एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ
भीमताल । भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संस्था नैनीताल के तत्वावधान में लक्ष्मी शिशु मंदिर हल्द्वानी में आयोजित चार दिवसीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण एवं जांच शिविर में मंगलवार को जागरूकता रैली निकाली गई। शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजुनाथ टीसी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला मुख्यायुक्त स्काउट-गाइड ने मुख्य अतिथि तथा आगंतुकों का स्वागत करते हुए संस्था के इतिहास एवं नैनीताल जिला संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। अपने संबोधन में एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने स्काउट-गाइड के अनुशासन, सेवा भावना और समाजिक योगदान की सराहना करते हुए संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर जिला संस्था के अध्यक्ष नरेन्द्र शाह, उपसंरक्षक बिन्देश गुप्ता, लक्ष्मी शिशु मंदिर के प्रबंधक पियूष गुप्ता और एमबी ट्रस्ट के सचिव सुशील अग्रवाल मौजूद रहे। शिविर में जिले के विभिन्न विकास खंडों से लगभग 400 स्काउट-गाइड, स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन, रोवर-रेंजर तथा कब-बुलबुल दलों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव राम सिंह जीना ने किया। प्रशिक्षण टीम में महेन्द्र सैनी, चन्द्र लाल, विजय बहादुर, जीतपाल सिंह कठैत, संतोष जोशी, उमेश तिवारी, सीमा सेन, अनुराधा, पुष्पा धर्मवाल सहित अन्य प्रशिक्षक शामिल रहे।

+ There are no comments
Add yours