आंगनवाड़ी केंद्रों में गैस सुविधा व ग्रामीण विकास कार्यों को लेकर सौंपा मांगपत्र
भीमताल । विधायक राम सिंह कैड़ा ने शनिवार को विकास भवन भीमताल में जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल से भेंट कर भीमताल विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। विधायक कैड़ा ने कहा कि ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले आंगनवाड़ी केंद्रों में गैस चूल्हा और गैस कनेक्शन उपलब्ध नहीं हैं, जिसके कारण आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं को लकड़ी के चूल्हे पर भोजन बनाना पड़ता है। इससे उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में गैस चूल्हा और गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग जिलाधिकारी से की।
इसके साथ ही विधायक कैड़ा ने भीमताल में पार्किंग निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने, तथा खनन न्यास निधि से विकास कार्यों हेतु अमृतपुर, डहरा, अमिया, भोर्षा, बानना, पसोली, रौशील, गुमाल गांव, पनिया मेहता, पनियाबौर, स्युड़ा, बडेत, हैड़ाखान, उढूवा और पस्तोला आदि क्षेत्रों के लिए धनराशि स्वीकृत करने की मांग रखी। उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र के कई मोटर मार्ग आपदा के चलते क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिनके मरम्मत कार्य के लिए आपदा मद से धनराशि स्वीकृत की जाए। साथ ही, जंगलों से लगे गांवों में सोलर लाइट लगाने, तथा पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान की भी मांग की।

+ There are no comments
Add yours