भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की 138वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई

Estimated read time 0 min read





भीमताल । तिकोनियां स्थित पंत पार्क में बुधवार को भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की 138वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर मेयर गजराज सिंह बिष्ट सहित नगर आयुक्त ऋचा सिंह, विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों एवं स्कूली बच्चों ने पंत जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि पं. गोविन्द बल्लभ पंत महात्मा गांधी के जीवन दर्शन को जनशक्ति की आत्मिक ऊर्जा का स्रोत मानते थे। उनका जीवन आज भी प्रशासकों के लिए आदर्श है। उन्होंने कहा कि पंत जी ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जिन्हें आत्मसात कर राष्ट्र और समाज की सेवा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम के सह संयोजक डी.के. पंत ने पं. पंत के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने देश और प्रदेश के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के बच्चों एवं कलाकारों द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए, जिससे वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया। इस अवसर पर राजेश कुमार, दीप पंत, विशाल नेगी, हेमंत कबडवाल, बीना चौहान, डॉ. छवि कांडपाल, एन.बी. गुणवंत, कुंदन सिंह बिष्ट, सुरेश पंत समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours