हल्द्वानी में बड़ौदा आरसेटी का 35 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, 35 महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का प्रशिक्षण

Estimated read time 1 min read





भीमताल। बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी, हल्द्वानी (नैनीताल) द्वारा 8 अप्रैल से प्रारंभ 35 दिवसीय “जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर (लघु उद्यमी)” प्रशिक्षण कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन शुक्रवार को कुंवरपुर, गौलापार स्थित आरसेटी परिसर में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रविन्द्र सिंह रैना, महाप्रबंधक, नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड सहित दीपक चंद्र भट्ट, वरिष्ठ प्रबंधक, पवन सिंह मेहरा (सफल उद्यमी), आरसेटी निदेशक अतुल कुमार पाण्डेय, दीपक जोशी (मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना), प्रशिक्षक नरेन्द्र सिंह पिलख्वाल, एफएलसी काउंसलर सुरेश कुमार बिष्ट एवं मास्टर ट्रेनर रविता पाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस प्रशिक्षण में जिले की 35 महिला प्रतिभागी भाग ले रही हैं।
मुख्य अतिथि रविन्द्र सिंह रैना ने प्रशिक्षुओं को अनुशासन और पूर्ण समर्पण के साथ प्रशिक्षण पूरा करने की प्रेरणा दी तथा अर्जित कौशल के आधार पर स्वरोजगार शुरू करने का आह्वान किया। वहीं दीपक चंद्र भट्ट ने प्रतिभागियों को बैंक से ऋण लेकर तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपना व्यवसाय स्थापित करने पर जोर दिया।
सफल उद्यमी पवन सिंह मेहरा ने कहा कि यदि स्वयं का व्यवसाय करना है तो स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करना और आय-व्यय का नियमित रिकॉर्ड रखना बेहद जरूरी है। दीपक जोशी ने मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की जानकारी देते हुए उद्योग आधार, फूड लाइसेंस सहित अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं में सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर आरसेटी निदेशक, प्रशिक्षकों एवं काउंसलर ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही संस्थान द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे प्रशिक्षण और सुविधाओं की भी जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रवेश एवं अन्य जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 05946-266095, 8477009546, 8630886903, 9756947425 पर संपर्क कर सकते हैं।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours