Category: नैनीताल
इस केटेगरी में आप उत्तराखड के नैनीताल जिले से सम्बंधित समाचारों को पढ़ सकते हैं
In this category you can read news related to Nainital district of Uttarakhand.
हल्द्वानी में ADB परियोजना की समीक्षा बैठक
खुले पिट और धीमे कार्यों पर आयुक्त ने जताई सख्ती भीमताल : आयुक्त कुमाऊं एवं माननीय मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने सोमवार को हल्द्वानी स्थित कैंप कार्यालय में एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) परियोजना के अंतर्गत नगर में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में परियोजना अधिकारियों ने जानकारी दी कि अब तक 302 किलोमीटर पेयजल लाइन और 50 किलोमीटर सीवर लाइन का कार्य पूरा किया जा चुका है। दो जलाशयों का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जबकि छह नलकूपों में बोरिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है। यह भी [more…]
रूसी बाईपास पर ड्रेनेज सुधार कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण
भीमताल : जिलाधिकारी वंदना ने सोमवार को रूसी बाईपास क्षेत्र में भूस्खलन की समस्या के समाधान हेतु लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे ड्रेनेज सुधार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता और फिनिशिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश अधिशासी अभियंता को दिए। डीएम ने स्पष्ट किया कि यदि कार्य में खराब गुणवत्ता पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी एवं ठेकेदार दोनों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। साथ ही, रोड साइड फर्नीचर एवं सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग व्यवस्था हेतु विधिवत मार्किंग एवं शेड निर्माण के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रूसी [more…]
हल्द्वानी में आयकर विभाग ने व्यापारिक समुदाय के साथ बैठक कर डिजिटल निगरानी पर जोर दिया
हल्द्वानी: आयकर विभाग ने हल्द्वानी में व्यापारिक और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक का उद्देश्य कर प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाना और डिजिटल निगरानी के माध्यम से कर अनुपालन को मजबूत करना था। बैठक में वित्तीय लेनदेन की रिपोर्टिंग (SFT), ई-वेरिफिकेशन स्कीम और ITR(U) से जुड़े अहम विषयों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता आयकर निदेशक (आयकर एवं आपराधिक अन्वेषण) कानपुर राकेश कुमार गुप्ता ने की। उन्होंने करदाताओं को आयकर नियमों की जानकारी देने के साथ ही बताया कि अब डिजिटल माध्यम से वित्तीय लेनदेन की निगरानी को और प्रभावी बनाया जा [more…]
हल्द्वानी में स्वामी राम कैंसर अस्पताल विस्तारीकरण की राह हुई आसान
देहरादून। केंद्र सरकार ने हल्द्वानी में स्वामी राम कैसर अस्पताल के विस्तारीकरण को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने यहां 44 पेड़ों के कटान को अनुमति दे दी है। इसके बाद अस्पताल के विस्तारीकरण की राह आसान हो गयी है। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने कहा है कि इस अस्पताल के निर्माण के बाद कैंसर के रोगियों को एक ही स्थान पर कैंसर की सम्पूर्ण जांचे एवं उत्कृष्ट उपचार उपलब्ध होगा। मरीजों को कैंसर उपचार के लिए अन्य शहरों की तरफ नहीं जाना पड़ेगा। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि राज्य [more…]
नैनीताल में क्लोरीन गैस रिसाव से अफरा-तफरी
नैनीताल। नैनीताल में जल संस्थान में क्लोरीन गैस का रिसाव होने से अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिगत आस-पास के 25-30 सभी घरों को तुरंत खाली करवा दिया। जल संस्थान सूखाताल में आज सायं क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया। घटना की सूचना मिलते ही इस गम्भीर स्थिति से निपटने के लिए एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा पुलिस टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। एसपी क्राइम/यातायात हरबंस सिंह, सीओ भवाली सुमित पांडेय, प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल हरपाल सिंह, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, अग्निशमन विभाग तथा प्रशासन की टीम मौके पर पहंुचे गई। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिगत, आस-पास [more…]
