दोनों ब्लॉकों में भाजपा की जीत, मुकाबला शुरू होने से पहले खत्म

हल्द्वानी से मंजू गौड़, ओखलकांडा से के.डी. रुवाली निर्विरोध प्रमुख

नामांकन वापसी के अंतिम दिन दोनों बागी उम्मीदवार मैदान से बाहर

भीमताल: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हल्द्वानी और ओखलकांडा ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुने गए। हल्द्वानी से मंजू गौड़ और ओखलकांडा से के.डी. रुवाली ने बिना मतदान के ही जीत दर्ज कर ली। नामांकन वापसी के अंतिम दिन मंगलवार को हल्द्वानी के भाजपा नेता विपिन पांडे की पत्नी मीना पांडे और ओखलकांडा की निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख व विधायक राम सिंह कैड़ा की पत्नी कमलेश कैड़ा ने पर्चा वापस ले लिया। सूत्रों के अनुसार, पार्टी नेतृत्व के दबाव के चलते दोनों ने मैदान छोड़ने का निर्णय लिया। ओखलकांडा ब्लॉक प्रमुख पद इस बार अनारक्षित श्रेणी में था। 11 अगस्त को भाजपा प्रत्याशी के.डी. रुवाली और कमलेश कैड़ा ने नामांकन भरा था। अब नामांकन वापसी के बाद 14 अगस्त को होने वाला मतदान निरस्त हो गया है और दोनों ब्लॉकों में भाजपा का कब्जा सुनिश्चित हो गया है।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours