Author:
ग्रीन वॉकाथॉन को आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
भीमताल , 28 फरवरी। आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को मिनी स्टेडियम, हल्द्वानी में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा आयोजित ‘ग्रीन वॉकाथॉन’ दौड़ में प्रतिभाग किया तथा हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया।इस अवसर पर आयुक्त ने उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए प्रकृति से जुड़ने, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जीवनशैली में प्रकृति के साथ जुड़ाव अत्यंत आवश्यक है। ऐसे आयोजन जहां शारीरिक स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करते हैं, वहीं मानसिक सशक्तिकरण एवं पर्यावरण जागरूकता को भी बढ़ावा देते [more…]
सड़क पर डाली निर्माण सामग्री सीज, 10 हजार का चालान
रोडवेज स्टेशन पर अव्यवस्थित टैक्सियों पर भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश भीमताल , 28 फरवरी। कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार प्रातः हल्द्वानी भ्रमण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के समीप सड़क पर डाली गई भवन निर्माण सामग्री (रेता) को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सीज करने के निर्देश दिए। मौके पर ही संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध 10 हजार रुपये का चालान भी कराया गया।आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि सड़क मार्ग पर भवन निर्माण सामग्री पाए जाने पर भविष्य में कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया [more…]
प्रधानमंत्री ने राजस्थान के अजमेर से 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए देशव्यापी HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया
भीमताल , 28 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के अजमेर से 14 वर्ष की लड़कियों के लिए सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) टीकाकरण अभियान का भव्य शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज से वर्चुअल माध्यम से भाग लेकर इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को ज़्यादा व्यापक बनाया।मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान मेडिकल कॉलेज में स्थापित HPV टीकाकरण कक्ष का निरीक्षण किया और 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं से सीधे संवाद कर उन्हें टीका लगवाने के लाभ बताए। उन्होंने कहा कि यह [more…]
आंवला एकादशी से पहाड़ों में खड़ी होली की शुरुआत, भीमताल ब्लॉक में जनप्रतिनिधियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर दी शुभकामनाएं
भीमताल। आंवला एकादशी के पावन अवसर से पहाड़ों में पारंपरिक खड़ी होली की विधिवत शुरुआत हो गई। इसी क्रम में विकास खंड भीमताल परिसर में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा आपसी सौहार्द का संदेश दिया।ब्लॉक प्रमुख भीमताल ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों का आह्वान करते हुए कहा कि रंगों का यह पावन पर्व आपसी मतभेद भुलाकर एकता और भाईचारे के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सद्भाव का प्रतीक है।जिला पंचायत सदस्य बिपिन सिंह जंतवाल ने कहा [more…]
होली-रमजान से पहले खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, भीमताल-भवाली-रामनगर में 22 प्रतिष्ठानों पर छापा
भीमताल। होली और रमजान पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जनपद में सघन अभियान चलाते हुए मिलावटखोरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सहायक आयुक्त, खाद्य संरक्षण नैनीताल के नेतृत्व में रामनगर,भीमताल, भवाली व खुटानी क्षेत्र में करीब दो दर्जन खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।छापेमारी के दौरान सेवई, बेसन, पनीर, मिक्स नमकीन और पापड़ के नमूने जांच के लिए लिए गए। टीम ने दुकानदारों को साफ-सफाई रखने, एक्सपायरी उत्पाद न बेचने और निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली न करने की सख्त चेतावनी दी।वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामनगर असलम खा [more…]
हल्द्वानी में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार: 13 मार्च तक लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश
भीमताल , 27 फरवरी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शुक्रवार को कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी में यूयूएसडीए, सिंचाई, जल संस्थान, पेयजल निगम, विद्युत, एचपीसीएल सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित सड़क चौड़ीकरण, सीवर लाइन, पेयजल एवं गैस पाइप लाइन, सौंदर्यीकरण और यूटिलिटी डक्ट शिफ्टिंग जैसे विकास कार्यों की गहन समीक्षा की।जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर को आधुनिक और सुविधायुक्त बनाने के लिए चल रहे कार्यों को दोगुनी गति से पूरा किया जाए। इसके लिए दिन एवं रात्रि—दोनों शिफ्टों में कार्य करने, मैनपावर बढ़ाने तथा 13 मार्च तक निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश [more…]
नैनीताल में ‘विकसित भारत युवा संसद–2026’ का सफल आयोजन, 50 से अधिक युवाओं ने रखे विचार
भीमताल। मेरा युवा भारत नैनीताल द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में तथा राष्ट्रीय सेवा योजना और कुमाऊँ विश्वविद्यालय के समन्वय से 25 फरवरी 2026 को डीएसबी परिसर, नैनीताल के सभागार में ‘विकसित भारत युवा संसद–2026’ का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम में जनपद नैनीताल के विभिन्न विकासखंडों से आए 50 से अधिक युवाओं ने “आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक” विषय पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। युवाओं ने लोकतंत्र, संविधान और जनभागीदारी जैसे विषयों पर गंभीर चिंतन रखा।उद्घाटन सत्र में प्रो. संजय पंत (डीएसडब्ल्यू), प्रो. ललित तिवारी, [more…]
डिजिटल होगी जनगणना 2027: हल्द्वानी में तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
भीमताल , 25 फरवरी। भारत की जनगणना 2027 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को सर्किट हाउस, काठगोदाम में जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनरों द्वारा जनगणना कार्य की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना को समयबद्ध, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से पूरा करना है।अपर जिलाधिकारी ने बताया कि इस बार पहली बार डेटा संग्रहण पूर्णतः डिजिटल मोड में मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाएगा। प्रगणक एवं पर्यवेक्षक स्वयं अपने मोबाइल उपकरणों का प्रयोग करेंगे। [more…]
रंगों में घुली न्याय की मिठास: जिला बार में हुआ होली उत्सव का आयोजन
भीमताल। जिला बार सभागार शुक्रवार को होली के रंगों से सराबोर हो गया। प्रताप भैया सभागार में आयोजित होली मिलन समारोह में न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूरे परिसर में उल्लास और भाईचारे का वातावरण देखने को मिला।कार्यक्रम की शुरुआत महिला अधिवक्ताओं ने गणेश वंदना “सिद्धि के दाता, विघ्न विनाशक” से की। इसके बाद अधिवक्ता राजेश त्रिपाठी ने हारमोनियम पर “श्याम राधा संग खेलो होली” और “कन्हैया को रंग” जैसे पारंपरिक गीत प्रस्तुत कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं बार संघ के सांस्कृतिक सचिव उमेश कांडपाल ने खड़ी होली सहित [more…]
कुकना में फूटा जनआक्रोश: मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी पर ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
भीमताल । ओखलकांडा विकासखंड की ग्राम पंचायत कुकना में क्षेत्रवासियों का गुस्सा खुलकर सामने आया। लंबे समय से लंबित मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जन आक्रोश व्यक्त करते हुए चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि वे कई बार लोकसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी से लेकर शासन-प्रशासन को लिखित ज्ञापन और प्रदर्शन के माध्यम से समस्याओं से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।ग्रामीणों ने प्रमुख रूप से प्राथमिक उपचार केंद्र की व्यवस्था, हाई स्कूल [more…]
