देहरादून। उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा चिकित्सा शिक्षा उत्तराखण्ड विभागान्तर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेज में फार्मासिस्ट (भेषज) के रिक्त 73 पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। रिक्तियों की संख्या घट-बढ़ सकती है। इच्छुक अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट www.ukmssb.org पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं
विज्ञापन प्रकाशन की तिथि : दिनांक 19 अक्टूबर 2024 (शनिवार)
ऑनलाईन आवेदन प्रारम्भ करने की तिथि : दिनांक 05 नवम्बर, 2024 (मंगलवार)
ऑनलाईन आवेदन भरने की अन्तिम तिथि: दिनांक 25 नवम्बर 2024 (सोमवार) (सांय 05.00 बजे तक)
आवेदन शुल्क Net Banking/Debit Card/Credit Card/UPI द्वारा जमा करने की अन्तिम तिथि: दिनांक 25 नवम्बर 2024 (सोमवार) (सांय 05.00 बजे तक)


+ There are no comments
Add yours