शिक्षा विभाग में निकली बम्पर नौकरियां, UKPSC ने जारी की प्रवक्ता के 613 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति

Estimated read time 1 min read

देहरादून। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखण्ड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग समूह-ग) सेवा (सामान्य शाखा एवं महिला शाखा) परीक्षा-2024 के अंतर्गत रिक्त 613 पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु पात्र अभ्यर्थियों से आयोग की वेबसाईट psc.uk.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन-पत्र आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन प्रकाशन एवं ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ होने की तिथिः 18 अक्टूबर, 2024
ऑनलाइन आवेदन किए जाने की अंतिम तिथि: 07 नवम्बर, 2024 (रात्रि 11.59.59 बजे तक)
आवेदन शुल्क- Net Banking/Debit Card/Credit Card/UPI द्वारा जमा किए जाने की अंतिम तिथिः 07 नवम्बर, 2024 (रात्रि 11.59.59 बजे तक)
ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन किए जाने की प्रारम्भिक तिथिः 19 नवम्बर, 2024
ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन किए जाने की अंतिम तिथिः 28 नवम्बर, 2024 (रात्रि 11.59.59 बजे तक)

 

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours