Author: Chaiwala
ज्योलिकोट में जलजनित रोगों की रोकथाम को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
सचल चिकित्सा वाहन तैनात, 380 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण; आयुष्मान के इलाज में दिक्कत हो तो सीएमओ से करें संपर्क भीमताल, 10 सितंबर। ज्योलिकोट क्षेत्र में जलजनित रोगों की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और स्वास्थ्य परीक्षण तेज कर दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर स्वास्थ्य टीमों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में लगातार घर-घर सर्वे, स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक दवाओं का वितरण किया जा रहा है। गुरुवार को ज्योलिकोट क्षेत्र में स्वास्थ्य टीमों ने 105 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और 72 ब्लड सैंपल लिए। इसके अलावा पानी के सात नमूने [more…]
ज्योलिकोट में जलजनित रोगों की रोकथाम को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
घर-घर सर्वे के साथ स्वास्थ्य शिविर, 113 लोगों की स्क्रीनिंग; 3900 क्लोरीन टैबलेट बांटीं भीमताल, 9 सितंबर। ज्योलिकोट क्षेत्र में जलजनित रोगों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर क्षेत्र में स्वास्थ्य टीमों की ओर से लगातार निगरानी, घर-घर सर्वे और स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। बुधवार को स्वास्थ्य टीमों ने ज्योलिकोट क्षेत्र में 94 घरों का भ्रमण कर 113 लोगों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की। इस दौरान लोगों को ओआरएस, जिंक और क्लोरीन की गोलियां वितरित की गईं। वहीं 90 लोगों के ब्लड [more…]
चिल्किया में पशु स्वास्थ्य शिविर, गायों का हुआ निशुल्क टीकाकरण
लम्पी स्किन डिजीज से बचाव को पशुपालकों को किया जागरूक भीमताल, 9 सितंबर। बहुउद्देशीय शिविर के तहत ग्राम चिल्किया, विकासखंड रामनगर में राजकीय पशु चिकित्सालय रामनगर की ओर से पशु स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने पशुपालकों के मवेशियों की स्वास्थ्य जांच की और लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) से बचाव के लिए आवश्यक जानकारी दी। डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि क्षेत्र में पशुपालकों की गायों का निशुल्क एलएसडी टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने शिविर में मौजूद पशुपालकों को लम्पी स्किन डिजीज के लक्षणों, [more…]
पेयजल और सीवरेज शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
हाई कोर्ट के निर्देश के बाद जल संस्थान ने जारी किए संपर्क नंबर, वीडियो के माध्यम से भी दर्ज करा सकेंगे शिकायत भीमताल, 9 सितंबर। माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल के आठ सितंबर को दिए गए निर्देशों के क्रम में उत्तराखंड जल संस्थान ने पेयजल एवं सीवरेज व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में शिकायत निवारण केंद्र (कंट्रोल रूम) स्थापित किए हैं। प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ता पेयजल अथवा सीवरेज से संबंधित शिकायतें निर्धारित नंबरों पर दर्ज करा सकेंगे। अधिशासी अभियंता उत्तराखंड जल संस्थान नैनीताल अनीश पिल्लई ने बताया कि किसी [more…]
जनता मिलन में शिकायत के बाद राधा देवी को मिली जमीन की रजिस्ट्री
आयुक्त दीपक रावत के निर्देश पर हुआ समाधान, छह वर्ष से लंबित था मामला भीमताल, 9 सितंबर। आयुक्त कुमाऊं मंडल एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत की अध्यक्षता में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में प्राप्त शिकायत का त्वरित समाधान करते हुए एक महिला को उसकी खरीदी गई भूमि की रजिस्ट्री दिलाई गई। रुद्रपुर निवासी राधा देवी पत्नी हरेश सिंह ने वर्ष 2016 में ग्राम चुटकी देवरिया, किच्छा, जनपद ऊधम सिंह नगर निवासी दीपक तिवारी से 2100 वर्ग फिट भूमि खरीदी थी। भूमि की कीमत 10.50 लाख रुपये उन्होंने विक्रेता को तत्काल नगद भुगतान कर दी [more…]
हल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी, सुनीं जनता की समस्याएं
अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश भीमताल , 9 सितंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत हल्द्वानी पहुंचे। एफटीआई हेलीपैड पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद लोगों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने लोगों से प्राप्त समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों का त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इससे पूर्व एफटीआई हेलीपैड पर कुमाऊं आयुक्त दीपक [more…]
एचजीएस भीमताल में सीबीएसई की क्षमता निर्माण कार्यशाला
मानसिक स्वास्थ्य एवं विद्यार्थियों के भावनात्मक कल्याण पर शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण भीमताल। एचजीएस भीमताल में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से ‘छात्रों में मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण को बढ़ावा देना’ विषय पर क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में विद्यालय के करीब 58 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यशाला का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या महिमा भट्ट, रिसोर्स पर्सन एवं बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल के प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा तथा सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल काठगोदाम की पीजीटी साधना रावत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला का उद्देश्य [more…]
जंगलिया में बच्चों ने सीखा प्रकृति और स्वच्छता का महत्व
नीलकंठ जीरो वेस्ट सोसायटी की ओर से छह दिवसीय ‘पड़ोस से प्रकृति तक’ कार्यक्रम भीमताल । नीलकंठ जीरो वेस्ट सोसायटी नैनीताल की ओर से ग्राम पंचायत जंगलिया में ‘पड़ोस से प्रकृति तक’ विषय पर छह दिवसीय साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को अपने आसपास के वातावरण, प्रकृति और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के तहत बच्चों को अपने आसपास के पर्यावरण का निरीक्षण कराया गया। इसके साथ ही उन्हें अलग-अलग समूहों में बांटकर विभिन्न गतिविधियां कराई गईं। बच्चों से पर्यावरण एवं स्वच्छता से जुड़े प्रश्न [more…]
आपदा से किसानों की फसल और खेतों को भारी नुकसान, मुआवजे की मांग
कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने मुख्य कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, फसलों का तत्काल सर्वे कराने की मांग भीमताल, 9 सितंबर। विगत दिनों आई भारी बारिश और आपदा से भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में किसानों और काश्तकारों की तैयार फसलों के साथ खेत, खलिहान और खेतों की मेड़ों को भारी नुकसान हुआ है। प्रभावित किसानों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने मुख्य कृषि अधिकारी नैनीताल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। मनोज शर्मा ने कहा कि साल दर साल आपदा से किसान और काश्तकार [more…]
राष्ट्रीय वोविनाम चैंपियनशिप में जीडी गोयनका के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
विद्यालय के खिलाड़ियों ने जीते छह स्वर्ण और तीन कांस्य पदक, उत्तराखंड 71 पदकों के साथ बना ओवरऑल चैंपियन भीमताल । जम्मू में आयोजित 15वीं राष्ट्रीय वोविनाम चैंपियनशिप में जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल नैनीताल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 17 राज्यों से एक हजार से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विद्यालय की ओर से 14 विद्यार्थियों की टीम ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसमें नौ खिलाड़ियों ने पदक अपने नाम किए। विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए छह स्वर्ण और तीन [more…]
