत संचालित सभी कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों की नियमित निगरानी के लिए अधिकारी क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे और प्रतिदिन मॉनिटरिंग सुनिश्चित करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त जलापूर्ति संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर तत्काल [more…]
कोटाबाग में जनकल्याण शिविर में उमड़ी भीड़, 250 शिकायतें आईं, 190 का मौके पर निस्तारण
भीमताल : राज्य सरकार के “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” अभियान के तहत गुरुवार को विकासखंड कोटाबाग में आयोजित “जन-जन की सरकार, जन के द्वार” शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और मौके पर ही सैकड़ों लोगों की समस्याओं का समाधान किया। शिविर में 250 शिकायतें और मांगपत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 190 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शिविर में 510 से अधिक लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का [more…]
आधुनिक ट्राउट मत्स्य पालन से बदली अभिषेक की तकदीर, नाबार्ड की मदद से बना स्वरोजगार का मॉडल
भीमताल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार की स्वरोजगार एवं आधुनिक कृषि आधारित योजनाएं पर्वतीय क्षेत्रों में नए अवसर पैदा कर रही हैं। इसी कड़ी में नैनीताल जिले के रामगढ़ विकासखंड के बोहराकोट निवासी युवा अभिषेक खनवाल ने आधुनिक तकनीक से ट्राउट मत्स्य पालन कर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। भारतीय शीतजल मत्स्य अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर-डीसीएफआर), भीमताल ने नाबार्ड के फार्म सेक्टर प्रमोशन फंड (एफएसपीएफ) के तहत 25 लाख रुपये की अनुदान सहायता से अभिषेक के यहां आधुनिक रीसर्कुलेटिंग एक्वाकल्चर सिस्टम (आरएएस) आधारित हाइब्रिड ट्राउट यूनिट स्थापित कराई [more…]
उत्तराखंड के राजकीय आईटीआई में प्रवेश शुरू, 25 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
भीमताल: उत्तराखंड के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा विभाग ने इच्छुक छात्र-छात्राओं से 25 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है। राजकीय आईटीआई बेतालघाट में कार्यरत उप नोडल अधिकारी (प्रवेश समिति), कुमाऊं मंडल राजेंद्र पांडे ने बताया कि कुमाऊं मंडल के 37 आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों में ड्यूल ट्रेनिंग सिस्टम (डीटीएस) लागू किया गया है। इसके तहत एक वर्षीय पाठ्यक्रम के प्रशिक्षार्थियों को छह माह उद्योगों में प्रशिक्षण मिलेगा, जबकि दो वर्षीय कोर्स के प्रशिक्षार्थी [more…]
बरसात में दूध उठान की व्यवस्था सुधारने की मांग, डेयरी निदेशक से मिले हरीश पनेरू
भीमताल । पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षाकाल के दौरान दूध संग्रहण और परिवहन की समस्या को लेकर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने गुरुवार को डेयरी विकास विभाग की निदेशक इला गिरी से मुलाकात की। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर आंचल डेयरी की दूध उठान व्यवस्था में सुधार और वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था लागू करने की मांग की। पनेरू ने बताया कि नैनीताल जिले के दुदुली, धारी समेत कई दूरस्थ गांवों में बड़ी संख्या में किसान दुग्ध उत्पादन पर निर्भर हैं। बरसात के दौरान सड़कें बाधित होने या वाहन नहीं पहुंचने से दूध समय [more…]
