Author:
मुक्तेश्वर में बेलगाम निर्माण पर आयुक्त सख्त, अवैध इमारतों की जांच के आदेश
भीमताल, 6 मार्च। मुक्तेश्वर क्षेत्र में तेजी से हो रहे बहुमंजिला निर्माण और रिसॉर्ट्स को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान अनियोजित निर्माण कार्यों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।निरीक्षण के दौरान यह सामने आया कि कुछ लोग समूह बनाकर बड़े पैमाने पर बहुमंजिला इमारतों और रिसॉर्ट्स का निर्माण कर रहे हैं। साथ ही होमस्टे योजना का लाभ लेकर भी बड़े व्यावसायिक निर्माण किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं।आयुक्त दीपक रावत [more…]
10 मार्च को नैनीताल में होगी महिला जनसुनवाई
राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनेंगी महिलाओं की समस्याएं भीमताल: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राज्य महिला आयोग के निर्देश पर जनपद नैनीताल में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम नौ मार्च से 13 मार्च तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आयोजित किए जाएंगे।इसी क्रम में 10 मार्च को नैनीताल स्थित जिलाधिकारी सभागार में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल के निर्देशानुसार आयोग की सदस्य कंचन कश्यप और सदस्य उर्वशी जोशी की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान जनपद नैनीताल की महिलाओं [more…]
धानाचुली–ओखलकांडा–करायल मोटर मार्ग के डामरीकरण को 1.56 करोड़ मंजूरजल्द शुरू होगा कार्य, क्षेत्रवासियों को मिलेगी राहत
भीमताल: धारी ब्लॉक के धानाचुली–ओखलकांडा मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए 1 करोड़ 56 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हो गई है। क्षेत्रीय विधायक राम सिंह क़ैडा ने बताया कि शासन से स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है और जल्द ही सड़क पर डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।बताया गया कि यह मोटर मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त स्थिति में था, जिससे ग्रामीणों, किसानों और क्षेत्रवासियों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क के डामरीकरण की मांग विधायक से की [more…]
भीमताल से कांग्रेस टिकट के लिए मनोज शर्मा ने ठोकी दावेदारी
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या के समक्ष रखा पक्ष, सर्वे के आधार पर टिकट देने की मांग भीमताल: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भीमताल में कांग्रेस के संभावित दावेदार सक्रिय होने लगे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस से जुड़े युवा नेता मनोज शर्मा ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या के समक्ष अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।शर्मा ने कहा कि वह लंबे समय से क्षेत्र में गरीब, असहाय और मेहनतकश लोगों की आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि कठिन समय में भी वह कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़े रहे और लगातार संगठन के लिए काम करते [more…]
हादसे ने छीना परिवार का सहारा, आरक्षी संजय कुमार का आकस्मिक निधन
भीमताल, 02 मार्च। ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल भवाली कोतवाली में तैनात आरक्षी संजय कुमार ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। जवान के असामयिक निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।हल्द्वानी क्षेत्र के मेडिकल चौकी प्रांगण में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. समेत अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पुलिस की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई। शोक [more…]
सिमलिया बैंड–हैड़ाखान मोटर मार्ग पर डामरीकरण को 1.40 करोड़ स्वीकृत, जल्द शुरू होगा कार्य: विधायक कैड़ा
भीमताल। विधानसभा भीमताल के ओखलकांडा ब्लॉक अंतर्गत सिमलिया बैंड से हैड़ाखान मोटर मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में था। सड़क की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों, किसानों और स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रवासियों ने इस संबंध में विधायक राम सिंह कैड़ा से डामरीकरण कराने की मांग की थी।जनता की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों को डीपीआर तैयार कर शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री से मोटर मार्ग के [more…]
भीमताल में हिमालयन फाउंडेशन की बैठक होली, रामलीला मंच डाँठ रंग और सुरों से हुआ सराबोर
भीमताल। रामलीला मंच डाँठ में हिमालयन फाउंडेशन द्वारा आयोजित बैठक होली कार्यक्रम में नगरवासी सुरों और रंगों की फुहार में झूम उठे। पारंपरिक होली गायन ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया।कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने “स्वागतम-स्वागतम्” और “रंग बरसे भीगे चूनर वाली” सहित कई पारंपरिक एवं लोकप्रिय होली गीतों की प्रस्तुतियां दीं। ढोलक और हारमोनियम की मधुर संगत पर गूंजते सुरों ने श्रोताओं को देर तक बांधे रखा। इस अवसर पर सतीश टम्टा, संजय सुयाल, नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा, जिला मंत्री भाजपा मनोज भट्ट, मोहित श्रीवास्तव, रवि गिरी और शरद [more…]
जंगलिया गांव में गूंजी खड़ी होली, पंचायत घर में उमड़ा जनसैलाब
भीमताल। ग्राम पंचायत जंगलिया गांव के पंचायत घर में महिलाओं एवं पुरुषों ने पारंपरिक होली गायन के साथ ऐसा समां बांधा कि पूरा माहौल होलीमय हो गया। रंग, अबीर और लोकसुरों की गूंज के बीच खड़ी होली ने ग्रामीण संस्कृति की समृद्ध परंपरा का अहसास कराया।पुरुषों ने खड़ी होली का गायन करते हुए नई पीढ़ी से अपनी संस्कृति को अपनाने और सामाजिक बुराइयों का त्याग करने की अपील की। कार्यक्रम में “सुदामा जी को देख कर राम हंसे”, “ब्रज मंडल देश देखो रसिया”, “अबीर उड़ता गुलाल उड़ता” और “सीता बन में अकेली कैसे रही” [more…]
भीमताल झील की सफाई व सुरक्षा को लेकर सिंचाई विभाग सक्रिय
भीमताल । सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी द्वारा उठाई गई भीमताल झील की गाद-मिट्टी निकासी एवं सुरक्षा व्यवस्था की मांग पर सिंचाई विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पत्राचार के बाद विभाग ने की जा रही कार्यवाही की जानकारी बृजवासी को उपलब्ध कराई है।सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि झील से मिट्टी, गाद एवं सिल्ट निकासी के लिए अत्याधुनिक मशीनों का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न फर्मों से दर आमंत्रित की गई हैं। दर प्राप्त होने के उपरांत प्राक्कलन तैयार कर स्वीकृति एवं धन आवंटन के लिए उच्च [more…]
हल्द्वानी में उच्चस्तरीय समीक्षा: कानून व्यवस्था पर सख्ती, रानीबाग में आईटी हब को गति
मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को ट्रैप कैमरे व सोलर फेंसिंग के निर्देश वनाग्नि पर कड़ा रुख, रेंजवार मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के आदेश विकास कार्यों में लापरवाही पर चेतावनी—“समयबद्ध और समन्वित हों कार्य” भीमताल , 28 फरवरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को एफटीआई सभागार, हल्द्वानी में कानून व्यवस्था एवं जनपद में संचालित विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप सभी कार्य समयबद्ध, पारदर्शी एवं समन्वय के साथ पूर्ण किए जाएं। मानव-वन्यजीव संघर्ष पर आधुनिक तकनीक का सहारा मुख्यमंत्री ने मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को गंभीर बताते हुए संवेदनशील क्षेत्रों [more…]
