Author: Chaiwala
क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सीडीओ को सौंपा ज्ञापन
भीमताल। क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडेय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पांडेयगांव-मुख्य मोटर मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराने तथा अलचौना में चेकडैम का निर्माण कराने की मांग उठाई गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पांडेयगांव-मुख्य मोटर मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, अलचौना क्षेत्र में चेकडैम बनने से जल संरक्षण के साथ ही स्थानीय लोगों को भी लाभ मिलेगा। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता नितेश बिष्ट और क्षेत्र [more…]
16 से 23 सितंबर तक होगा 124वां नंदा देवी मेला महोत्सव
डीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश, स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को मिलेगी प्राथमिकता भीमताल। नैनीताल में 16 से 23 सितंबर तक आयोजित होने वाले 124वें नंदा देवी मेला महोत्सव की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में विधायक नैनीताल सरिता आर्या, राम सेवा समिति, मंदिर समिति, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि नंदा देवी मेला जनपदवासियों की आस्था और नैनीताल की पहचान का प्रतीक है। मेले में स्थानीय संस्कृति, लोक कला और परंपराओं की झलक [more…]
बीडीसी बैठक के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
भूगड़ा पेयजल लिफ्ट योजना की डीपीआर 10 साल से शासन में लंबित, 15 दिन में स्थिति स्पष्ट करने का आश्वासन भीमताल। क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और लंबे समय से लंबित जनहित की मांगों को लेकर बुधवार को बीडीसी बैठक के दौरान कांग्रेस नेता मनोज शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय युवाओं ने बीडीसी सभागार के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई। प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर एसडीएम धारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से उनकी समस्याएं जानीं। कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने एसडीएम को [more…]
1 अगस्त से मॉल रोड पर नहीं बजा सकेंगे हॉर्न
तल्लीताल डांठ से मल्लीताल रिक्शा स्टैंड तक लागू होगा नो हॉर्न जोन 24 से 31 जुलाई तक चलेगा जागरूकता अभियान, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई भीमताल। नैनीताल की मॉल रोड पर आगामी एक अगस्त से वाहनों में हॉर्न बजाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। तल्लीताल डांठ से मल्लीताल रिक्शा स्टैंड तक के क्षेत्र को नो हॉर्न जोन के रूप में लागू करने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। माननीय उच्च न्यायालय के [more…]
41 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 260 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ
बेतालघाट के जीआइसी लोहाली में लगा विशाल जन कल्याणकारी शिविर 14 वर्षीय बालिका को लगाया गया एचपीवी टीका, तीन महिलाओं को मिली मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट भीमताल। राज्य सरकार के सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत मंगलवार को विकासखंड बेतालघाट के राजकीय इंटर कॉलेज लोहाली में विशाल जन कल्याणकारी एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ नैनीताल विधायक सरिता आर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 45 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 41 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। वहीं करीब 260 लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिला। शिविर [more…]
धारी क्षेत्र की सड़कों और नालियों की सफाई की मांग, सीडीओ को सौंपा ज्ञापन
भीमताल। धारी ब्लॉक के पदमपुरी से दुदुली तक मोटरमार्ग के दोनों ओर जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने और सड़क किनारे उगी झाड़ियों की सफाई की मांग को लेकर कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। मनोज शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में कई स्थानों पर सड़क के दोनों ओर झाड़ियां उग आई हैं और नालियां मलबे से पट चुकी हैं। इससे बारिश के दौरान पानी की निकासी बाधित होने के साथ ही सड़क पर आवागमन में भी परेशानी हो रही है। उन्होंने तत्काल नालियों की सफाई, मलबा हटाने [more…]
विकास भवन में सीडीओ का औचक निरीक्षण, 20 से अधिक कर्मचारी मिले अनुपस्थित
गेस्ट हाउस में भी मिली अनियमितताएं, कक्ष आवंटन के लिए समिति गठित करने के निर्देश भीमताल। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने शनिवार को विकास भवन, भीमताल स्थित विभिन्न विभागीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई विभागों में कर्मचारी बिना पूर्व अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित मिले। वहीं, समाज कल्याण विभाग में कुछ कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित होने के बावजूद उपस्थिति रजिस्टर में उनके हस्ताक्षर नहीं पाए गए। लघु सिंचाई विभाग में उमेश कुमार, वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक और वाहन चालक गौतम कुमार अनुपस्थित मिले। बाल विकास विभाग में वरिष्ठ सहायक कृपाल सिंह राणा, सांख्यिकी सहायक वरुण कुमार [more…]
बनभूलपुरा में नालों पर बने 20 से अधिक अवैध निर्माण ध्वस्त
जलभराव से निजात दिलाने को प्रशासन और नगर निगम का संयुक्त अभियान, जेसीबी से हटाया अतिक्रमण भीमताल । मानसून में शहर में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम ने शनिवार को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में प्रशासन व नगर निगम की संयुक्त टीम ने लाइन नंबर-1 स्थित ईदगाह के पास नालों पर किए गए अवैध निर्माणों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों के अनुसार नालों पर अतिक्रमण होने से बरसात [more…]
तीनपानी बाईपास पर हादसे रोकने को डीएम ने कसे अधिकारियों के पेंच
ब्लैक स्पॉट सुधारने, स्पीड ब्रेकर और कैमरे लगाने के निर्देश; रांग साइड वाहन चलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई भीमताल। तीनपानी बाईपास मार्ग पर लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों को सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उन्होंने दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) को चिह्नित कर तत्काल सुधार करने को कहा। डीएम ने सड़क पर स्पष्ट साइन बोर्ड, स्पीड ब्रेकर और रंबल स्ट्रिप लगाने के साथ ही रात में दृश्यता बढ़ाने के लिए सेंसरयुक्त एलईडी स्ट्रीट [more…]
हरेला मेले के तीसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
स्थानीय कलाकारों और कुमाऊंनी गायकों की प्रस्तुतियों पर झूमे दर्शक, मेले में उमड़ी भीड़ भीमताल। हरेला मेले के तीसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा, व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल जोशी और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता पुष्कर सिंह मेहरा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में स्थानीय युवक-युवतियों, सांस्कृतिक दलों और कुमाऊंनी गायकों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को पूरी तरह रंगीन बना दिया। दर्शकों ने कलाकारों [more…]
