भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा की माता का निधन, रानीबाग चित्रशिला घाट में हुआ अंतिम संस्कार

Estimated read time 1 min read





भीमताल । विधायक राम सिंह कैड़ा की माता रेवती देवी का शुक्रवार को सेंट्रल हॉस्पिटल हल्द्वानी में निधन हो गया। वह 80 वर्ष की थीं। बीते चार वर्षों से वह किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं और डायलिसिस पर थीं।
ढोलीगांव कांडा क्षेत्र की निवासी रेवती देवी वर्ष 2008 में क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रह चुकी थीं। सामाजिक जीवन में सक्रिय रहीं रेवती देवी क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में हमेशा सहभागी रहीं और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देती थीं।
शनिवार प्रातः 10 बजे रेवती देवी का अंतिम संस्कार चित्रशिला घाट रानीबाग में किया गया, जहां उन्हें पंचतत्व में विलीन किया गया। अंतिम यात्रा में भीमताल विधानसभा क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और श्रद्धांजलि अर्पित की।
रेवती देवी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं जनप्रतिनिधियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours