पौड़ी। पौड़ी जिले के गुमखाल के पास द्वारिखाल में खाई में एक कार DL-10CU6560 अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। ये सभी लोग दिल्ली से अपने गांव कुठारगांव जा रहे थे।
एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर तीनों शवों को रोप व स्ट्रेचर की सहायता से खाई से निकालकर मुख्य सड़क तक पहंुचाया।
मृतकों के नाम
1- विनोद सिंह नेगी(59) पुत्र सोहन सिंह निवासी-कुठारगांव पौड़ी गढ़वाल।
2-गौरव(26) पुत्र विनोद सिंह नेगी निवासी-कुठारगांव पौड़ी गढ़वाल।
3-चंपा देवी (57) पत्नी विनोद सिंह नेगी निवासी-कुठारगांव पौड़ी गढ़वाल ।

+ There are no comments
Add yours