हल्द्वानी में आवारा पशुओं के खिलाफ अभियान तेज, तीन गोवंश गौशाला भेजे गए

Estimated read time 0 min read





भीमताल , 24 मार्च। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जिला पंचायत, पशुपालन विभाग और नगर निगम द्वारा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आवारा पशुओं को पकड़कर नजदीकी गौशालाओं में शिफ्ट किया जा रहा है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
इसी क्रम में गौलापार क्षेत्र में भी संयुक्त टीम द्वारा नियमित अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान टीम ने तीन आवारा गोवंश को पकड़कर सुरक्षित रूप से गौशाला में पहुंचाया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, जिससे आमजन को सड़कों पर आवारा पशुओं से होने वाली समस्याओं से राहत मिल सके।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours