आयुष चिकित्सकों ने बायोमेट्रिक हाजिरी का किया विरोध

Estimated read time 0 min read

देहरादून। उत्तराखंड आयुर्वेदिक चिकित्सा संघ के निवर्तमान महासचिव डा. हरदेव सिंह रावत ने बायोमेट्रिक हाजिरी का विरोध किया है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के परिपेक्ष्य में यह व्यहारिक रुप से संभव नहीं है। उत्तराखंड विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला राज्य है, यहां आए दिन प्राकृतिक आपदाओं की घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आयुष चिकित्सक और अन्य कर्मचारी बहुत ही ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं।

डा. रावत ने कहा कि इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता की जाएगी। मुख्यमंत्री धामी कर्मचारियों की पीड़ा को भलीभांति समझते हैं।

 

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours