कांग्रेस की साजिश का भाजपा ने किया पर्दाफाश

Estimated read time 1 min read





महिला व एससी मोर्चा का तीखा पलटवार, आरोपों को बताया राजनीतिक षड्यंत्र

भीमताल। कांग्रेस द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व पर लगाए जा रहे आरोपों के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा और अनुसूचित जाति मोर्चा ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक सरिता आर्या ने कांग्रेस पर महिला अधिकारों की आड़ में अनुसूचित समाज से जुड़े एक वरिष्ठ नेता को निशाना बनाकर राजनीतिक षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया।
विधायक सरिता आर्या ने कहा कि जिस तथाकथित महिला को आगे कर आरोप लगाए जा रहे हैं, उसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दिल्ली जाकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा नेताओं को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है, जो पूरी तरह से सुनियोजित राजनीतिक साजिश है।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने कहा कि अनुसूचित समाज से आने वाले दुष्यंत गौतम वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हैं और इससे पूर्व वे एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महिला मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। उनके लंबे राजनीतिक जीवन में कभी कोई आरोप सामने नहीं आया, इसके बावजूद उन्हें बदनाम करने का प्रयास कांग्रेस की राजनीतिक बौखलाहट को दर्शाता है। उन्होंने दो टूक कहा कि भाजपा महिला मोर्चा इस साजिश को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगा।
दायित्वधारी शांति मेहरा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा दलित समाज का उपयोग केवल राजनीतिक लाभ के लिए किया है। एक स्वच्छ छवि वाले नेता को बदनाम करना कांग्रेस की पुरानी नीति रही है।
प्रेस वार्ता में भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने कहा कि कांग्रेस योजनाबद्ध तरीके से भाजपा नेताओं के खिलाफ अभियान चलाकर समाज को गुमराह कर रही है, जिसे जनता भली-भांति समझ रही है।
इस दौरान जिलाउपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया, मंडी सलाहकार मनोज जोशी, नीतू जोशी, सभासद गजाला कमाल, शिवांशु जोशी, निखिल बिष्ट, विकास जोशी, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष रोहित भाटिया, मुकेश आर्या सहित अन्य मौजूद रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours