युवा कांग्रेस पदाधिकारियों का भीमताल में भव्य स्वागत, निकली बाइक-कार रैली

Estimated read time 0 min read





भीमताल। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को युवा कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नैनीताल नीरज कुमार (मोनू), विधानसभा अध्यक्ष भावेश नेगी एवं नगर अध्यक्ष सूरज बोरा के प्रथम बार भीमताल आगमन पर उनका भव्य अभिनंदन किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कार्यालय मल्लीताल के समीप से बाइक एवं कार रैली का आयोजन किया। रैली गोरखपुर तिराहा, मल्लीताल बाजार, तिकोनिया एवं बायपास रोड से होते हुए ब्लॉक रोड तक निकाली गई, जहां नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने नवनियुक्त युवा कांग्रेस पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने एवं युवाओं को जोड़ने की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
इस दौरान मुख्य रूप से नगर कांग्रेस अध्यक्ष डीके डालाकोटी, राकेश बृजवासी, सतीश टमटा, गुंजन रौतेला, लोकेश चंद्र, हर्षवर्धन, प्रमोद कुमार, ललित मेहरा, कुमुद बृजवासी, रवि कुंजवाल, कुंवर कुमलता, संतोष बिष्ट, कमल पाठक, हिमांशु कांडपाल, राजेश थापा, सौरभ रौतेला, मनोज कुमार, संजय जेरा, राजकमल, दिव्यांशु जोशी, नवाब हुसैन, प्रबल डर्मवाल, रमेश बृजवासी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours