भीमताल पुलिस ने चोरी का किया त्वरित खुलासा

Estimated read time 1 min read





चोरी का माल शत-प्रतिशत बरामद, चोर व कबाड़ी गिरफ्तार

भीमताल : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर चोरी की घटनाओं के त्वरित अनावरण और बरामदगी को लेकर की जा रही कार्यवाही के तहत भीमताल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।
भीमताल थानाध्यक्ष संजीत कुमार राठोड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में हुई चोरी का खुलासा कर लिया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और सुरागरसी के आधार पर चोरी के अभियुक्त जीवन भकरी निवासी नेपाल और चोरी के सामान खरीदने वाले कबाड़ी हितेश परगई निवासी बाई पास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 26 सरिया के टुकड़े, 3 लोहे के गार्डर और एक टाइल कटर मशीन बरामद की है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। बरामदगी टीम में थानाध्यक्ष संजीत कुमार राठोड़, उपनिरीक्षक महेन्द्र राज सिंह, त्रिभुवन सिंह, कानि0 ललित आगरी, जीवन कुमार और जगजीत सिंह शामिल रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours