उत्तराखण्ड धर्म

यमुनोत्री धाम के लिए पहली बार हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होने की तैयारी, UCADA ने जारी किया टेंडर

देहरादून: चारधाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री धाम तक हेलिकॉप्टर सेवा शुरू करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) ने इस सेवा के लिए टेंडर जारी कर दिया है। अब यह प्रस्ताव नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की मंजूरी का इंतजार कर रहा है। अब तक यमुनोत्री धाम के लिए कोई हेलिकॉप्टर सेवा उपलब्ध नहीं थी, जिससे श्रद्धालुओं को 5 से 6 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा करनी पड़ती थी या घोड़े-खच्चरों और पालकियों का सहारा लेना पड़ता था। नई सेवा खासकर बुजुर्ग और बीमार यात्रियों के लिए यात्रा को आसान बनाएगी। सेवा से जुड़े प्रमुख [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड धर्म

श्री बदरीनाथ धाम में माता मूर्ति उत्सव 15 सितंबर को

श्री बदरीनाथ धाम। श्री बदरीनाथ धाम में इस यात्रा वर्ष माता मूर्ति उत्सव रविवार 15 सितंबर को आयोजित होगा। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ने माता मूर्ति उत्सव के लिए तैयारियां पूरी कर ली है। वहीं, कल शुक्रवार को बामणी गांव में मां नंदा मेला नंदाष्टमी कार्यक्रम का भी समापन हो जायेगा। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह भाद्रपद वामन द्वादशी तिथि के दिन को भगवान बदरीविशाल के प्रतिनिधि श्री उद्धव जी भगवान बदरीनाथ जी की माता मूर्ति देवी के कुशल क्षेम जानने को माणा स्थिति माता मूर्ति मंदिर जायेंगे। इससे पहले [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड धर्म

द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम को किया जाएगा विकसित, गौरीकुंड में मां गौरी मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में पंचकेदारों में से द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम को विकसित किया जाएगा। इसके साथ केदारनाथ धाम के अंतिम मोटर पड़ाव गौरीकुंड स्थित मां गौरी के मंदिर का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। शासन के धर्मस्व व संस्कृति विभाग के अनु सचिव रमेश सिंह रावत द्वारा इस संबंध में संस्कृति विभाग के निदेशक को अलग-अलग आदेश जारी किये गए हैं। आदेशों में मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में मद्महेश्वर धाम के विकास और गौरीकुंड स्थित मां गौरी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए कार्यदायी संस्था से विस्तृत परियोजना आख्या (डीपीआर) तैयार करने के निर्देश [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड धर्म

मानसून के बाद श्री बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या में आशातीत वृद्धि

बदरीनाथ/ केदारनाथ। श्री बदरीनाथ तथा केदारनाथ धाम यात्रा में मानसून के बाद आशातीत वृद्धि हो रही है, जिससे श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति उत्साहित है। श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम में बरसात के बाद अब तीर्थयात्रियों की संख्या में पर्याप्त वृद्धि हो रही है प्रत्येक दिन पांच हजार से अधिक श्रद्धालु दोनों धामों में दर्शन हेतु पहुंच रहे है। श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग दुरस्त है। कुछ एक जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं हो रही है लेकिन सड़क मार्ग सुचारू [more…]