हल्द्वानी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 267 पाउच कच्ची शराब बरामद

Estimated read time 0 min read





भीमताल । जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार आबकारी विभाग हल्द्वानी द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को आबकारी टीम ने फतेहपुर एवं लामाचौड़ क्षेत्र में दबिश देकर बड़ी मात्रा में कच्ची शराब बरामद की।
दबिश के दौरान टीम ने सड़क किनारे स्थित कच्ची बस्ती के पीछे तथा समीपवर्ती बगीचे की ओर गड्ढों में छिपाकर रखे गए ड्रमों से कुल 267 पाउच कच्ची शराब बरामद की। मौके से कोई अभियुक्त नहीं मिला, जिस पर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह, उप आबकारी निरीक्षक कैलाश जोशी सहित हीरा बल्लभ, राहुल, खुशाल, ज्योति, भास्कर एवं गीता शामिल रहे। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours