पार्षद, सभासद और समितियों में सदस्य नामित करने की कयावद तेज

Estimated read time 0 min read

देहरादून। नगर निकायों में पार्षद एवं सभासद के साथ विभिन्न विभागों की समितियां में नामित सदस्यों के मनोनयन हेतु भाजपा संगठन ने अपनी कयावद तेज कर दी है। पार्टी का प्रयास है कि सरकार के कार्यों का अधिक से अधिक लाभ जनता तक पहुंचाने के मकसद से होने वाली इन नामित नियुक्तियों में योग्य व्यक्तियों का चयन हो।

प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव पूर्ण होने के बाद सरकार सभी नगर निगमों में पार्षद और नगरपालिका एवं नगर पंचायतों में सभासद, तय नियमावली अनुसार मनोनीत करने जा रही है। इसी तरह विभिन्न सरकारी विभागों की समितियां में भी उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का भी शीघ्र मनोयन किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें प्रमुख रूप हैं, समाज कल्याण, विद्यालय एवं शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, उद्योग, पेयजल, कौशल विकास एवं सेवायोजन आदि विभाग में सदस्यों एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति में एक उपाध्यक्ष और सदस्य नामित होने हैं। जो जिला स्तर पर ब्लॉक स्तर पर भी नामित किए जाने हैं।

उन्होंने कहा, राज्य के विकास और जनता को अधिक लाभ दिलाने की दिशा में नामित होने वाले व्यक्तियों में योग्यता, अभिरुचि, उपलब्धता, सक्रियता, क्षेत्रीय, सामाजिक समीकरणका संज्ञान रखा जाता है। इसमें पार्टी संगठन का प्रयास है कि अच्छे लोगों का चयन हो ताकि सरकार के काम सुचारू रहे और जनता की समस्या का आसानी से निराकरण हो सके। लिहाजा इन सभी मानकों पर जो भी कार्यकर्ता उचित पाए जाते हैं उनका अधिक से अधिक मनोनयन कराने की दिशा में हम कार्य कर रहे हैं। फिलहाल इस विषय को लेकर हमारी कयावद तेज हो चुकी है और सक्षम एवं योग्य कार्यकर्ताओं की सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours