अवैध निर्माण कार्य को ध्वस्त किया
भीमताल । जिला विकास प्राधिकरण की ओर से भीमताल के डोब ल्वेशाल में बनाए गए अवैध निर्माण कार्य को जेसीबी से ध्वस्त किया। जेई अंकित बोरा ने कहा कि सचिव के आदेश पर डोब ल्वेशाल में बुधवार को टीम ने नियमविरुद्ध बन रहे निर्माण कार्य को तोड़ दिया है। बोरा ने कहा कि नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से बिना नक्शा पास कराए निर्माण कार्य नहीं कराने को कहा है।

+ There are no comments
Add yours